इस राज्य में पुरानी पेंशन योजना होगी बहाल
महाराष्ट्र. सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों को जल्द खुशखबरी मिल सकती है। दरअसल, महाराष्ट्र सरकार पुरानी पेंशन योजना पर सकारात्मक रुख दिखा रही है। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि टीचरों और सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना पर हमारी सरकार सकारात्मक है। उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र का शिक्षा विभाग पुरानी पेंशन योजना का अध्ययन कर रहा है। सीएम एकनाथ शिंदे के इस बयान से अंदाजा लगाया जा रहा है कि महाराष्ट्र के सरकारी कर्मचारियों और टीचरों को जल्द खुशखबरी मिल सकती है।
पुरानी पेंशन योजना पर रुख है सकारात्मक
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आगे कहा कि राज्य सरकार का टीचरों और सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना, अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों और गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों में 25 फीसदी आरक्षण के बारे में पॉजिटिव रुख है। एजुकेशन डिपार्टमेंट ओपीएस की स्टडी कर रहा है।

