इंदौर महापौर पद के लिए कांग्रेस ने विधायक संजय शुक्ला के नाम की घोषणा की
इंदौर. कांग्रेस ने इंदौर महापौर पद के लिए विधायक संजय शुक्ला के नाम की घोषणा कर दी है ऐसे में अब सबकी नजरें बीजेपी पर टिकी हुई है कि मेयर पद के लिए बीजेपी किसे अपना उम्मीदवार बनाएगी। जब इस मुद्दे पर शिवराज सरकार में मंत्री सिलावट से सवाल किया गया तो उनका कहना था कि नेताओं की कमी नहीं है इंदौर में महापौर के चुनाव में कांग्रेस की जमानत जब्त हो जाएगी।
बीजेपी से विधायक रमेश मेंदोला का नाम सबसे आगे
कांग्रेस ने तो विधायक संजय शुक्ला के नाम की घोषणा कर दी है लेकिन खास बात यह है कि बीजेपी भी अब तक इंदौर नगर निगम में मेयर पद के लिए विधायक पर ही दांव लगाती नजर आई है ऐसे में बीजेपी की तरफ से तीन बार के विधायक रमेश मेंदोला का नाम इस बार मेयर पद की रेस में सबसे आगे नजर आ रहा है। कैलाश विजयवर्गीय के करीबी मेंदोला इंदौर में बीजेपी का बड़ा चेहरा माने जाते है।

