आर्यन खान सहित अरबाज मर्चेन्ट और मुनमुन धमीजा को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली जमानत
मुंबई. क्रूज ड्रग्स केस में मुंबई की आर्थर रोड जेल में बन्द आर्यन खान को 26 दिन बाद जमानत मिल गयी है। 2 नवम्बर को उनके पिता शाहरूख का जन्मदिन है। इसलिये कोर्ट के इस आदेश को शाहरूख के लिये जन्मदिन का उपहार माना जा सकता है। वह अब बेटे आर्यन के साथ जन्मदिन मना पायेंगे। हाईकोर्ट ने आर्यन के आलवा मुनमुन धमीचा और अरबाज मर्चेट को भी जमानत दे दी गयी है। हालांकि अदालत से आदेश की कॉपी न मिलने की वजह से तीनों को शुक्रवार या शनिवार तक रिहा किया जायेगा।
NCB ने जमानत का विरोध किया
गुरुवार को बॉम्बे हाईकोर्ट में दोपहर 3 बजे सुनवाई शुरू हुई थी। शाम करीब 4.45 बजे कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुनाया। आरोपियों की जमानत का विरोध करते हुए एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (ASG) अनिल सिंह ने NCB की तरफ से दलीलें दीं, लेकिन कोर्ट ने आरोपियों को जमानत दे दी। ASG ने कोर्ट से कहा कि आर्यन को जमानत मिलने पर सबूतों से छेड़छाड़ की जा सकती है। आर्यन पिछले कुछ सालों से रेगुलर ड्रग्स ले रहे हैं। रिकॉर्ड से पता चलता है कि वे कई लोगों को ड्रग्स अवेलबल कराते रहे हैं। जिस तादाद में ड्रग्स की मात्रा मिली है, उससे साफ है कि वह नशा तस्करों के कॉन्टैक्ट में रहे हैं।

