हाईजैक-ग्वालियर की बस आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र में हुई हाईजैक
ग्वालियर/आगरा. यूपी के अगारा के मलपुरा के न्यू दक्षिणी बायपास स्थित रायभा टोल प्लाजा के पास से एक बस को हाईजैक (अपहृत) करने का मामला सामने आया है। बस में 35 सवारियां थी। बस गुरूग्राम (हरियाणा) से मध्यप्रदेश पन्ना-छतरपुर के लिये जा रही थी। आगरा एसएसपी बबलू कुमार के अनुसार बस क्रमांक यूपी 75 एम 3510 ग्वालियर की बताई गयी है और यह प्रकरण आगरा के मलपुरा थाने में दर्ज कर लिया गया है।
चालक के अनुसार, गाड़ी सवार कुछ लोगों ने तड़के सुबह 4 बजे बस का पीछके करके रूकवाया। उन्होंने स्वयं को फायनेंस कंपनी का कर्मचारीबताया था। बस को रोकने के बाद उन्होंने इसे कब्जे में ले लिया और इसके बाद बस को लेकर आगे बढ़े। रास्ते में एक ढाबे पर बस को रोका और सभी सवारियों के पैसे वापिस करवाये और खाना भी खिलाया। इसके बाद उन्होंने एत्मादपुर क्षेत्र में चालक को उतार दिया। चालक ने मलपुरा थाने आकर पुलिस को खबर की। घटना की जानकारीके बाद पुलिस में हड़कम्प मचा हुआ है। बस हाईजैक करने वाले बदमाशों की तलाश की जा रही है। पूरे जिले में पुलिस को अलर्ट किया गया है।
ग्वालियर पुलिस भी अलर्ट मोड़ पर
बस के हाईजैक की जानकारी ग्वालियर पुलिस को मिलने पर अलर्ट मोड़ आ गयी और इन्होंने ग्वालियर पुलिस ने आसपास के अलर्ट करते हुए पुलिस चैकिंग बढ़ा दी गयी है। यूपी और मप्र की सीमा पर पीएचक्यू के निर्देश पर पुलिस अलर्ट मोड़ पर है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार साझेदारी का विवाद बताया जा रहा है। सवारियों को दूसरी बस से रवाना कर दिया गया है। बस गुरूग्राम से पन्ना के अमानगंज के लिये जा रही थी।
हमारी भी पुलिस अलर्ट है
मेरी जानकारी के अनुसार आगरा के पास बस को हाईजैक करने का मामला है यह घटना सुबह 4 बजे की है। यह आगरा पुलिस की जानकारी में है। हमारी भी पुलिस अलर्ट है।
पंकज पांडे, एएसपी, ग्वालियर

