अश्लील मैसेज भेजने के आरोपियों कार्यवाही के 7 दिन में रिपोर्ट पेश करना थी, कमेटी जल्द रिपोर्ट पेशर करेगी, किसी ने नहीं दिये साक्ष्य

भोपाल. बैरसिया थाना परिसर में गुरूवार 12 सितम्बर को हुए प्रदर्शन और नाबालिग को अश्लील मैसेज भेजने के मामले को 7 दिन पूर्ण हो चुके है। लेकिन रिपोर्ट अधूरी है। दरअसल, कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रमसिंह ने मामले की विस्तृत जांच के लिये एक कमेटी बनाई थी। जिसे 7 दिन के अन्दर रिपोर्ट पेश करना थी। लेकिन एसडीएम के ट्रांसफर की वजह से समय सीमा खत्म हो गयी है, दूसरी ओर, अभी तक किसी ने साक्ष्य भी नहीं दिये है।
नये एसडीएम आदित्य जैन का कहना है कि कुछ दिन पहले ही ज्वॉइन किया है। मामले की रिपोर्ट जल्द सप्ताह में पेश कर देंगे। इस मामले से जुडे साक्ष्य भी लोगों से मांगे गये थे, लेकिन अभी तक एक भी साक्ष्य नहीं आया है। ऐसे में संबंधितों के कथन के बाद रिपोर्ट सौंपी जायेगी।
यह है मामला
बैरसिया थाने में 12 सितंबर को हंगामा होने के बाद कलेक्टर सिंह ने कार के बोनट पर चढ़कर प्रदर्शनकारियों को समझाया था। इसके बाद नाबालिग को अश्लील मैसेज भेजने वालों पर कार्रवाई हुई थी। कलेक्टर ने दो आरोपियों पर रासुका की कार्रवाई की थी। इस मामले के बाद एसडीएम ने अगले दो महीने के लिए सोशल मीडिया जैसे- वाट्सएप, फेसबुक-इंस्टाग्राम पर किसी जाति-धर्म, सम्प्रदाय, संस्था, व्यक्ति या आम लोगों की भावना को भड़काने के मैसेज करने पर प्रतिबंध लगा दिया था।
कलेक्टर ने यह दिए थे निर्देश
बैरसिया में हुए इस मामले में विस्तृत जांच के लिए कलेक्टर सिंह ने आदेश दिए थे। इसके बाद बैरसिया एसडीएम की अध्यक्षता में दल गठित किया। एसडीओपी मंजू चौहान सदस्य बनाई गई। घटना की जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट सौंपना थी। यह अवधि पूरी हो गई है। एसडीएम ने आदेश जारी कर कहा था कि अन्य किसी के पास भी घटना से जुड़े साक्ष्य या दस्तावेज हों वो एक सप्ताह के अंदर एसडीएम कार्यालय में दे सकते हैं। हालांकि, अब तक किसी ने साक्ष्य नहीं दिए। एसडीएम आदित्य जैन ने बताया, मामले की जांच रिपोर्ट जल्द कलेक्टर को सौंपी जाएगी।

