Latestराज्यराष्ट्रीय

अनंतनाग में उपद्रवियों ने मंदिर में तोड़फोड़ की, आतंकियों ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या

जम्मू कश्मीर. संघ प्रमुख मोहन भागवत तीन दिनों के जम्मू कश्मीर के दौरे पर है, इस बीच अनंतनाग में शनिवार को उपद्रवियों ने बरघशेखा भवानी मंदिर में तोड़फोड की इसके साथ ही श्रीनगर में आतंकियों ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि बरघशेखा भवानी मंदिर में तोड़फोड़ की घटना हुई है। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। बरघशेखा भवानी का मंदिर कश्मीर घाटी के अनंतनाग जिले में मट्टन पहाड पर है। कश्मीरी पंडितों का यह आस्था का केंद्र है।

नेशनल कॉफ्रेंस के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमर उब्दुल्ला ने घटना की निंदा करते हुए ट्वीट किया और लिखा (अस्वीकार्य)। मैं इस तोड़फोड की कड़ी निंदा करता हूं और प्रशासन खासकर जम्मू कश्मीर पुलिस से अपील करता हूं कि दोषियों की पहचान कर सख्त सजा दी जाए। पीडीपी नेता नईम अख्तर ने भी घटना की निंदा करते हुए दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की है।

श्रीनगर में आतंकियों ने एक नागरिक की गोली मारकर हत्या की
श्रीनगर में आतंकियों ने एक नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक शनिवार शाम करीब पांच बजकर 50 मिनट पर आतंकवादियों ने करण नगर में छत्ताबल निवासी मजीद अहमद गोजरी को गोली मार दी। घायल अहमद को नजदीकी एसएमएचएस अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चला रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *