अडाणी और पीएम के बीच में क्या रिश्ता है, अडाणी के मुद्दे से डरी हुई है सरकार -राहुल गांधी
नई दिल्ली. लंदन में मेरे द्वारा दिये गये बयानों को लेकर संसद में चल रहे हंगामा के संबंध पत्रकारों चर्चा करते हुए कि पीएम नरेन्द्र मोदी अडाणी से क्या रिश्ता है अडाणी के मुद्दे पर प्रधानमंत्री डरे हुए है। मैंने जो भी बोला है वह मैंने पब्लिक रिकॉर्ड और अखबारों में छपे कंटेंट से निकाला था। इस दौरान उन्होंने अडानी और पीएम नरेन्द्र मोदी के रिश्तों पर सवाल खड़े हुए कि उन्हें संसद में नहीं बोलने दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैंने पिछले दिनों संसद में जो भाषण दिया था, उसे स्पंज कर दिया गया है। उन्होंने स्पीकर से कहा है कि उन्हें बोलने दिया जाये।
मैं सांसद हूं मेरी पहली जिम्मेदारी हाउस में जबाव दूं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लंदन से लौटने के बाद पहली बार पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। मुझे नहीं लगता है कि मुझे हाउस में बोलने दिया जायेगा। इसके बाद में आपके बीच आऊंगा और आपके सवालों का जबाव डिटेल में दूंगा।

