अक्टूबर में रिटेल महंगाई बढ़कर 6.21% पर पहुंची
नई दिल्ली. खाने-पीने की चीजें महंगी होने से अक्टूबर में रिटेल महंगाई बढ़कर 6.21% पर पहुंच गई है। ये महंगाई का 14 महीनों का उच्चतम स्तर है। अगस्त 2023 में महंगाई 6.83% रही थी। वहीं अक्टूबर से एक महीने पहले सितंबर में भी सब्जियां महंगी होने से ये 5.49% पर पहुंच गई थी। महंगाई के बास्केट में लगभग 50% योगदान खाने-पीने की चीजों का होता है। इसकी महंगाई महीने-दर-महीने आधार पर 9.24% से बढ़कर 10.87% हो गई है। वहीं ग्रामीण महंगाई 5.87% से बढ़कर 6.68% और शहरी महंगाई 5.05% से बढ़कर 5.62% हो गई है।
सब्जियों और तेल की कीमत में आई तेजी
| सामान | सितंबर | अक्टूबर |
| अनाज | 6.84% | 6.94% |
| मीट और मछली | 2.66% | 3.17% |
| दूध | 3.03% | 2.97% |
| खाने का तेल | 2.47% | 9.51% |
| फल | 7.65% | 8.43% |
| सब्जी | 35.99% | 42.18% |
| दालें | 9.81% | 7.43% |
| मसाले | -6.13% | -7.01% |
| सॉफ्ट ड्रिंक्स | 2.57% | 2.73% |
| पान, तंबाकू | 2.51% | 2.50% |
| कपड़े, फुटवियर | 2.71% | 2.70% |
| फ्यूल एंड लाइट | -1.39% | -1.61% |

