weight loss -वेट लॉस, इम्युनिटी बढ़ाते है इसके पत्ते और बीज
नई दिल्ली. Basil Seeds Benefits तुलसी के पत्तों का लाभ के बारे में तो आप जानते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि तुलसी के बीच का सेवन भी सेहत को कई तरह के लाभ पहुंचाता है। वजन घटाने से लेकर इम्युनिटी और किसी भी तरह के इंफेक्शन में तुलसी के बीज का सेवन कारगर है। तुलसी में मौजूद औषधीय गुण कई बीमारियों को शरीर से दूर रखते हैं।
पेट से जुड़ी बीमारी
तुलसी के बीज के सेवन से डाइजेशन सही रहता है और इससे कब्ज, एसिडिटी या अपच की समस्या से राहत देता है। इसके बीजों को कुछ देर के लिये पानी में डाल दें और फिर इस पानी का सेवन करें, इससे शरीर को लाभ मिलेगा।
सबसे अधिक इम्युनिटी बढ़ती है इसके सेवन से
तुलसी के बीजों में प्रोटीन, फायबर और आयरन के अलावा एंटी-ऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है।जो फ्री रेडिकल्स की वजह से होने वाले शरीर के नुकसान को रोकते हैं। इन बीजों में फ्लैबोनोइड्स और फेनोलिक होता है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। सर्दी जुकाम की समस्या में तुलसी के बीज का काढ़ा या चाय बनाकर पीने से लाभ मिलेगा।
शरीर का वजन कम करने में कारगर
शरीर का Weight loss वजन कम करने में भी तुलसी के बीज का वेसन बेहद लाभदायक माना जाता है। तुलसी के बीज में कैलोरी बहुत कम होती है और फायबर की भरपूर मात्रा होती है। इसे खाने से आपको लम्बे समय तक भूख नहीं लगती है। और इससे वेट वजन लॉस weight loss में मदद मिलती है। तुलसी के बीजों से आप ग्रीन टी बना सकते है। नियमित रूप से इसका सेवन शरीर के लिये काफी लाभदायक साबित होता है।
शरीर की सूजन भी कम करें
टगर आपके शरीर में किसी तरह की कोई सूजन हैं तो तुलसी के बीजों का सेवन करने में आपको लाभ होगा। तुलसी के बीच में एंटी-इंफ्लामेट्री गुण पाये जाते हैं जो शरीर की सूजन को कम करते हैं।

