LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

Weather Update राजस्थान, पश्चिमी यूपी और मध्यप्रदेश में लू के साथ हल्की वर्षा की संभावना -IMD

नई दिल्ली. Weather Update उत्तर भारत के राज्यों में गर्मी चरण पर है। इन दिनों की तपिश से रात के समय भी अधिकतम तापमान में इजाफा है। इस दौरान पहाड़ी राज्यों में मौसम का मिजाज बदला है। हल्की वर्षा का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत के कई राज्यों में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आयी है। वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी यूपी, दिल्ली और एमपी के अलग-अलग हिस्सों में लू चलने का भी अनुमान जताया है।
आईएमडी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ को जम्मू कश्मीर और आसपास के इलाकें में एक चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के रूप में देखा जा रहा है। असम, मेघायल और अरूणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं पूर्वोत्तर भारत और पश्चिमी हिमालय के बाकी हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *