Newsराष्ट्रीय

UPPSC छात्रों का आन्दालन में पुलिस और छात्रों के बीच टकराव, सड़कों पर धरना

प्रयागराज. उत्तरप्रदेश लोकसेवा आयोग द्वारा पीपीएस प्री और आरओ-एआरओ परीक्षाओं को 2 दिन में संपन्न कराने के फैसले के खिलाफ प्रयागराज में छात्रों का आन्दालन लगातार तीसरे दिन भी जारी है। गुरूवार को आयोग के मुख्यालय के सामने एकत्रित छात्रों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि पिछले 2 दिनों की तुलना में गुरूवार की संख्या में थोड़ी कमी जरूर नजर आयी है। विरोध को देखते हुूए प्रशासन ने सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है और प्रदर्शनस्थल पर विशेष बल तैनात किया गया है।
तीसरे दिन सुबह से ही छात्र आयोग के बाहर अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी कर रहे है। सोमवार को शुरू इस प्रदर्शन में छात्रों ने आयोग के बाहर रात-रात भर डटे रहकर अपनी मांगे रखी। कई छात्रों ने पूरी रात सड़कों पर गुजारी। पुलिस और छात्रों के बीच टकराव की स्थिति तब बनी जब पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को जबरन हटाने की कोशिश की। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गयी है। एक प्रदर्शनकारी ने कहा है कि सिविल ड्रेस में आये पुलिसकर्मी प्रदर्शन करने वाले कुछ छात्रों को जबरन घसीटते हुए ले गये है। इससे पहले बुधवार की शाम को पुलिस ने 11 छात्रों को हिरासत में ले लिया था। वह सभी कोचिंग की लायब्रेरी को जबरन बन्द करा रहे थे। एक ओर पुलिस का एक्शन हो रहा है तो दूसरी ओर बड़ी संख्या में छात्र अभी भी धरना दे रहे हैं। पुलिस सभी 11 लोगों का शांति भंग की धाराओं में चालान कर रही है। चालान के बाद एसीपी न्यायालय से जमानत पर रिहा भी किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *