SI भर्ती परीक्षा में नकल करके पास हुर्ह महिला कांस्टेबल, हरियाणा गिरोह ने 20-40 लाख रूपये में बेचा पेपर, एसओजी तलाश कि पेपर लीक के करने के आरोपी को
जयपुर. सब इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती परीक्षा 2021 पेपर लीक मामले में नया खुलासा हुआ है। इसका पेपर राजस्थान के साथ ही हरियाणा की गैंग के पास भी पहुंचा था। हरियाणा की गैंग ने लाखों रूपये लेकर एसआई भर्ती परीक्षा का पेपर अभ्यार्थियों को बेचा था। गिरफ्तार आरोपी ट्रेनी एसआई सें पूछताछ में हरियाणा गैंग के पास पेपर होने का खुलासा हुआ है।
एडीजी (एसओजी)वीके सिंह ने बताया कि 3 ट्रेनी एसआई ने हरियाणा की गैंग से 2020 में 40 लाख रूपये में पेपर खरीदा था। इनमें अलवर के कोलिला निवासी रेणू कुमारी चौहान, झंुझुंनू के नूनिया गोठड़ा निवासी मोनिका जाट, श्रीमाधोपुर के अजीतगढ़ स्थित हरदास का बाग निवासी सुरजीतसिंह यादव और अलवर के राजदोकी निवासी नीरजकुमार यादव शामिल है।
हरियाणा में हो रही जांच
एसओजी की टीम हरियाणा समेत विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर रही है। आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही पता चल सकेगा कि गैंग ने कहां-कहां और किस-किसको पेपर बेचे हैं। एसओजी ने गिरफ्तार चारों ट्रेनी एसआई को गुंरूवार की दोपहर न्यायालय में पेश किया था। जहां से उन्हें 17 अक्टूबर तक रिमाण्ड पर सौंपा गया है। एसओजी की पूछताछ में गिरफ्तार ट्रेनी एसआई से कई खुलासे होने की संभावना है।
अब तक 50 ट्रेनी एसआई हो चुके हैं गिरफ्तार
एसआई भर्ती 2021 में पेपर लीक के मामले में एसओजी अब तक 50 ट्रेनी एसआई और पेपर लीक गैंग से जुड़े 30 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। अभी भी कई ट्रेनी एसआई एसओजी के रडार पर चल रहे हैं। एसओजी ने इसी साल अप्रैल में पहली बार इस एग्जाम से जुड़े ट्रेनी एसआई की गिरफ्तारी की थी।वहीं एसआई भर्ती 2021 धांधली मामले में डमी अभ्यर्थी बनकर बैठने वाली वर्षा बिश्नोई को सोमवार सुबह जोधपुर रेंज की टीम ने कोटा से गिरफ्तार किया था। जो काफी समय से स्टूडेंट बनकर फरारी काट रही थी। अब SOG वांटेड वर्षा बिश्नोई से पूछताछ करेगी। वर्षा जालोर के सांचौर के सरनाऊ गांव की रहने वाली है।

