SDM दवा सामग्री बनाने वाली फैक्ट्रियों में तैयार की जा रही सामग्री का बारीकी से लिया जायजा
ग्वालियर -सभी एसडीएम सोमवार को अपने-अपने क्षेत्र में स्थित दवा सामग्री बनाने वाली फैक्ट्रियों के निरीक्षण के लिए पहुँचे। इस दौरान उन्होंने अंग्रेजी, आयुर्वेदिक एवं अन्य चिकित्सा पद्धतियों की दवाओं व लिकर इत्यादि के निर्माण में उपयोग में लाई जाने वाली सामग्री का बारीकी से जायजा लिया। दवा सामग्री फैक्ट्रियों की जाँच के लिए निकले सभी एसडीएम ने खासतौर पर देखा कि फैक्ट्री में जिसकी अनुमति है, उसके अलावा कोई अन्य नशीला ड्रग्स तो तैयार नहीं किया जा रहा। साथ ही निर्धारित मात्रा से अधिक स्टॉक तो नहीं है। इस फैक्ट्री में अश्वगंधा, शतावरी, आंवला, गिलोय, अर्जुन, ऐलोवेरा व करेला इत्यादि से संबंधित सामग्री पाई गई।
इसी तरह एसडीएम मुरार अशोक चौहान ने मुरार स्थित आरन ड्रग यूनिट का निरीक्षण किया। एसडीएम ग्वालियर सिटी अतुल सिंह व एसडीएम लश्कर नरेन्द्र बाबू यादव ने भी अपने-अपने क्षेत्र की दवा सामग्री निर्माण फैक्ट्रियों का बारीकी से निरीक्षण किया।
ज्ञात हो जिले में संचालित ऐसी फैक्ट्रियों जिनमें अंग्रेजी व आयुर्वेदिक दवाओं व लिकर अथवा अन्य प्रकार की दवाओं के निर्माण में उपयोग में लाई जाने वाली सामग्री का निर्माण किया जाता है, उन सभी फैक्ट्रियों का अभियान बतौर निरीक्षण के लिये कलेक्टर द्वारा संबंधित एसडीएम के नेतृत्व में 5 दल गठित किए हैं। नशीली दवाईयाँ बनाने में उपयोग में होने वाली कच्ची सामग्री पाए जाने की घटना संज्ञान में आने पर कलेक्टर ने जिले की फैक्ट्रियों के जाँच के लिए आदेश जारी किया है।

