PPF खाताधारकों के लिये अच्छी खबर, वित्तमंत्री कर सकती है बड़ा एलान
नयी दिल्ली. वित्तीय वर्ष 2022-23 (Union Budget 2022-23) के लिये बजट पेश होने से अब एक माह से भी कम समय बचा और स्टेकहोल्डर्स के अलावा राज्यों के वित्त मंत्रियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) को सुझावों की सूची सौंप दी है। इस दौरान इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंउिया (ICAI) ने भी अपनी सिफारिशें भेजी है और पीपीएफ (PPF) की अधिकतम वार्षिक जमा सीमा को बढ़ाकर 3 लाख रूपये करने की सिफारिश की है। आपको बता दें कि इस वर्ष बजट सत्र 1 फरवरी से शुरू होने वाला है और केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) इस दिन संसद में वार्षिक बजट पेश करेंगी।
ICAI के प्रमुख सुझाव
PPF में योगदान की वार्षिक सीमा 1.5 लाख रुपये की वर्तमान सीमा से बढ़ाकर 3 लाख रुपये की जाए ।
धारा CCF के तहत कटौती की अधिकतम सीमा 1.5 लाख रुपये से बढ़ाकर 3 लाख रुपये की जा सकती है।
बड़े पैमाने पर जनता को बचत के अवसर प्रदान करने के लिए धारा 80 सी के तहत कटौती की मात्रा 1.5 लाख रुपये से बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये की जा रही है।
केंद्रीय बजट 2022-23 1 फरवरी, 2022 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किया जाएगा।
PPF क्या है
पब्लिक प्रोविडेंट फंड या PPF भारत में सबसे लोकप्रिय, लंबी अवधि के निवेश विकल्पों में से एक है. यह रिटायरमेंट के बाद निवेशकों के लिए लंबे समय तक सेविंग करने की एक बचत योजना है।

