Newsराष्ट्रीय

PM नरेंद्र मोदी ने किया कैंसर अस्पताल का डिजीटल शिलान्यास

छतरपुर. पीएम नरेन्द्र मोदी ने बागेश्वर धाम में भाषण की शुरूआत बुन्देलखण्डी भाषा में की। उन्होंने कहा है कि भैया बोलो, बागेश्वर धाम की जय, जय जटाशंकर धाम की। अपुन औरण खों मोरी ओर से को दोई हाथ जोड़के राम-राम जू। इससे पहले पीएम मोदी ने बागेश्वर धाम में बालाजी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर का डिजीटल शिलान्यास किया। धीरेन्द्र शास्त्री ने पीएम नरेन्द्र मोदी को बालाजी का विग्रह भेंट किया। उन्होंने सनातन धर्म पर लिखी किताब और स्मृत्ति चिन्ह भी भेंट किया। पीएम ने बागेश्वर धाम में बालाजी के दर्शन भी किये है।
इस अवसर पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा -कहां 2014 में दुनियाभर में भारत का 14वां स्थाना था। आज 5वें नम्बर पर है। इससे पहले धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा है कि पीएम 60 दिन में दूसरी बार बुन्देलखंड के लिये प्यार बरसाने आये है। अमेरिका में पीएम ट्रंप भी कहते है। द ग्रेट पीएम ऑफ इंडिया। ऐसे पीएम मिलन मिलना मुश्किल है। जो दल से नहीं दिल से देश की सेवा करते हैं। उन्होंने 500 वर्ष की सनातन की लड़ाई को जीत कर बना दिया। भव्य मंदिर में रामलला को बैठा दिया। उन्होंने कहा- विश्वामित्र का भारत आज विश्व मित्र का रोल निभा रहा है। पीएम ने अपने विजन और मिशन से चांद पर तिरंगा फहरा दिया है।
पुलिस कॉन्स्टेबल को हार्ट अटैक
बागेश्वर धाम में ड्यूटी कर रहे पुलिस कॉन्स्टेबल निरपत सिंह को अचानक चक्कर आ गया। साथी उन्हें अस्थायी अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर्स के मुताबिक, निरपत सिंह को हार्ट अटैक आया है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छतरपुर जिला अस्पताल भेजा गया है।
दो से तीन साल में पूरा करेंगे अस्पताल
शास्त्री ने कहा- अस्पताल दो से तीन साल में पूरा करेंगे। इसे मेडिकल कॉलेज बनाने का विचार है। अस्पतालों से कृपा और दवा भी मिलेगी। पीएम की मां के नाम से अस्पताल में वार्ड बनाया जाएगा।

देखिए तीन तस्वीरें…

प्रधानमंत्री मोदी ने बागेश्वर धाम के बालाजी के दर्शन-पूजन किए।
प्रधानमंत्री मोदी ने बागेश्वर धाम के बालाजी के दर्शन-पूजन किए।
पं. धीरेंद्र शास्त्री ने प्रधानमंत्री को बालाजी का विग्रह भेंट किया।
पं. धीरेंद्र शास्त्री ने प्रधानमंत्री को बालाजी का विग्रह भेंट किया।
जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने प्रधानमंत्री मोदी को अंगवस्त्र भेंट किया।
जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने प्रधानमंत्री मोदी को अंगवस्त्र भेंट किया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *