MP विधानसभा का मानसून सत्र 13 सितंबर से शुरू
भोपाल. मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 13 सितंबर से शुरू हो रहा है। प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने सरकार को घेरने की रणनीति बना ली है। इस बार बाढ़ आपदा का मुद्दा सदन में गूंजेगा। मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 13 सितंबर से 17 सितंबर तक चलेगा। पहले यह सत्र 25 जुलाई से 29 जुलाई के बीच होने वाला था, लेकिन निकाय चुनाव के कारण इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई थी। अगले साल मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस ने मैदानी तैयारियां तेज कर दी हैं। दोनों ही दल मतदान केंद्र स्तर पर पकड़ मजबूत बनाने में जुटे हैं।
भाजपा बूथ सशक्तीकरण अभियान के माध्यम से प्रत्येक मतदान केंद्र स्तर पर विभिन्न् गतिविधियां संचालित कर रही हैं तो जवाब में कांग्रेस ने यूथ जोड़ो-बूथ जोड़ो अभियान प्रारंभ किया है। इसमें प्रदेश युवा कांग्रेस सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में युवाओं की टीम तैयार कर रही है, जो मतदान केंद्र प्रबंधन के साथ युवाओं को पार्टी से जोड़ने का काम करेगी। इसकी शुरुआत अमरकंटक से 30 अगस्त से की गई है। निगरानी के लिए विधानसभा प्रभारी भी नियुक्त किए जा रहे हैं।

