MP में पंचायत चुनाव का फैसला मई-जून में
भोपाल. मध्यप्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में OBC आरक्षण के पेंच के बीच निर्वाचन आयोग ने वोटर लिस्ट पर काम करना शुरू कर दिया है, जो एक महीने तक चलेगा। इसके बाद वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन होगा। ऐसे में माना जा रहा है कि इस साल मई-जून में चुनाव को लेकर कोई फैसला हो सकता है। इसे लेकर राजनीतिक पार्टियां भी तैयारी में जुटी हैं। वोटर लिस्ट के अपडेशन का काम 16 मार्च से शुरू हो चुका है, जो 25 अप्रैल तक चलेगा। आखिरी दिन फोटोयुक्त वोटर लिस्ट ग्राम पंचायतों में लगाई जाएगी। इसके बाद चुनाव को लेकर फैसला हो सकता है।
परिसीमन से बने–बिगड़े समीकरण
पंचायतों के परिसीमन से गांव से राजनीति करने वालों के समीकरण बने और बिगड़े हैं। भोपाल की ही बात करें तो यहां पर ग्राम पंचायतों की संख्या 187 से बढ़कर 222 हो गई है। जिन्हें जिला पंचायत के 10 वार्डों में बांटा गया है। इसे लेकर आपत्तियां तक आ चुकी हैं। कुछ वार्ड ऐसे हैं, जिनमें आबादी के आंकड़े काफी ऊपर-नीचे हैं।

