Latestराज्यराष्ट्रीय

MP में तवा-बारना के खुले सभी गेट, अब बरगी डैम के गेट खुलने से बढ़ा खतरा

भोपाल. मध्यप्रदेश में हो रही भारी बारिश के कारण छोटे से लेकर बड़े तक सभी डेमों के गेट खोल दिए गए हैं। नर्मदापुरम जिले में स्थित तवा डैम और रायसेन जिले में स्थित बारना डैम खुलने के बाद अब बारगी डैम के गेट खुलने से नर्मदा नदी में पानी की आवक बढ़ गई है, जिससे नर्मदा के किनारे बसें गांवों में खतरा मंडराने लगा है, वहीं दूसरी और मध्यप्रदेश के जबलपुर से लेकर गुजरात तक अलर्ट मोड पर आ गया है।

तवा डैम का लेवल 1158 फीट पहुंचा
तवा डैम का जलस्तर 1158.70 फीट के पार पहुंच गया है। ऐसे में डैम के सभी गेट खोलकर पानी निकाला जा रहा है, इससे करीब 304343 क्युसिक पानी छोड़ा जा रहा है, तवा डैम का पानी छूटने से नर्मदा का जल स्तर भी बढ़ गया है, नर्मदा नदी ऊफान पर आ गई है, वहीं नर्मदापुरम में स्थित सेठानीघाट पर जलस्तर 941.20 फीट के पार पहुंच गया है, बाढ़ की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने तटीय इलाकों में सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। घाटों सहित तटों पर होमगार्ड जवान-गोताखोरों के तैनात किया गया है।

बारना बांध के खुले गेट
बारना बांध रायसेन जिले की बाड़ी तहसील में स्थित है, इस बांध के करीब 6 गेट खोल दिए गए हैं, जिनसे लाखों क्युसिक पानी छोड़ा जा रहा है, डैम का पानी नर्मदा नदी में जाकर मिल रहा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet matbet giriş pokerklas betpas maximcasino pashagaming pashagaming egebet casibom casinolevant virusbet ultrabet grandpashabet royalbet perabet matbet kralbet perabet perabet giriş meritbet meritbet giriş