MP में कल से अमूल दूध महंगा
भोपाल. अमूल ने मध्य प्रदेश में भी दूध के रेट बढ़ा दिए है और सभी वैरायटी का दूध 2 रुपए प्रति लीटर महंगा किया गया है। इनमें अमूल गोल्ड, शक्ति, ताजा, चाया और मीडियम वैरायटी शामिल है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर-जबलपुर समेत प्रदेश के सभी जिलों में रेट बढ़ाए गए है। अमूल के सीनियर सेल्स ऑफिसर पंकज देशमुख ने बताया कि नए रेट 1 मार्च से लागू हो जाएंगे। सबसे ज्यादा रेट अमूल गोल्ड के है। एक लीटर वाला पैकेट 57 रुपए में मिलेगा। वहीं आधा लीटर दूध का पैकेट 29 रुपए में मिलेगा। इससे पहले एक लीटर दूध की कीमत 55 रुपए और आधा लीटर दूध का पैकेट 28 रुपए में मिल रहा था।
प्रदेश में 3 लाख लीटर दूध की खपत
प्रदेश में करीब 3 लाख लीटर अमूल दूध की रोजाना खपत होती है। सबसे ज्यादा इंदौर में करीब सवा लाख लीटर दूध बिकता है। वहीं, भोपाल, जबलपुर-ग्वालियर में 50 से 70 हजार लीटर के बीच दूध की खपत है।

