MP को जल्द मिलेगा 9वां टाइगज रिजर्व, माधव अभयारण्य को टाइगर रिजर्व के लिये जल्द अधिसूचना होगी जारी

भोपाल. सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश को जल्द ही 9वां टाइगर रिजर्व मिलने वाला है। केन्द्र सरकार की स्वीकृति के बाद नये टाइगर रिजर्व की अधिसूचना कभी भी जारी हो सकती है। इसके लिये औपचारिकतायें पूरी करने की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। उन्होंने कहा है कि नये टाइगर रिजर्व के बाद चम्बल संभाग में भी वन्यजीवों की समृद्धि बढ़ेगी। इसके बाद देशभर में सबसे ज्यादा टाइगर रिजर्व वाले राज्यों की कैटेगरी में शामिल मध्यप्रदेश में एक और टाइगर रिजर्व बढ़ जायेगा।
बुधवार को श्योपुर जिले के कूनो अभ्यारण्य से चीतों को खुले जंगल में छोउ़ने के बाद सीएम यादव ने आज कहा है कि वन्यजीव संरक्षण में मध्यप्रदेश नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। माधव टाइगर अभयारण्य जल्द ही राज्य का 9वां टाइगर रिजव्र बनेगा। इससे चम्बल अंचल में वन्यजीवों की समृद्धि बढ़ेगी। कूनों नेशनल पार्क से अभी तक 7 चीतों को जंगल में स्वछंद विचरण के लिये गया है। कूनों में वीरा के 2 नये शावकों को मिलाकर गुल 26 चीते हो गये हैं। इन चीतों की मॉनीटरिंग के लिये 2 दल गठित किये गये हैं।

