LatestNewsराजनीतिराज्य

MP के विधानसभा चुनाव जीतने के लिये BJP ने बनाया मेगा प्लान, मंत्रियों को मिली बड़ी जिम्मेदारियां

भोपाल. आगामी वर्ष 2023 मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर राज्य की दोनों प्रमुख पार्टियां कांग्रेस और भाजपा पूरी तरह से तैयारियां में लगी हुई है। मुख्यमंत्री के आवास पर आज कैबिनेट की बड़ी बैठक हुई। यह बैठक 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर थी। जी हां बात हो रही थी आने वाले विधानसभा चुनाव की। आपको बता दें कि कैबिनेट की बैठक में 1 मेगा प्लान तैयार किया है। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को धूल चटाने के लिये आज भारतीय जनता पार्टी की कैबिनेट बैैठक में कई बड़े फैसले लिये गये। विधानसभा चुनाव को लेकर सीएम ने एक मेला प्लान तैयार किया है। आपको बता दें कि आज मुख्यमंत्री निवास में मंत्रियों की वर्कशॉप में कई फैसले लिये हैं।
मंत्रियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी
आपको बता दें कि 2023 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिये भारतीय जनता पार्टी ने मंत्रियों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मिली जानकारी के मुताबिक मंत्रियों और अधिकारियों के 4 ग्रुप बनाये गये है। हर माह होगी 4 ग्रुपों की बैैठक। मंत्री का काम सरकार की छवि सबसे बेहतर बनाना होगा। हर मंत्री के साथ एक रिसरचर मौजूद रहेगा। मंत्रियों के 4 अलग-अलग समूह में चर्चा हुई हर एक समूह की बैठक में शामिल हुए सीएम शिवराज।

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव की तैयारियों में पूरी तरह से जुट गई है. हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराज ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी.बता दें कि सीएम शिवराज ने प्रधानमंत्री को प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी दी. इसके साथ ही सीएम शिवराज ने प्रधानमंत्री को इंदौर में आयोजित प्रवासी भारतीय सम्मेलन के उद्घाटन के लिए भी आमंत्रित किया.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *