Newsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

MP के 10 खतरनाक पारदी-आजाद देश की ट्रेन की छत काटकर 5.80 करोड़ रूपये की सबसे बड़ी ट्रेन डकैती पारदियों नाम पर है दर्ज, दिल्ली में महिला को बंधक बनाकर डाली डकैती

गुना. 10 जुलाई को पुलिस हिरासत में 25 वर्षीय के देवा पारदी की मौत के बाद गुना के पारदी फिर चर्चाओं में है। पारदी समुदाय में युवक तभी शादी लाक माना जाता है। जब तक उसे पर केस दर्ज न हो जाये, लड़का नाबालिग रहते ही छोटी-मोटी चोरी से अपराध की दुनिया में कदम रखता है।
गुना के पारदियों के नाम देश की सबसे बड़ी ट्रेन डकैती में भी चुका है। दिल्ली जाकर महिला को बंधक बनाकर डकैती डाली थी। राजस्थान और दूसरे राज्यों में किये गये बड़े अपराधों में शामिल रहे हैं। आज हम आपको ऐसे ही 10 सबसे खतरनाक पारदियों के बारे में बता रहे हैं। जो पुलिस को भी गोली मारने से नहीं झिझकते।
10 सबसे खतरनाक पारदी इन पर हैं कितने केस दर्ज
1- मोहन सिंह पारदी                           उम्र 42 वर्ष                                        48 केस दर्ज है
2- रामगोपाल पारदी                           उम्र 45 वर्ष                                        48 केस
3- रामपूजन पारदी                             उम्र 34 वर्ष                                        45 केस
5- घनश्याम पारदी                              उम्र 35 वर्ष                                         25 केस
6- लाखन पारदी                                  उम्र 45 वर्ष                                        24 केस
7- जनक पारदी                                    उम्र 38 वर्ष                                        19 केस
8- रामकिशोर पाररी                           उम्र 38 वर्ष                                         17 केस
9- ऊदल पारदी                                    उम्र 38 वर्ष                                         15 केस
10- वासु पारदी                                    उम्र 33 वर्ष                                         12 केस
11- राजू पारदी                                     उम्र 30 वर्ष                                         09 केस
आजाद देश की सबसे बड़ी ट्रेन डकैती का खुलासा में नासा की मदद लेनी पड़ी
8 अगस्त 2016 मध्यप्रदेश के पारदी गैंग ने 1800 किमी दूर तमिलनाडु में चलती ट्रेन की छत काटकर 5.80 करोड़ का डकैती डाली थी। यह तारीख आजाद मुल्क के इतिहास में सबसे बड़ी ट्रेन रॉबरी में दर्ज है। तमिलनाडु के सेलम से चेन्नई जाने वाली पैसेंजर ट्रेन नम्बर 11064 सेलम-चेन्नई इग्मोर एक्सप्रेस की रिजर्व कोच आरबीआई के 342 करोड़ रूपये ले जाये जा रहे थे। 18 पुलिसवाले भी बगलकी बोगी में थे। जब तक ट्रेन सेलम से विरधाचलम का 140 किमी का सफर पूरा करती, तब तक डकैती पड़ी चुकी थी। पुलिस और सीआईडी ने हजारों लोगों से पूछताछ की। लाखों कॉड डिटेल्स खंगाली गयी और आखिर में नासा की मदद लेना पड़ी थी। पूरे 730 दिन के बािद यानी 30 अगस्त 2018 को पता लगा कि ट्रेन डकैती किसने की थी। डकैत अधिकतर रकम नदी में बहा चुके थे। दरअसल, 8 अगस्त 2016 को डकैती के बाद 8 नवम्बर 2016 में नोटबंदी लागू हो गयी थी और 500 और 1000 के नोट रद्दी हो गये।
रामगोपाल पारदी, लाखन पारदी, राजू पारदी के नाम दिल्ली की डकैती में आए।
दिल्ली डकैती में पहले दादा-पोती को बंधक बनाया
30 अप्रैल 2022 की रात नई दिल्ली की पॉश कॉलोनी आनंद लोक में 60 वर्षीय महिला और 5 साल की नातिन अपने घर में सो रही थी कि रात 3.30 बजे उन्हें अलमारी खुलने की आवाज सुनाई दी। उठकर देखा तो 4 बदमाश अलमारी को तोड़ रहे थे। वह शोर मचाती तो इससे पहले ही लुटेरों ने महिला को चुप रहने के लिये कह दिया। दोनों को बंधक बनाकर 4 करोड़ रूपये की डकैती को अंजाम दिया।
बदमाश 4 करोड की ज्वेलरी लेकर भाग निकले। दिल्ली के पॉश इलाके में हुई इस डकैती ने दिल्ली पुलिस को हिलाकर रख दिया। जब छानबीन की गयी तो इसके तार गुना जिले के पारदियों से आकर जुडे। 8 पारदी बदमाशों ने नाम इस डकैती में शामिल होने की बात निकल आई। इनमें रामगोपाल पारदी, लाखन पारदी, राजू पारदी समेत अन्य लोग शामिल थे।
राजस्थान में 125 किलो चांदी की डकैती
मामला 2023 का है। बारां जिले के छीपा बडौद के सर्राफा बाजार के रहने वाले ज्वेलरी व्यवसायी गौतम चंद गोयल के यहां 12 फरवरी को डकैती पड़ी थी। व्यवसायी ने रिपोर्ट में बताया था, ‘घर के नीचे ही उनकी सर्राफा की दुकान है। 11 फरवरी की शाम 6 बजे वह दुकान को बंद कर घर आ गए। 12 फरवरी को सुबह 3 बजे खटपट की आवाज सुनाई देने पर झरोखे से बाहर देखा तो 8 से 9 आदमी दुकान से सामान भरकर ले जाते दिखे। टोकने पर उन्होंने गुलेल से हमला कर दिया। लुटेरे बड़ी तिजोरी का गेट तोड कर 125 किलो चांदी और चांदी के जेवरात ले गए। वारदात स्थानीय बदमाशों ने मध्य प्रदेश के पारदी गैंग के साथ मिलकर की थी। बारां के स्थानीय आरोपियों के अलावा राजस्थान पुलिस ने इस मामले में गुना जिले के थाना धरनावदा अंतर्गत खेजड़ा निवासी पवन पारदी, गंगू पारदी, देवेंद्र पारदी, बालीखेड़ा निवासी रामकिशोर पारदी, केदार पारदी, सोनू पारदी, संजय पारदी और मिथुन पारदी और पारदी गैंग के अन्य सदस्यों को आरोपी बनाया। इसमें देवा पारदी को भी आरोपी बनाया गया।
मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के भतीजे प्रकाश कोठारी की शॉप जावरा में है।
रतलाम में पूर्व गृहमंत्री के भतीजे की शॉप से 5 करोड़ के जेवर साफ किए
16 सितंबर 2023 की रात। घटना रतलाम के जावरा की है। मध्यप्रदेश के पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के भतीजे प्रकाश कोठारी की शॉप में बदमाश घुसे। 5 किलोग्राम सोने और 4 क्विंटल चांदी के जेवर चुरा ले गए। इसकी कीमत 5 करोड़ रुपए बताई गई। रतलाम पुलिस ने जांच में इस मामले में गंगाराम उर्फ गंगू पारदी, पवन पारदी, कालिया उर्फ हरि सिंह पिता सागरिया उर्फ सागरलाल, मुरारी पिता जगन्नाथ निवासी बीलाखेड़ी और अज्ञात को आरोपी बनाया था। बाद में पुलिस ने इस मामले में देवा पारदी को भी आरोपी बनाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *