LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP से नवी मुंबई एयरपोर्ट की सीधी कनेक्टविटी, दिल्ली के लिए एक अतिरिक्त उड़ान भी

भोपाल. मध्यप्रदेश में हवाई सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर भी यात्री सुविधाएं बढ़ाई जा रहीं हैं। यहां नया अराइवल और डिपार्चर एरिया डेवलप किया गया है जिसे आज यात्रियों के लिए खोला जा रहा है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किनजारापू राममोहन नायडू इसका वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। यहां से डिजिटल यात्रा सुविधा भी मिलेगी। इधर नवी मुंबई एयरपोर्ट की सीधी कनेक्टविटी भी मिल गई है जिससे यात्रियों की छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट जाने की मजबूरी खत्म होगी। दिल्ली के लिए एक अतिरिक्त उड़ान भी शेड्यूल में है।
भोपाल एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल शुरू हो रहा
भोपाल के राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 29 मार्च से डीजी यानी डिजिटल यात्रा की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। इसी के साथ नया अराइवल और डिपार्चर एरिया भी यात्रियों के लिए खोला जा रहा है। रविवार यानि 29 मार्च से ही भोपाल एयरपोर्ट पर समर शेड्यूल शुरू हो रहा है। नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू वर्चुअल माध्यम से सुविधाओं का लोकार्पण करेंगे।
एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने बताया,भोपाल एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधा के लिए नया डोमेस्टिक अराइवल हॉल बनकर तैयार हो चुका है। यहां यात्रियों को आगमन के समय सभी प्रकार की सुविधा मिलेंगी। इसके अलावा एयरपोर्ट पर नया फायर स्टेशन भी बनकर तैयार है, ताकि आपात स्थिति में निपटा जा सके। डायरेक्टर रामजी अवस्थी के अनुसार भोपाल एयरपोर्ट पर यात्रियों को अब डिजी यात्रा उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें पेपरलेस वर्किंग पर टिकट एवं बोर्डिंग सुविधा उपलब्ध होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *