MP विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम भी संक्रमित, ग्वालियर में 765, भोपाल में 1175 पॉजिटिव, आंगनवाड़ी भी रहेंगी बंद
भोपाल. स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को इंदौर में एक दिन में रिकॉर्ड कोरोन पॉजिटिव मरीज मिले है। इस दौरान यहां 1852 नए मरीज मिले हैं। इससे पहले दूसरी लहर के दौरान 25 अप्रैल 2020 में 1841 मरीज मिले थे। वहीं ग्वालियर में 756 नए मरीज मिले है, जबलपुर में 482 नए केस मिले है। यहां एक्टिव केस बढ़कर 2137 हो गए है इसके अलावा भोपाल में 1175 नए मरीज मिले है। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
जानकारी के अनुसार भोपाल में भी बढ़ते संक्रमण को देखते हुए आंगनवाडियों को बंद रखने का फैसला लिया गया है। शनिवार को हुई जिला क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में ये निर्णय लिया गया है। आंगनवाड़ी में आने वाले बच्चों और स्टाफ को संक्रमण से बचाने के लिए यह निर्णय लिया गया है, हालांकि बच्चों व महिलाओं के लिए रेडी-टू-ईट पूरक पोषण आहार व अन्य सेवाएं जारी रहेंगी। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल के नियमों का पालन करना होगा।

