MP में PFI के ठिकानों पर NIA की रेड, इंदौर से 3 उज्जैन से एक गिरफ्तार
इंदौर. राष्ट्रीय जांच एजेंसी(NIA) की टीम ने मध्य प्रदेश के इंदौर और उज्जैन में पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (PFI) के ठिकानों पर छापा मारा। इस दौरान NIA ने इंदौर से PFI के 3 लीडर को गिरफ्तार किया गया है, एडिशन पुलिस कमिश्नर राजेश हिंगणकर ने इसकी पुष्टि की है। जिनकी गिरफ्तारी हुई है उनमें PFI स्टेट हेड अब्दुल करीब बैकरी और एक का नाम जावेद बताया गया है। PFI का एक प्रमुख पदाधिकारी अब्दुल रऊफ बेलिम पहले से जिलाबदर है। इंदौर में जवाहर मार्ग स्थित PFI के आफिस में भी छापा मारा गया। उज्जैन में जमील शेख नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किए जाने की सूचना है, यह PFI का सचिव बताया जा रहा है। फिलहाल स्थानीय पुलिस अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं। PFI की टीम गुरुवार सुबह से देशभर में PFI के ठिकानों पर कार्रवाई कर रही है। इस दौरान टेरर फंडिंग से जुड़े दस्तावेज समेत साहित्य मिलने की बात सामने आ रही है।
खरगोन के दंगों में भी सामने आया था PFI का नाम
खरगोन में हुद दंगों में PFI के शामिल होने की बात कही जाती रही है। वहीं 17 फरवरी 2021 को उज्जैन में PFI ने अपने स्थापना दिवस पर सभा में आपत्तिजनक भाषा का उपयोग किया था। इसके पहले भी इंदौर में सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश में PFI से जुड़े लोगों पर कार्रवाई की जा चुकी है। PFI का संगठन मालवा-निमाड़ के इलाके में काफी एक्टिव बताया जाता है। गौरतलब है कि सिमी भी इसी इलाके में सक्रिय रहा है। मध्य प्रदेश में PFI के स्टेट हेड अब्दुल करीम बैकरी को अहिल्या पल्टन के घर से गिरफ्तार किया गया। उसकी पत्नी ने बताया कि रात तीन बजे उन्हें ले गए।

