MP की 26 ट्रेने हुईं कैंसिल 58 ट्रेनों के रूट बदले
भोपाल. अगर आप भोपाल, उज्जैन, इंदौर या प्रदेश के किसी अन्य शहर में रहते हैं। 10 से 23 फरवरी के बीच रेल यात्रा करने वाले हैं, तो एक बार ट्रेन की जानकारी जरूर चेक कर लें। क्योंकि रतलाम मंडल में रेलवे ने ट्रैक के दोहरीकरण को लेकर 26 ट्रेनों को निरस्त किया है। इसके अलावा करीब 58 ट्रेनों के मार्ग भी परिवर्तित किए हैं।
निरस्त ट्रेनों में अधिकतर, उज्जैन, इंदौर, नागदा, डॉ. अंबेडकर नगर आदि शहरों से चलने वाली ट्रेने हैं। पश्चिम मध्य रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार रतलाम रेल मंडल के इंदौर-देवास-उज्जैन खंड पर ट्रैक का दोहरीकरण का कार्य किया जाना है। इस कारण कई ट्रेनों को निरस्त किया गया है। इसके लिए यात्री रेलवे हेल्प लाइन नंबर 139 एवं एनटीईएस एप्प से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

