MP में ‘सरकार’ बदलने की हवा उड़ी तो आस्था डोलने लगी, मंत्री ने 5 दिन दिल्ली में डेरा डाल रखा
भोपाल. मध्य प्रदेश में पिछले एक साल में जब बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व की नजरें यहां पड़ी, नेताओं नमें खलबली मच गई। बदलाव की बयार चलने के कयास भर से आस्था डोलने लगी। इस बार भी जब सरकार बदलने की हवा उ़ी तो नेता कयासों के आधार पर आस्था बदलीने के लिए नए सरकार के दर पर पहुंचने लगे। एक मंत्री तो 5 दिन दिल्ली में डेरा जमाए रहे। वह भोपाल से तब रवाना हुए जब मुख्यमंत्री का विमान दिल्ली से भोपाल के लिए उड़ान भर चुका था। वैसे तो वह खुद सरकार बनने की फिल्डिंग जमा रहे थे लेकिन वह ये भी जानते है कि इसकी उम्मीद कम है। ऐसे में नए सरकार का शार्गिद बनना भी कहीं से भी घाटे का सौदा नहीं होगा। ये वहीं मंत्री है जो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के बाद सबसे बड़ी ओबीसी नेता के तौर पर खुद को प्रोजेक्ट कर रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री के संपर्क में कांग्रेस विधायक
2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को महाकौशल में बड़ी सफलता मिली थी, जिसे बीजेपी पचा नहीं पा रही है। बीजेपी ने यहां के कांग्रेस विधायकों पर वर्क आउट शुरू कर दिया है। सुना है कि बीजेपी ऐसे विधायकों पर होम वर्क कर रही है, जिन्हें अगले चुनाव में टिकट नहीं मिलने की उम्मीद है। ऐसे में सियासी मैदान में बने रहने के लिए कोई भी पाला बदलने में गुरेज क्यों करेगा। यह तो एक ट्रेंड भी बन गया है। सुना है कि विधायक जी एक केंद्रीय मंत्री के संपर्क में हैं। यह वही विधायक हैं, जो कमलनाथ की सर्वे रिपोर्ट में फेल हो गए हैं। हालांकि कमलनाथ जब मुख्यमंत्री थे, तब इस विधायक को बड़े पद से नवाजा था, लेकिन अब उनकी साख क्षेत्र में गिरती जा रही है।

