MP में महिला कर्मचारियों को मिलेगी 7 दिन की अतिरिक्त CL, सीएम ने किया ऐलान
भोपाल. मध्यप्रदेस के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सरकारी महिला कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए बड़ा ऐलान किया। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर प्रदेश की महिला कर्मचारियों को सात अतिरिक्त सीएल देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बेटियों के लिए भी एक बड़ा ऐलान किया।
महिला कर्मचारियों को मिलेगी 7 अतिरिक्त सीएल
प्रदेश की महिला कर्मचारियों को अतिरिक्त सीएल की सौगात देने की जानकारी देते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा- प्रदेश की सभी माताओं-बहनों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं। माता, बहन और बेटियों का उत्थान ही मेरे जीवन का प्रमुख ध्येय है। मेरा मानना है कि नारी शक्ति के सशक्तिकरण में ही प्रदेश और देश का उत्थान निहित है। महिलायें आज हर कार्यक्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर कर चल रही हैं, पर उनपर मातृत्व और घर संभालने की ज़िम्मेदारी भी है। इसलिए हमने तय किया है कि हम सभी महिला कर्मचारियों को 7 दिवसों का अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश (CL) देंगे, जिसे वे अपनी आवश्यकता अनुरूप उपयोग कर सकेंगी।

