Newsराजनीतिराज्य

MP में दिल दहला देने वाली घटना-पति 2 बच्चों के साथ पेड़ लटक कर दे दी जान

मंदसौर. मध्यप्रदेश के मंदसौर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक पिता ने अपनी 12 वर्षीय बेटी और 10 साल के बेटे के साथ फंदे पर लटक कर जान दे दी है। तीनों का शव आम के पेड़ पर लटका हुआ पाया गया है। घटना शामगढ़ थाना क्षेत्र के रूंडी गांव का है जहां बंजारा समाज के युवक ने अपने बेटे और बेटी के साथ खुदकुशी कर ली है। मरने से पहले युवक ने अपने साथ हुए घटनाक्रम का सुसाइड नोट में जिक्र भी किया है।
आरोपियों का जिक्र सुसाइड नोट में
मृतक की पत्नी के साथ गांव के ही एक परिवार के महिला-पुरूषों द्वारा की गयी मारपीट और छेड़खानी से मृतक हाअत था। पिछले रविवार की शाम को ही बच्चों से मिलने वह 3 माह बाद घर पहुंचा था। घर पहुंचने के बाद उसने बच्चों को शामगढ़ ले जाकर शॉपिंग करवाई थी और इसके बाद मंगलवार सुबह तीनों का शव के पास ही गांव में एक पेड़ से लटका मिला।
आरोपियों की मकान की जांच कर रही है पुलिस
तीनों का शव पेड़ से लटका हुआ, मिलने के बाद मृतक की पत्नी और परिवार के लोग पहुंचे और बदमाशों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। आक्रोशित लोग आरोपी के घर पर पहुंच गये और वहां तोड़फोड़ की। इस दौरान आक्रोशित लोगों की पुलिस से भी झड़प हो गयी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि लोगों को समझा कर शांत करवाया और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में शिकायत दर्ज कर आरोपी के अवैध मकान की जांच में जुट गयी है। आश्वासन दिया गया है कि जल्द प्रशासन की टीम इस पर कार्यवाही भी करेगी। हालांकि इस मामले में जुड़े सभी आरोपी फरार है। इस घटना को लेकर मंदसौर SP अनुराग सुजानिया ने बताया कि सूचना मिली थी कि 3 लोगों की फंदे से लटकी लाश मिली थी। जिसकी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al jojobet jojobet giriş instagram unban service instagram unban service matbet matbet betsat betsat pashagaming pashagaming