Latestराज्यराष्ट्रीय

MP में कर्मचारियों की चेतावनी,एक महीने का दिया अल्टीमेटम, तो सरकार बदल देंगे

भोपाल. कांग्रेस शासित राज्यों में ओल्ड पेंशन स्कीम लागू होने के बाद मध्यप्रदेश में भी इसे लागू करने का दबाव बढ़ता जा रहा है। नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार को एक महीने का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा है कि अगर ओल्ड पेंशन स्कीम पर सरकार फैसला नहीं लेती है, तो हम सरकार को बदलने के लिए काम शुरू कर देंगे। हमारा एक ही नारा रहेगा ‘वोट फॉर ओपीएस।

यदि हम कलम चला देंगे, तो सरकारें हिल जाएंगी
दरअसल भोपाल के भेल दशहरा मैदान पर कर्मचारी संगठनों ने ओल्ड पेंशन स्कीम लागू कराने के लिए बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया। प्रदेश भर से अलग-अलग विभागों के कर्मचारी बड़ी संख्या में यहां पहुंचे। नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने कहा कि पोलियो की दवा पिलाने से लेकर मतगणना कराने और मतदान के लिए पीठासीन अधिकारी भी हमारा कर्मचारी बनता है। याद रखना कि चुनाव के वक्त अगर हमारा पीठासीन नहीं चाहेगा, तो मंत्री बूथ के अंदर नहीं जा सकते। हम कलम के लोग हैं, यदि हम कलम चला देंगे, तो सरकारें हिल जाएंगी। आप कहते हो इतिहास पढ़ाओ, लोकतंत्र पढ़ाओ, क्या यही लोकतंत्र है। हम इसका बदला लेकर रहेंगे।

सरकार की विकास यात्रा पर कसा तंज
विजय कुमार बंधु ने भाजपा की विकास यात्रा पर भी तंज कसा है। पेन लेकर मास्टर यहां बैठा है। बताइए, विकास यहां है कि उधर है। हम सरकार को एक महीने का समय दे रहे हैं। पुरानी पेंशन पर निर्णय लीजिए। भोपाल में यदि सुनवाई नहीं होती, तो अगला प्रदर्शन दिल्ली में होगा। पेंशन हमारे लिए मुद्दा नहीं, बल्कि जीवन-मरण का प्रश्न है। अगर एक महीने में सरकार फैसला नहीं लेती है, तो हम कर्मचारी इस सरकार को बदलने के लिए काम शुरू कर देंगे। हमारा एक ही नारा है ‘वोट फॉर ओपीएस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet holiganbet holiganbet holiganbet grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet perabet perabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş cratosroyalbet padisahbet padişahbet grandpashabet holiganbet holiganbet giriş grandpashabet cratosroyalbet gameofbet romabet jojobet meritking holiganbet betgit 1win casinoroyal grandpashabet betpas goldenbahis