MP गवर्नर ने मंच से लगवाए जय श्रीराम के नारे
भोपाल. मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने एक सरकारी कार्यक्रम में मंच से जय श्रीराम के नारे लगवाए। जब धीमी आवाज में नारे लगे तो उन्होंने लोगों से कहा कि कौन नहीं बोल रहा है, यहां पर मुझे सब दिखाई दे रहा है।
इस घटना का VIDEO भी सामने आया है। घटना आगर मालवा के लसुल्डीया गोपाल गांव के सरकारी स्कूल की है। राज्यपाल यहां हेल्थ कैंप, आंगनबाड़ी केंद्र और PM आवास योजना के तहत बने घरों को देखने आए थे। राज्यपाल ने यहां बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर में अभिषेक किया।
राज्यपाल ने 2 बार जयश्री राम का नारा लगवाया
राज्यपाल ने मंच से 2 बारे जयश्री राम का नारा लगवाया। गवर्नर ऑफिस संपर्क किया, लेकिन इस घटना के संबंध में अभी राज्यपाल की ओर से कोई बयान नहीं आया है।

