Lunar Eclipse 2021-चन्द्रग्रहण के अशुभ बचने के लिये, ग्रहण समाप्त होने पर जरूर करें यह आसान उपाय
नई दिल्ली. चद्रग्रहण 2021 अहम खगोलीय घटना होती है। लेकिन धर्म-ज्योतिष में भी इसे बहुत अहम माना गया है। 19 नवम्बर 2021 शुक्रवार को वर्ष का दूसरा और अंतिम चन्द्रग्रहण सुबह 11 बजकर 34 मिनट से शुरू हो चुका है। यह ग्रहण शाम 5 बजकर 59 मिनट बजे तक चला। यह सदी का सबसे देर तक चलने वाला आंशिक चन्द्रग्रहण है। आज से 580 वर्ष पूर्व इतना लम्बा आंशिक चन्द्रग्रहण लगा था।
वृषभ राशि में लग रहा है ग्रहण
चन्द्रग्रहण को धर्म और ज्योतिष में अशुभ माना गया है। इसीलिये ग्रहण के बीच खाने-पीने, शुभ काम करने की मनाही रहती है। वहीं जिन राशियों पर ग्रहण का नकारात्मक असर अधिक रहता है। उनके जातकों को इस बीच संभलकर चलने की सलाह दी जाती है। यह चन्द्रग्रहण वृषभ राशि और कृतिका नक्षत्र में लग रहा है। लिहाजा वृषभ राशि के साथ-साथ सूर्य के स्वामित्व वाली राशि सिंह के जातकों के लिये यह ग्रहण अशुभ माना जा रहा है।
ग्रहण के बाद करें आसान नियम
जिस तरह शास्त्रों में ग्रहण के दौरान पालन करने के लिये कुछ नियम बताये गये हैं। उसी प्रकार ग्रहण के बाद के लिये भी नियम बताये गये हैं। ग्रहण समाप्त होते ही यह काम करने से ग्रहण का अशुभ असर कम हो जाता है। लिहाजा चन्द्रग्रहण के कारण आप पर हुए अशुभ असर से बचना चाहते हैं तो ग्रहण के बाद ये काम जरूर कर लें।
ग्रहण के बाद स्नान जरूर करें. याद रखें कि उसमें गंगाजल मिला लें. गंगाजल न हो तो किसी अन्य पवित्र नदी का जल भी मिला सकते हैं.
ग्रहण के बाद स्नान करने के बाद कपड़े भी जरूर बदलें.
संभव हो तो ग्रहण के बाद कपड़े दान करें. ऐसा करना मुसीबतों से बचाता है.
ग्रहण की नकारात्मकता से बचने के लिए घर में गंगाजल भी छिड़क लें. यदि पूरे घर में गंगाजल न छिड़क पाएं तो भी पूजा घर में गंगाजल जरूर छिड़क लें.
ग्रहण के बाद पूजा घर में स्थापित भगवान का भी गंगाजल से अभिषेक करें.
ग्रहण के बाद गाय को रोटी खिलाएं. हो सके तो किसी गरीब को भी भोजन कराएं. ये काम आपको ग्रहण के दोषों से बचाएगा.

