ITM कॉलेज के पास पुलिस वाहन पलटने से 8-10 पुलिसकर्मी चोटिल
ग्वालियर. दतिया से मुलजिम लेकर आया पुलिस का वाहन आईटीएम कॉलेज के सामने पलट गया है। यह घटना रविवार की शाम 5.15 बजे की है। जब यह पुलिस का वाहन पलटा उस समय वाहन में कोई मुलजिम नहीं था। केवल 8-1 पुलिस का स्टाफ था। मौके पर मौजूद टीआई झांसी रोड संजीव नयन शर्मा ने बताया पुलिस वाहन एमपी03-1967 के पलटने से 8-10 पुलिस के कर्मचारी चोटिल हुए है। जिन्हें उपचार के लिये जयारोग्य चिकित्सालय भेजा गया है।
यह पुलिस वाहन जेल मुलजिम लेकर आया था अब वह ग्वालियर से दतिया की ओर जा रहा था। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पुलिस वाहन का बैलेंस बिगड़ने से पलट गया । वाहन में लगा सामने कांच टूट गया है।

