ISBT के संचालन को लेकर जो भी जरुरी कार्य है उन्हे जल्द पूरा करें – कलेक्टर
ग्वालियर -स्मार्ट सिटी द्वारा नवनिर्मित इंटर स्टेट बस टर्मिनल (ISBT) के लिये जमीन के गजट नोटिफिकेशन के बाद इसके संचालन को लेकर जो भी जरुरी कार्य है उन्हे जल्द पूरा करे। इस आशय के निर्देश कलेक्टर रुचिका चौहान ने स्मार्ट सिटी द्वारा निर्मित आईएसबीटी के संचालन और इससे संबंधित अन्य कार्यो की समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक मे प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत शहर को मिल रही बसो के संचालन और उनके रुट प्लान की भी विस्तार से समिक्षा की गई। बैठक में स्मार्ट सिटी के सीईओ संघ प्रिय सहित अपर आयुक्त मुनीष सिकरवार, आरटीओ श्री राजोरिया, एमपीआरडीसी के कंसलटेंट हाइवे इंजीनियर मनमोहन शर्मा व नगर निगम, स्मार्ट सिटी, परिवहन विभाग, ट्रैफिक पुलिस से अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों की बैठक लेकर आईएसबीटी से बसों के संचालन व इसके रखरखाव की योजना की विस्तार से समीक्षा की। साथ ही इसको शुरु करने के लिये विभिन्न शुरुआती व्यवस्थाओ के बिन्दुओ पर भी चर्चा कर जरुरी दिशा निर्देश दिये।
आईएसबीटी के लिये जमीन का गजट नोटिफिकेशन हो चुका है। जिसके तहत आईएसबीटी को सार्वजनिक उपयोग के लिये 25 एकड़ जमीन मिल चुकी है, जिससे अब शहरवासियों को इस नवनिर्मित आईएसबीटी का लाभ जल्द मिल सकेगा। आईएसबीटी के बाहर मुख्य मार्ग पर रोटरी इत्यादी का सर्वे कर एमपीआरडीसी उन्हे ठीक करने का कार्य करे ताकि बसो का संचालन सुचारु रुप से हो सके। वही उन्होने आईएसबीटी के बाहर के क्षेत्र को ग्रीनरी व फेंसिंग इत्यादी से कवर करवाने के लिये संबंधित अधिकारियो को निर्देशित किया।
आईएसबीटी मे पिकअप, ड्राप जगहो को चिन्हित करने के साथ रोड सेफ्टी प्रावधान और आईएसबीटी पर जरूरी सेवाओ जैसे हैल्प डेस्क, चिकित्सीय सहायता, पुलिस सहायता केंद्र सहित अन्य सेवाओ के प्रावधान करने के लिये भी अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक मे आईएसबीटी से बसो के रुट प्लान को लेकर बनायी गई कार्ययोजना पर भी विस्तार से चर्चा की गई और उनके क्रियांवयन को लेकर भी दिशा निर्देश दिये गये। वही टेम्पो, रिक्शा के रुट परमिट के लिये जरुरी प्रावधान करने के लिये आरटीओ को संबंधित कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया।
बैठक के अंत मे प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत ग्वालियर को मिलने वाली बसो और इनके संचालन को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। जिसको लेकर नगर निगम आयुक्त द्वारा प्रजेंटेशन के माध्यम से इनके संचालन इत्यादी की जानकारी दी गई। श्री संघ प्रिय ने जानकारी देते हुये बताया कि ग्वालियर को प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत मिलने वाली 100 बसो मे से प्रथम चरण मे 60 बसे प्राप्त होगी। जिनके चार्जिंग स्टेशन आईएसबीटी व रमउआ पर बनाये जायेगे। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री ई-बस सेवा को लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के साथ ही अन्य विभागो से साथ समन्वय कर रुट प्लान बनाने के लिये भी संबंधित अधिकारियो को निर्देशित किया।

