Uncategorized

IPL मैच पर सट्टा खिलवाते 3 गिरफ्तार, दिल्ली से लाइन लेकर राजस्थान-कोलकाता मैच पर लगवा रहे थे रूपये,मोबाइल में मिला लाखों हिसाब-किताब

ग्वालियर. आईपीएल मैच का सट्टा खिलवाने के आरोप में पुलिस ने 3 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को शताब्दीपुरम डीडीनगर स्थित सिंधिया स्टैच्यू के पास से पकड़ा गया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। कुछ लोग राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच चल रहे मैच का सट्टा लगवा रहे है। महाराजपुरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।
पकड़े गये सटोरियों की पहचान भिण्ड जिले के रहने वाले 20 वर्षीय कौशल शर्मा, 20 वर्षीय कृष्णा थापक के रूप में हुई हे। तीनों खेरिया थापक मेहगांव के निवासी हे। पूछताछ में आरोपियों ने दिल्ली से लाइन लेकर सट्टा खिलवाने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपियों से 1800 रूपये नगद बरामद किये है। उनके मोबाइल फोन में लाखों रूपये के लेन-देन का हिसाब मिला है।
पुलिस अब सट्टे की लाइन उपलब्ध करवाने वाले मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी है और साथ ही मोबाइल फोन की जांच कर अन्य संलिप्त लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *