FSL दफ्तर के बाहर आफताब की वैन पर तलवार से हमला, 4-5 लोगों ने बनाया निशाना
नई दिल्ली. श्रद्धा मर्डर केस के मुख्य आरोपी आफताब पूनावाला की वैन पर हमला हुआ है। आफताब पर यह हमला एफएसएल ऑफिस के बाहर हुआ। शुरुआत खबरों के अनुसार, यह हमला तब हुआ जब आफताब वैन ले जाया जा रहा था। तभी वहां करीब 4-5 लोगों ने तलवार से गाड़ी पर अटैक करने की कोशिश की। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दो लोगों को आफताब की वैन के बाहर तलवार के साथ देखा जा सकता है। ये हमलावर एक वैन में आए थे। श्रद्धा मर्डर केस को लेकर लोगों में आफताब को लेकर भारी गुस्सा है।
आफताब को FSL से जेल ले जा रहे थे
श्रद्धा हत्याकांड में आरोपी आफताब पुलिस को पूछताछ में सहयोग करने की बजाय वह लगातार भ्रमित कर रहा था। इसलिए दिल्ली पुलिस ने उसकी नार्को और पॉलीग्राफी टेस्ट की इजाजत कोर्ट से मांगी। कोर्ट की अनुमति मिलने के बाद सोमवार को आफताब के पॉलीग्राफी टेस्ट का चौथा चरण था। पॉलीग्राफ टेस्ट के बाद जो गाड़ी FSL से लेकर आफताब को जेल ले जा रही थी, उसी दौरान हमला हो गया।
कई हथियार लेकर आए थे हमलावर
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें लोग आफताब की वैन के पीछे तलवारें लेकर दौड़े। इतना ही नहीं उसे बाहर उतारने की कोशिश में थे। हमलावर पूरी प्लानिंग से आए थे। गाड़ी में कई हथियार रखे हुए थे। हमलावरों ने कहा कि अगर कोई ऐसा करता है तो हम उसे बख्शेंगे नहीं। ये बताया जा रहा है कि हमलावरों की संख्या 4 से 5 थी।

