Earthquake in Jabalpur- जबलपुर सहित मध्यप्रदेश में लगे भूकम्प के झटके, भूकंप का केन्द्र रहा डिंडौरी
जबलपुर. मंगलवार की सुबह भूकम्प के झटके महसूस किये गये हैं। भूकंप के झटके 6 जिलों में महसूस किये गये हैं। जिसका केन्द्र डिंडौरी बताया जा रहा है। इसके अलावा जबलपुर, बालाघाट, मण्डला, उमरिया और अनूपपुर जिले में भी भूकंप के झटके महसूस हुए हैं, यानी कि पूरा महाकौशल हिल गया है।
भूकंप का केन्द्र है डिंडोरी
महाकौशल अंचल का डिंडौरी जिला भूकंप का केन्द्र रहा है, जहां सुबह 8 बजकर 43 मिनट पर अचानक से धरती हिलने लगी, जैसे ही धरती हिली तो लोग डर गये और अपने-अपने घरों से बाहर निकल आये। वहीं जबलपुर में भी भूकंप के झटके लगने के बाद स्कूलों में बच्चों को बाहर निकाल लिया गया है जबकि बच्चों के परिजन भी स्कूल पहुंचने लगे।भूकम्प की तीव्रता 4.3 तीव्रता आंकी गयी है। जिसका हाइपोसेंटर 10 किमी दूर की गहराई बताई गयी है। जबलपुर में भूकंप की तीव्रता 3.9 दर्ज की गयी है। जबलपुर-डिंडौरी में भूकंप की तीव्रता सबसे अधिक रही। जबकि बाकी के 4 जिलों में तीव्रता सामान्य रही। आज सुबह 8 बजकर 43 मिनट 50 सेकेण्ड पर भूस्थानिक केन्द्र 22.73 डिग्री उत्तर अक्षांश, 81.11 डिग्री पूर्वग् देशान्तर डिंडोरी, मध्यप्रदेश में 4.3 तीव्रता का मध्यम भूकम्प दर्ज किया गया है। जिसका हाइपोसेंटर 10 किमी गहराई पर था।
अचानक हिली जमीन
जबलपुर में भूकम्प के सबसे तेज झटके रानी दुर्गावती के समाधिस्थल और पाटनक्षेत्र में महसूस किये गये हैं। जबकि रांझाी क्षेत्र में भी खूब हलचल हुई । स्थानीय लोगों ने बताया कि ज बवह लोग सो रहे थे। तभी अचानक से धरती हिलने लगी जो लोग बैड पर सो रहे थे। उनके अचानक से बेड हिलने लगे। अचानक धरती हिलने के कारण से बहुत लोग घरों से बाहर निकल आये। कुछ इसी तरह का हाल डिंडौरी में भी था। डिंडौरी में अचानक से धरती हिला। इस भूकंप का केन्द्र डिंडौरी ही था। भूकम्प के झटके मध्यप्रदेश्ज्ञ और छत्तीसगढ़ की सीमा तक महसूस किये गये थे।

