Latestराज्यराष्ट्रीय

DRDO वैज्ञानिक ने पुलिस कस्टडी में जान देने की कोशिश की, एम्स में भर्ती

नई दिल्ली. दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में ब्लास्ट के मामले में आरोपी DRDO वैज्ञानिक ने पुलिस कस्टडी में सुसाइड की कोशिश की। पड़ोसी वकील की हत्या की साजिश में अरेस्ट भरत भूषण कटारिया अभी पुलिस की कस्टडी में है। उसे शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। देर रात उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल पूछताछ कर रही
पुलिस ने उसे बेहोशी की हालत में वॉशरूम में गिरा पाया इसके बाद कटारिया को नजदीकी हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। वहां से उसे एम्स रेफर कर दिया गया। कटारिया ने 9 दिसंबर को रोहिणी कोर्ट में ब्लास्ट किया था। उसके घर से विस्फोटक बनाने का सामान भी मिला था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल उससे पूछताछ कर रही है।

जांच करने गए तो कहा कुछ भी नहीं खाया
स्पेशल सेल के एक सीनियर अफसर ने बताया कि वह पूछताछ से बचने की कोशिश कर रहा है और पुलिस को गुमराह करता रहता है। शनिवार रात हमने देखा कि उसने वॉशरूम के अंदर कुछ लिक्विड पी लिया है। उसे अस्पताल ले जाया गया। उसने कहा कि वह आत्महत्या करना चाहता है। हालांकि जब पुलिसकर्मी अस्पताल में उसकी जांच करने गए, तो उसने कहा कि उसने कुछ भी नहीं खाया है। हमने डॉक्टरों से बात की। उन्होंने बताया कि आरोपी ने हैंडवॉश पी लिया है। सीनियर डॉक्टर सोमवार को उसकी जांच करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *