Latestराज्यराष्ट्रीय

CM शिवराज का ऐलान- वीर तेजाजी बोर्ड बनाएंगे, तेजादशमी पर ऐच्छिक अवकाश

भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जाट महाकुंभ में वीर तेजाजी बोर्ड गठन करने की घोषणा की। तेजाजी महाराज के निर्वाण दिवस तेजादशमी पर ऐच्छिक अवकाश का भी ऐलान किया। भोपाल के भेल दशहरा मैदान में CM ने विधानसभा चुनाव में जाट समाज को BJP की ओर से 10 टिकट देने की मांग पर कहा, यह मेरे बस में नहीं, झूठ नहीं बोलूंगा। अभी हमारे दो विधायक कमल पटेल और नीना वर्मा बहुतों पर भारी हैं। यह पार्टी का मामला है। हम पार्टी में बात पहुंचाएंगे।

MP के स्कूलों में जाट समाज के इतिहास को पढ़ाया जाएगा
मुख्यमंत्री ने जाट समाज की एक और मांग स्वीकार करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के स्कूलों में जाट समाज के इतिहास को पढ़ाया जाएगा। जाट समाज के शैक्षणिक भवन के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में जमीन देने के लिए कमल पटेल को अधिकृत किया। मुख्मयंत्री ने कहा, जाट समाज की उत्पत्ति भगवान शिव की जटाओं से हुई। चाहे आततायी मुगल हों, बाकी आक्रमणकारी हों, जाट वीर योद्धाओं ने इनके दिमाग ठिकाने लगाए। पैर नहीं जमने दिए। खदेड़-खदेड़ कर मारा। औरंगजेब के खिलाफ बिगुल बजाया।

जाट समाज के ये बड़े नेता जुटेंगे
महाकुंभ में जाट समाज के बड़े नेताओं को बुलाया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भी कार्यक्रम में आमंत्रित हैं। जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, कैलाश चौधरी, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल, अखिल भारतीय जाट महासभा के राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह जाट, आरक्षण संघर्ष समिति के यशपाल मलिक, इंडियान नेशनल लोकदल (INLD) के अध्यक्ष अभय चौटाला, राजस्थान के पूर्व मंत्री रामनारायण डूडी, पूर्व सांसद बद्री लाल जाखड़, मध्यप्रदेश के सांसद राव उदय प्रताप सिंह, राष्ट्रीय निशानेबाज खिलाड़ी मनु भाकर, मुक्केबाजी में गोल्ड मेडलिस्ट अमित पंघाल इस आयोजन का हिस्सा होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş