Uncategorized

CBI की छापेमारी श्री रावतपुरा मेडीकल कॉलेज को मान्यता दिखाने 55 लाख की रिश्वत लेते 3 डॉक्टर सहित 6 लोग गिरफ्तार

मामला रायपुर के श्री रावतपुरा मेडिकल कॉलेज से जुड़ा है। आरोपियों को स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। - Dainik Bhaskar

रायपुर. छत्तीसगढ़ में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने डॉक्टरों सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर मेडीकल कॉलेज की मान्यता रिपोर्ट को अनुकूल बनाने रिश्वत लेने का आरोप है। बुधवार को सीबीआई ने सभी आरोपियों को रायपुर की ंस्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। जहां से सीबीआई आरोपियों को रिमांड पर ले सकती है।
सीबीआई के अनुसार, यह छापा छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर स्थित श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ मेडीकलसाइंसेज एंड रिसर्च से जुडाहै।आरोप है कि मेडीककल कॉलेज को मेडीकल काउंसिल में मान्यता दिलाने के बदले 55 लाख रूपये रिश्वत दी। वैधानिक प्रक्रिया का प्रभावित किया है। संस्थान के पदाधिकारी और बिचौलिया, निरीक्षण के लिये नियुक्त डॉक्टरों से संपर्क कर उन्हें प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं।
प्लानिंग कर रंगे हाथों किया गिरफ्तार
सीबीआई पुष्ता सूचना मिलने पर योजनाबद्ध तरीके से प्लानिंग की। रिश्वत के लेन-देन के दौरान सभी 6 आरोपियों को रंगे हाथों दबोचा है। गिरफ्तार आरोपियों में 3 डॉक्टर, संस्थान के पदाधिकारी और 3 बिचौलिये शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों को संबंधित न्यायालयों में पेश किया गया है।CBI ने स्पष्ट किया कि यह मामला मेडिकल शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार की जड़ तक जाने के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। रिश्वत की राशि 55 लाख रुपए थी और यह बेंगलुरु में दी गई थी। मामले की आगे की तलाशी, पूछताछ और दस्तावेजी जांच जारी है।
देशभर में छापेमारी और दस्तावेजी जांच
CBI ने सोमवार को कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और मध्य प्रदेश में 40 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए हैं। CBI के अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी निरीक्षण प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए विभिन्न रणनीतियों का इस्तेमाल कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet betparibu betparibu giriş casibom virüsbet kalebet perabet pashagaming virusbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş egebet madridbet madridbet giriş imajbet imajbet giriş pashagaming giriş marsbahis marsbahis giriş