राजनीति

Newsराजनीतिराज्य

वीरपुर बांध का 5 करोड़ रूपये से होगा सौन्दर्यीकरण, जलप्रवाह नहीं बदलेगा और न ही मूलस्वरूप में बदलाव होगा

डब्ल्यूआरडी ने शर्तो के साथ दी एनओसी
ग्वालियर. वीरपुर बांध का सौन्दर्यीकरण हो सके इसके लिये जल संसाधन विभाग ने नगर निगम को अनापत्ति प्रमाण-पत्र जारी कर दिया हे। लेकिन इसमें शर्ते जोड़ी गयी है। इनके तहत नगरनिगम ने तो जल धारा से छेड़छाड़ कर सकेगा और न ही बांध के मूल स्वरूप में बदलाव होगा। सौन्दर्यीकरण का जो भी कार्य किया जायेगा। यह जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री की निगरानी में होगा।
वीरपुर बांध का सौन्दर्यीकरण हो और इसे पिकनिक स्पॉट के रूप् में तब्दील किया जा सके इसके लिये अमृत-2 के तहत 5 करोड़ रूपये की राशि नगरनिगम को प्रदान की गयी है। नगरनिगम ने सौन्दर्यीकरण के लिये जल संसाधन विभाग से अनापत्ति प्रमाण-पत्र मांगा था।
तालाबों से गाद नहीं निकाल सकते
वीरपुर बांध का सौन्दर्यीकरण भेले ही हो जाये। लेकिन तालाब में से गाद निकालकर इसे गहरा नहीं किया जा सकेगा। इसके पीछे वह आदेश कारण बना है। जो वर्ष 2011 में जारी किया गया था। पिछले 13 साल से प्रदेश के किसी तालाब से गाद निकालने के काम पर प्रतिबंध लगा हुआ है। इसलिये वीरपुर बांध को भी गहरा नहीं किया जा सकेगा।
जो भी काम होगा एक्जीक्यूटिव इंजीनियर केी देखरेख में होगा
सरकारी विभागों को एक-दूसरे पर कतई विश्वास नहीं है। इस बात का पता इससे चलता है कि जल संसाधन विभाग ने जो अनापत्ति प्रमाण-पत्र जारी किया है। उसमें स्पष्ट लिखा गया है कि नगरनिगम जो भी कार्य करेगा। वह उनके कार्यपालन यंत्री स्तर के अधिकारी की निगरानी में होगा। इसके लिये हरसी जल संसाधन संभाग के कार्यपालन यंत्री अग्निवेश सिंह को नियुक्त किया गया है।

Newsराजनीतिराज्य

पानी की बोतल, खाद्य पदार्थ व ज्वलनशील पदार्थ ले जाने की अनुमति नहीं होगी– संभाग आयुक्त

ग्वालियर -भारत और बांग्लादेश के बीच आगामी 6 अक्टूबर को आयोजित होने जा रहे अंतर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट मैच के दौरान सभी व्यवस्थायें पुख्ता हों। वाहनों की होगी गहन चैकिंग, जिन पर टिकिट होंगे वे ही स्टेडियम की ओर जा सकेंगे। टी-20 क्रिकेट मैच के दिन पुरानी छावनी चौराहा अर्थात ऋतुराज होटल, बहोड़ापुर, गोल पहाड़िया से स्टेडियम की ओर के तिघरा चौराहे इत्यादि पर गहन चैकिंग की जायेगी। यहाँ से बगैर टिकिट धारियों को आगे जाने की अनुमति नहीं रहेगी। मोतीझील पर एक बार पुन: चैकिंग होगी और केवल उन्हीं लोगों को आगे बढ़ने दिया जायेगा, जिनके पास मैच के टिकिट होंगे। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि चार पहिया या दुपहिया वाहन में जितने लोग बैठे होंगे, उन सभी पर टिकिट होना चाहिए। यदि किसी पर टिकिट नहीं हुआ तो उसे स्टेडियम की ओर आगे नहीं जाने दिया जायेगा।
इस अवसर पर निर्देश दिए कि जिला प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर दर्शकों के आवागमन व पार्किंग व्यवस्था को बेहतर से बेहतर बनाएँ। साथ ही इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि मैच शुरू होने से पर्याप्त समय पहले दर्शकगण स्टेडियम में पहुँच जाएँ और मैच समाप्ति के बाद जल्द से जल्द पार्किंग स्थल से अपने वाहनों को लेकर घर के लिये रवाना हो सकें। स्टेडियम के विभिन्न स्टैण्ड के हिसाब से पार्किंग स्थल तय करने की एसडीएम ग्वालियर सिटी, अपर आयुक्त नगर निगम मुनीष सिकरवार व डीएसपी ट्रैफिक अजीत चौहान को सौंपी है।
दर्शकों के लिए नि:शुल्क बसों की व्यवस्था
भारत और बांगलादेश के बीच होने जा रहे अंतर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट मैच के लिए जिन दर्शकों ने टिकिट लिए हैं, उनके लिए जिला प्रशासन द्वारा नि:शुल्क बसों की व्यवस्था की जा रही है। इन बसों के माध्यम से दर्शक स्टेडियम के नजदीक तक पहुँच सकेंगे और उन्हें अपने वाहन पार्क करने का झंझट भी नहीं रहेगा। बैठक में बताया गया कि शहर में वाहन कहां-कहां से उपलब्ध होंगे, इसके लिए स्थान तय किए जा रहे हैं, जिसकी सूचना समय रहते जारी की जायेगी।
आपत्तिजनक वस्तुएँ अनुमति नहीं रहेगी
बैठक में एक बार फिर स्पष्ट किया गया कि स्टेडियम में आपत्तिजनक वस्तुएँ अर्थात ज्वलनशील पदार्थ जैसे माचिस, लाइटर, सिगरेट, बीड़ी व तम्बाकू इत्यादि लाने की अनुमति नहीं रहेगी। छोटे चाकू वाले छल्ले व पानी की बोतल इत्यादि लेकर आने पर भी प्रतिबंध रहेगा। साथ ही स्टेडियम में पानी की बोतल व बाहर से स्नैक्स इत्यादि खाद्य सामग्री लाने पर भी प्रतिबंध रहेगा। स्टेडियम के प्रत्येक स्टेण्ड (गैलरी) में स्नैक्स व फूड्स के पर्याप्त स्टॉल लगाए जायेंगे। हर गैलरी में नि:शुल्क आरओ के पेयजल की व्यवस्था भी रहेगी। प्रत्येक गैलरी में महिलाओं व पुरूषों के लिये अलग-अलग पर्याप्त शौचालय की व्यवस्था भी की गई है।

Newsराजनीतिराज्य

JU- स्वच्छता का पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत छात्र कल रैली निकालकर दिया स्वच्छता का संदेश

ग्वालियर। स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान 14 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ” सेवा पखवाड़ा ” दिवस के रूप में मनाया जा रहा है इस दौरान रक्त शिविर, साफ सफाई , स्वास्थ्य शिविर, वृक्षारोपण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत जीवाजी विश्वविद्यालय के एमए राजनीति एवं लोक प्रशासन एवं एम.बी.ए एचआरडी ,फाइनेंस विभाग द्वारा “स्वच्छता पखवाड़ा” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

30 सितंबर को परिसर में 10 :30 बजे से “स्वच्छता अभियान” चलाया गया जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने श्रमदान करके इस अभियान को सफल बनाया।इसी क्रम में दिनांक 1 अक्टूबर को सुबह 9:30 बजे छात्रों द्वारा “नुक्कड़ नाटक और रैली” के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

Newsराजनीतिराज्य

मानसून सबसे पहले ग्वालिय-चंबल से होगा बिदा, 5 अक्टूबर से विदाई का दौर रहेगा जारी

ग्वालियर. 5 अक्टूबर के बाद मध्यप्रदेश से बिदाई लेने लगेगा। ग्वालियर-चम्बल में सबसे पहले इसकी बिदाई का अनुमान है। मध्यप्रदेश में 21 जून को मानसून एंटर हुआ था और अगले एक सप्ताह में पूरे प्रदेश में सक्रिय हो गया था। ग्वालियर-चम्बल में यह सबसे लेट पहुंचा था। लेकिन विदाई इन्हीं जिलों में सबसे पहले होगी। प्रदेश में अभी तक 44.1 इंच वर्षा हो चुकी है। जो मानसून के सामान्य कोटे 37.3 इंच के मुकाबले 18 ज्यादा है।
धार जिले के मनावर में आज सुबह मौसम का मिजाज बदला नजर आया। सुबह 5 बजे घना कोहरा छाया। इसकी वजह से सड़कों पर जीरो विजिबिलिटी रही। कृषि विभाग के एसडीओ (उप विभागीय अधिकारी)) महेश बर्मन ने बताया कि बारिश के चलते मौसम में मॉस्चर ज्यादा होने के कारण ऐसा हुआ।
अगले 24 घंटे में ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार- अगले 24 घंटे में सिवनी, मंडला, बालाघाट, दमोह, सागर, रायसेन, सीहोर, शाजापुर, देवास, उज्जैन, इंदौर, खरगोन, बड़वानी, धार, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर में गरज-चमक और हल्की बारिश की स्थिति बनी रहेगी। वहीं, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर समेत बाकी जिलों में तेज धूप खिली रहेगी।
एमपी के 5 जिलों में बारिश
सोमवार को प्रदेश के धार, नर्मदापुरम, खजुराहो, रीवा, सिवनी में हल्की बारिश हुई। वहीं, कई जिलों में तेज धूप खिली रही। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को प्रदेश के आधे से ज्यादा जिलों में धूप खिलेगी। इससे गर्मी और उमस का असर बढ़ा रहेगा।

Newsराजनीति

हाई सिक्युरिटी जोन बना ग्वालियर, 2 अक्टूबर को दोनों देश की टीमें ग्वालियर आयेंगी, डेढ़ किमी पहले से होगी एंट्री टिकट की जांच

ग्वालियर. भारत और बांग्लादेश के बीच 6 अक्टूबर को होने वाले क्रिकैट मैच को लेकर हाई सिक्युरिटी जोन में बदल गया है। ग्वालियर में मैच को लेकर विरोध को देखते हुए इस बार कड़ी सुरक्षा बरती जा रही है। दोनों टीमें 2 अक्टूबर की शाम ग्वालियर आयेंगे और 3 अक्टूबर को प्रैक्ट्सि सेशन शुरू होगा। इस बीच शंकरपुर स्थित न्यू क्रिकेट स्टेडियम ट्रिपल लेयर सिक्युरिटी में रहेगा। मैच के दिन सुबह से ही शंकर स्टेडियम जाने वाले रास्ते पर चौकस नजर आयेगी। कोई आसामाजिक तत्व भीतर प्रवेश न करें। इसके लिये क्रिकेट स्टेडियम से डेढ़ किमी पहले ही टिकट की जांच की जायेगी। यह पहला चेकिंग पॉइंट होगा। इसके अतिरिक्त स्टेडियम के गेट पर एंट्री से पहले कुल 3 बार बार टिकट चैक किये जायेंगे।
6 अक्टूबर शंक्ररपुर स्थित श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम पर होने वाले टी-20 क्रिकेट मैच की तैयारियों को एमपीसीए, जीडीसीए और पुलिस ने अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। क्रिकेट मैच देखने आने वाले दर्शकों को असुविधा न हो और साथ ही मैच खेलने आयी दोनों टीमों की सुरक्षा में किसी तरह की चूक ना हो इसके लिये पुलिस ने सुरक्षा प्लान कर लिया है। एयरपोर्ट से होटल और होटल से स्टेडियम तक लाने ले जाने के साथ ही स्टेडियम में किसी तरह की सुरक्षा में चूक ना हो इसके लिये सुरक्षा व्यवस्था को 6 हिस्सों में बांटा गया है। ताकि किसी भी स्थान पर सुरक्षा में किसी तरह की खामी ना रहे।
6 घंटे में बिक गए थे सारे टिकट
ग्वालियर में 14 साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट मैच हो रहा है। यही कारण है कि क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। ग्वालियर में 6 अक्टूबर को भारत-बांग्लादेश के बीच होने वाले टी-20 अन्तर राट्रीय मुकाबले के लिए शुक्रवार (20 सितंबर) को ऑनलाइन टिकट ​बुकिंग शुरू होते ही 6 घंटे में सभी टिकट बिक गए। यह मैच शंकरपुरम स्थित श्रीमंत माधवराव सिंधिया इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। शंकरपुर स्टेडियम की कुल दर्शक क्षमता 30 हजार है। इसमें सामान्य टिकट के लिए सुबह 10 बजे से टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हुई। शाम 4 बजे तक सभी 22400 टिकट बिक गए। वहीं 1500 विद्यार्थियों और 100 दिव्यांगों के टिकट पहले ही बुक हो चुके हैं। एमपीसीए के सीईओ रोहित पंडित ने बताया कि लगभग जो 6 हजार सीटें अभी खाली हैं, जो वीआईपी के लिए रखी गई हैं।
टिकिट और बैठक व्यवस्था
साउथ पवेलियन लेवल- 1 (सेमी हॉस्पीटेलिटी) ₹5452 साउथ पवेलियन लेवल-4 (रेगुलर) ₹2478 साउथ पवेलियन लेवल-4 (प्रीमियम रो) ₹3098 नॉर्थ पवेलियन लेवल- 1 (सेमी हॉस्पिटलिटी) ₹4708 ईस्ट गैलरी ₹1115 नॉर्थ-ईस्ट गैलरी ₹1549 वेस्ट गैलरी ₹1115, नॉर्थ वेस्ट गैलरी ₹1859 रखी गई है।

Newsराजनीतिराज्य

इजरायली सेना घुसी लेबनान में, IDF ने शुरू किया ऑपरेशन में हिज्बुल्लाह के ठिकानों को बना रहे हैं निशाना

नई दिल्ली. इजराइल और लेबनान के बीच तकरार बढ़ती जा रही है। इजराइल हिज्बुल्लाह चीफ हसन नसरूल्लाह के खात्मे के बाद भी बेरूत में हमले कर रहा है। इस दौरान इजराइल डिफेंस फोर्से ने दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकानों के खिलाफ ‘लिमिटेड’ ग्राउण्ड ऑपरेशन शुरू कर दिया है। लिहाजा आतंकवादी समसूल के खिलाफ इजराइल ने एक नया मोर्चा खोल दिया है।
IDF ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा है कि कुछ घंटे अपने IDF ने दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्लाह के आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर सीमित और टारगेटेड ग्राउंड ऑपरेशन शुरू किये हैं। यह टारगेट बॉर्डर के लगभग के गांवों में स्थित हैं और उत्तरी इजरायल में इजरायली समुदायों के लिये तत्काल खबरा पैदा करते हैं। आईडीएफ ने कहा है कि इजराइली वायुसेना और आईडीएफ आर्टिलरी क्षेत्र में सैन्य टारगेट्स पर सटीक हमलों के साथ ग्राउंड फोर्स को सपोर्ट कर रहे हैं। इन ऑपरेशन को पॉलिटिकल फील्ड के फैसले के मुताबिक मंजूरी दी गयी और उन्हें अंजाम दिया गया। आईडीएफ ने कहा है कि हम जंग के लक्ष्यों को हासिल करने के लिये अपना काम करना जारी रखेंगे। इजराइल अपने नागरिकों की रक्षा करने और उत्तरी इजराइल के नागरिकों को उनके घरों में वापिस लाने के लिये हर संभव प्रयास कर रहा है।
इस ऑपरेशन से पहले इजरायल ने अमेरिका को बताया था कि वह इजरायल की सीमा के पास लेबनान में हिज्बुल्लाह के ठिकानों को टारगेट करते हुए सीमित क्षेत्र में ग्राउंड ऑपरेशन चलाएगा. अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने (इजरायल) हमें बताया है कि वे वर्तमान में सीमा के पास हिज्बुल्लाह के ठिकानों को टारगेट करते हुए सीमित एरिया में ग्राउंड ऑपरेशन चला रहे हैं. मिलर ने कहा कि अमेरिका इजरायल और हिज्बुल्लाह के बीच युद्ध विराम का समर्थन करना जारी रखता है, लेकिन उन्होंने कहा कि सैन्य दबाव कभी-कभी कूटनीति का कारण बन सकता है, उन्होंने आगाह किया कि सैन्य दबाव गलत अनुमान और अनपेक्षित परिणामों को भी जन्म दे सकता है. दरअसल, मिडिल ईस्ट में लगातार बिगड़ रहे हालात को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा था कि मिडिल ईस्ट में पूर्ण युद्ध से बचना चाहिए. इसे लेकर वह इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू से बातचीत भी करेंगे.
जमीन पर आक्रमण होने वाला है: इजरायल
सोमवार को इस बात के संकेत मिले हैं कि इजरायल लेबनान में जमीनी सैनिक भेजने की कगार पर है. दो सप्ताह तक लगातार हवाई हमलों और हिज्बुल्लाह कमांडरों की मौत के बाद इजरायल ने और भी कड़ा रुख अपनाते हुए संकेत दिया है कि जमीन पर आक्रमण होने वाला है. लेबनान में आतंकवादी ठिकानों पर इजरायली हमले गाजा के फिलिस्तीनी क्षेत्रों और कब्जे वाले पश्चिमी तट से लेकर यमन और इराक में ईरानी समर्थित समूहों तक फैले संघर्ष का हिस्सा हैं.

 

EntertainmentNewsराजनीतिराज्य

गोविंदा के पैर में गोली लगी, स्वयं की ही रिवॉल्वर से मिस हुआ फायर, अंधेरी के अस्पताल में भर्ती

गोविंदा को क्रिटी केयर हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है, जहां पुलिस फोर्स मौजूद है।

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा 60, पैर में गोली लगने से जख्मी हो गये है। उन्हें स्वयं केी पिस्टल से चली गोली लगी। घटना मंगलवार की सुबह लगभग 4.45 बजे की है। ऑपरेशन कर उनके पैर से गोली निकाल ली गयी है। अभिनेता फिहाल खतरे से बाहर है। डीसीपी दीक्षित गेडाम ने बताया कि जिस समय घटना हुई उस समय गोविंदा घर में अकेले थे।
उनके पास एक लायसेंसी रिवॉल्वर है। रिवॉल्र से गलती से गोली चली जो उनके पैर पर लगी। इस मामले में से जुड़ी शिकायत दर्ज नहीं करवाई गयी है। मामले में कुछ भी संदिग्ध नहीं है। नजदीकी सूत्रों के अनुसार गोविंदा को अपनी रिवॉल्वर साफ करते हुए मिस फायरिंग से गोली लगी। मुंबई पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर उनकी रिवॉल्वर जब्त कर ली है।

लोकसभा चुनाव के पहले 28 मार्च को गोविंदा शिवसेना में शामिल हुए थे।
“मैं आप सबके आशीर्वाद से ठीक हूं। गलती से गोली चल गई थी, जिसे ऑपरेशन करके निकाल लिया गया है। डॉक्टरों और आप सभी को प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद देता हूं।”
गोविंदा खतरे से बाहर
जानकारी के मुताबिक, गोली लगने से उनके पैर से काफी खून बह गया था। इलाज के लिए अंधेरी के क्रिटी केयर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। हॉस्पिटल से जुड़े सुत्रों के अनुसार, शुरुआती इलाज के बाद अब गोविंदा खतरे से बाहर हैं। उनकी पत्नी सुनीता फिलहाल अस्पताल में उनके साथ मौजूद हैं।
एक प्रोग्राम में शामिल होने कोलकाता रवाना होने वाले थे
गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने बताया है कि वे एक प्रोग्राम के लिए कोलकाता जा रहे थे। 6 बजे की फ्लाइट थी। अलमारी में पिस्टल रखते हुए मिस फायरिंग हो गई और उनके घुटने के नीचे गोली लग गई। उन्हें तुरंत अंधेरी के अस्पताल ले जाया गया। गोली निकाल ली गई है। उनकी हालत खतरे से बाहर है। घबराने की कोई बात नहीं है।
कुली नंबर 1, हीरो नंबर 1, राजा बाबू, छोटे सरकार, हद कर दी आपने जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे गोविंदा बीते 5 सालों से फिल्मों से दूर हैं। उनकी आखिरी रिलीज फिल्म 2019 की रंगीला राजा है।

 

Newsराजनीतिराज्य

जब एएसआई को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

ग्वालियर. एएसआई पर जानलेवा हमला कर दिया। पहले उन्हें लोहे की रॉड और बैट से सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। जब आसपास के लोगों ने बचाने का प्रयास किया तो एक बदमाश ने कट्टा निकालकर गोली मार दी। गोली एएसआई की कमर को छूती हुई निकल गयी।
घटना रविवार की शाम को कोटेश्वर कॉलोनी स्थित गैस गोदाम के पीछे दरगाह के पास की है। जब तक पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। तब तक हमलावर फरार हो गये। पुलिस ने घायल दरोगा को उपचार के लिये भर्ती कराया है। सोमवार की दोपहर को पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
मंदिर जाते वक्त रास्ते में हो गया हमला
उपनगर ग्वालियर कोटेश्वर कॉलोनी निवासी बृजेश पुत्र राधेश्याम यादव (38) पुलिस विभाग में सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) हैं। बृजेश शिवपुरी जिले में पदस्थ हैं। फिलहाल बर्खास्त चल रहे हैं। रविवार को बृजेश यादव घर के पास ही मंदिर दर्शन करने गए थे। रास्ते में चेतन पांडेय, प्रियांशु दुबे, सत्यम दुबे समेत उनके 5 से 6 साथियों ने रास्ता रोक लिया, वे गाली गलौज करने लगे। जब विरोध किया, तो उन्होंने मारपीट कर दी। हमलावरों ने पहले लोहे की छड़ से सिर पर वार किए। फिर बेसबॉल के बैट से भी पीटा। इस बीच एक हमलावर ने कट्टे से एएसआई को गोली मार दी, जो उनके कमर के पास से रगड़ते हुए निकल गई। मारपीट होते देखकर कुछ लोगों ने बीच बचाव का प्रयास किया तो उन्हें भी धमकाते हुए आरोपी भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल एएसआई को अस्पताल पहुंचाकर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। घायल के परिजन ने बताया कि सुबह प्रियांशु दुबे की मां हेमलता ने धमकी दी थी कि उन्हें जान से हाथ धोना पड़ेगा। शाम को उसके बेटे ने अपने साथियों के साथ मिलकर दारोगा को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।

Newsराजनीतिराज्य

लोकायुक्त दल ने संयुक्त पंजीयक को 2 लाख रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा, गृहनिर्माण समिति की जांच और निराकरण के लिये मांगे थे 5 लाख रूपये

भोपाल. सहकारिता संस्था के संयुक्त पंजीयक एवं संयुक्त आयुक्त विनोदकुमार सिंह को लोकायुक्त पुलिस ने 2 लाख रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है। लोकायुक्त ने फरियादी की शिकायत पर यह कार्यवाही की है। मैनिट चौराहे पर हुई कार्यवाही में फरियादी विनोद शमा्र के विरूद्ध संस्था विशाल सागर गृह निर्माण समिति मर्यादित भोपाल में अनियमितता करने के संबंध में शिकायत की थी।
जिसकी जांच का निराकरण करने के एवज में आरोपी द्वारा 5 लाख रूपये की रिश्वत कीमांग की जा रही थी। सोमवार को 2 लाख रूपये की रिश्वत लेते हुए आरोपी को लोकायुक्त की टीम ने दबोचा। इस कार्यवाही में ट्रैपकर्ता अधिकारी की भूमिका में उपपुलिस अधीक्षक संजय शुक्ला के ट्रैप दल के सदस्य उपपुलिस अधीक्षक वीरेन्द्रसिंह, निरीक्षक जीएस मर्सकोले, निरीक्षक उमा कुशवाह एवं प्रधान आरक्षकगण मुकेश पटेल, ब्रज बिहारी पांडे आरक्षक अवध बाथवी रहें।
5 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की गई थी
डीएसपी संजय शुक्ला ने बताया कि शिकायतकर्ता विनोद शर्मा पूर्व में विशाल गृह निर्माण सोसायटी के अध्यक्ष रहे हैं, वर्तमान में सदस्य हैं। उनके खिलाफ गणेश पांडे नामक व्यक्ति ने शिकायत की थी। बाद में शिकायत के निराकरण के लिए 5 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की गई थी। इसके ऐवज में 2 लाख रुपए देने के लिए मैनिट चौराहे पर रुपए लेने के लिए बुलाया था।

Newsराजनीतिराज्य

हजीरा हॉस्पिटल में स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, मरीजों को फल वितरित किए

ग्वालियर – पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर सिविल हॉस्पिटल हजीरा में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की पहल पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
रक्तदान से पहले सिविल हॉस्पिटल हजीरा के विभिन्न वार्डों में पहुँचकर यहाँ भर्ती मरीजों को फल वितरित किए। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि स्व. माधवराव सिंधिया का सम्पूर्ण जीवन ग्वालियर – चंबल अंचल के विकास के लिये समर्पित रहा। रक्तदान कर हम दूसरों का जीवन बचाते हैं। स्व. माधवराव सिंधिया जी की पुण्यतिथि पर रक्तदान करने वाले सेवाभावी नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि आप सबने रक्तदान कर स्व. माधवराव सिंधिया को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है।
अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती मरीजों व उनके परिजनों से भी इस मौके पर चर्चा कर सिविल हॉस्पिटल हजीरा की स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। मरीजों ने यहाँ की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं से सुसज्जित कर रही है। इसी कड़ी में हजीरा हॉस्पिटल में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया गया है।
hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet güncel matbet güncel holiganbet giriş matbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis meritking meritking giriş betturkey safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş tarafbet betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet mariobet casibom casibom giriş casibom casibom giriş mariobet meritking meritking giriş Norabahis Norabahis giriş Norabahis holiganbet holiganbet giriş betasus batasus giriş perabet perabet giriş casibom holiganbet jojobet kalitebet kalitebet giris wbahis tambet betbey grandpashabet grandpashabet ibizabet betgit palacebet betsalvador mercurecasino