राजनीति

Newsराजनीतिराज्य

पोषण माह के तहत हुई पौष्टिक व्यंजन व क्विज प्रतियोगिता 

ग्वालियर – हम अपने घर पर ऐसा पौष्टिक आहार तैयार कर सकते हैं, जो महिलाओं व बच्चों में खून की कमी दूर करने के साथ-साथ उन्हें पूर्ण स्वस्थ बनाता है। सहजन की पत्तियाँ व फूल एवं मोटे अनाज (मिलेट्स) से बने व्यंजन सुपोषण के लिये संजीवनी से कम नहीं हैं। यह बातें राष्ट्रीय पोषण माह के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुई पौष्टिक व्यंजन व क्विज प्रतियोगिता में मौजूद महिला प्रतिभागियों को बताई गईं।
कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं द्वारा स्थानीय पोषक पदार्थों से विभिन्न प्रकारों के पौष्टिक व्यंजन बनाकर पौष्टिक व्यंजन प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर भाग लिया गया है। उनके द्वारा इन व्यंजन को तैयार करने की विधि का प्रदर्शन भी किया गया है। पौष्टिक व्यंजन प्रतियोगिता में कृषि विज्ञान केन्द्र के विशेषज्ञों ने मूल्यांकन किया गया है। पौष्टिक व्यंजन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर श्रीमती नमिता अग्रवाल, द्वितीय स्थान पर श्रीमती आरती कुशवाह एवं तृतीय स्थान पर श्रीमती सरोज नागर रही।
  इस अवसर पर उपस्थित प्रतिभागीयों में से 05 दल बनाये गये जिनके द्वारा पोषण क्विज प्रतियोगिता में भाग लिया। पोषण क्विज का संचालन न्यूट्रीशन इंटरनेशनल के संभागीय समन्वयक रफीक बेग द्वारा किया गया। पोषण क्विज में परियोजना ग्वालियर शहरी क्रमांक-01 के दल ने प्रथम स्थान, परियोजना ग्वालियर शहरी क्रमांक-03 के दल ने द्वितीय स्थान एवं परियोजना ग्वालियर शहरी क्रमांक-05 के दल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
पौष्टिक व्यंजन प्रतियोगिता एवं पोषण क्विज प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं शील्ड देकर पुरूस्कृत किया गया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग से सहायक संचालक राहुल पाठक, परियोजना अधिकारी राघवेन्द्र धाकड़ एवं रेखा तिवारी उपस्थित थीं।
Newsराजनीतिराज्य

हजीरा हॉस्पिटल में स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर ऊर्जा मंत्री ने स्वयं किया रक्तदान

ग्वालियर – पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर सिविल हॉस्पिटल हजीरा में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की पहल पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री तोमर के साथ सेवाभावी नागरिकों द्वारा दो दर्जन यूनिट से अधिक रक्तदान किया गया।
ऊर्जा मंत्री ने रक्तदान से पहले सिविल हॉस्पिटल हजीरा के विभिन्न वार्डों में पहुँचकर यहाँ भर्ती मरीजों को फल वितरित किए। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि स्व. माधवराव सिंधिया जी का सम्पूर्ण जीवन ग्वालियर – चंबल अंचल के विकास के लिये समर्पित रहा। रक्तदान कर हम दूसरों का जीवन बचाते हैं। स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर रक्तदान करने वाले सेवाभावी नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती मरीजों व उनके परिजनों से भी इस मौके पर चर्चा कर सिविल हॉस्पिटल हजीरा की स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। मरीजों ने यहाँ की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। प्रदेश सरकार सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं से सुसज्जित कर रही है। इसी कड़ी में हजीरा हॉस्पिटल में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया गया है।
माधव थे एक, विकास किए अनेकः डॉ. देवेन्द्र शर्मा
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अ.भा. कांग्रेस कमेटी के पूर्व मंहामंत्री, कांग्रेस संसदीय दल के लोकसभा में उपनेता, रेल, मानव संसाधन विकास एवं पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री कै. श्रीमंत माधवराव सिंधिया जी की 23वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कटोरा ताल स्थित छत्री कै. श्रीमंत माधवराव सिंधिया जी की समाधी स्थल पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा के नेतृत्व, पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव, बालेंदू शुक्ल, ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रभूदयाल जौहरे, विधायक डॉ. सतीश सिकरवार की उपस्थिती में कांग्रेसजनो ने कै. श्रीमंत माधवराव सिंधिया जी को श्रृद्धांजली अर्पित कर नमन किया।

Newsराजनीतिराज्य

पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 5 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को भावभीनी विदाई

भोपाल-पुलिस मुख्‍यालय की विभिन्‍न शाखाओं से माह सितंबर में सेवानिवृत्‍त 5 कर्मचारियों को विशेष पुलिस महानिदेशक विजय कटारिया सहित अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारियों ने सोमवार को भावभीनी विदाई दी। वरिष्‍ठ अधिकारियों ने सभी को प्‍लांट एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए और उनके स्वस्थ एवं सुखी जीवन की कामना की। सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को उनके विभिन्‍न स्‍वत्‍व (क्‍लेम) भुगतान के आदेश भी प्रदान किए गये।
नवीन पुलिस मुख्‍यालय भवन कॉन्‍फ्रेंस हॉल में आयोजित विदाई समारोह में अतिरिक्‍त पु‍लिस महानिदेशक संजीव शमी, योगेश मुद्गल सहित अन्‍य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों के परिजन उपस्थित थे।
पुलिस मुख्‍यालय से सेवानिवृत्‍त उप पुलिस अधीक्षक (मानसेवी) चयन/भर्ती शाखा प्रदीप कुमार जैन, कार्यवाहक सहायक अधीक्षक तकनीकी सेवायें श्रीमती लक्ष्‍मी विश्‍वनाथ, कार्यवाहक सूबेदार (एम) प्रशासन शाखा वीरेन्‍द्र श्रीवास्‍तव, उप निरीक्षक (एम) शिकायत शाखा श्रीमती शैलेष गुप्‍ता तथा कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक विशेष शाखा शिव प्रसाद लसुन्‍ते को पुलिस मुख्‍यालय परिवार ने सोमवार को भावभीनी विदाई दी।
सहायक पुलिस महानिरीक्षक डॉ.अंशुमान अग्रवाल ने सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों के कार्यकाल पर प्रकाश डाला। विदाई समारोह में मौजूद अधिकारियों ने सेवानिवृत कर्मचारियों की मेहनत और लगन की सराहना की।

Newsराजनीतिराज्य

लायन क्लब 2 से 8 अक्टूबर के बीच सेवा सप्ताह अनमोल खुशियां के साथ मनायेंगे

ग्वालियर. लायंस क्लब द्वारा इंटरनेशनल के द्वारा विश्वस्तर पर सेवा सप्ताह 2 से 8 अक्टूबर के बीच मनाया जायेगा। यह सेवा सप्ताह 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिवस से विश्व शांति का संदेश देने के रूप में मनायेगी। यह जानकारी आयोजित पत्रकारवार्ता में लॉयन अध्यक्ष मीनाक्षी गोयल ने दी। पत्रकारवार्ता में पूर्व प्रांतपाल लायन सुनील गोयल, लायन श्रेयांश जैन सहप्रांतपाल, रीजन चेयरपर्सन लायन अनुपम तिवारी,  रीजन चेयरपर्सन लायन मीनाक्षी गोयल, रीजन चेयरपर्सन रानी अग्रवाल डिस्ट्रिक्ट सर्विस कोऑर्डिनेटर लायन राका पाठक, लायन एसके पचनंदा, सर्विसवीक चेयरपर्सन लायन डॉक्टर प्रमोद पहाड़िया आदि लोग उपस्थित रहें।

अनमोल खुशियां- लायंस सेवा सप्ताह
2- 8 अक्टूबर 2024
प्रथम दिन
रीजन 21 ‘गोपाल्’
रीजन चेयरमैन लायन अजय चोपड़ा
दिनांक 2 अक्टूबर
कार्यक्रम विश्व शांति रैली एवम् सफ़ाई मित्रों का सम्मान
स्थान-सनातन धर्म मंदिर
समय-4 बजे
होस्ट क्लब
लायंस क्लब ग्वालियर गालव🌹कार्यक्रम आयोजक लायन दिनेश भल्ला
दूसरा दिन
रीजन
रीजन चेयरमैन लायन रूचिता गोयल
दिनांक 3 अक्टूबर
कार्यक्रम वरिस्थो का सम्मान
स्थान नारायण सेवा आराम
समय-4 बजे
होस्ट क्लब लायंस क्लब ग्वालियर प्रियदर्शनी और लायंस क्लब शाइन
तीसरा दिन
रीजन
रीजन चेयरमैन लायन मीनाक्षी गोयल
दिनांक 4 अक्टूबर
कार्यक्रम पीस पोस्टर प्रतियोगिता
स्थान आर के वी एम थाटीपुर
समय-12 बजे
होस्ट क्लब लायंस क्लब आर्यन
चौथा दिन
एसिस्टेंस गवर्नर लायन एस के जैन
दिनांक 5 अक्टूबर
कार्यक्रम कैंसर जांच शिविर
स्थान ग्राम बिलौआ
समय 10.30बजे
होस्ट क्लब लायंस क्लब ग्वालियर एवं
लायंस क्लब ग्वालियर गालव🌹कार्यक्रम संयोजक लायन धीरज शिवहरे
पांचवा दिन
रीजन 17 कान्हा
रीजन चेयरमैन लायन अनुपम तिवारी
दिनांक 6 अक्टूबर
कार्यक्रम – मधुमेह जांच एवं जागरूकता स्वास्थ शिविर
स्थान_ सामुदायिक भवन नाका चंद्र वदनी
समय 10 बजे प्रातः
होस्ट क्लब लायंस क्लब ऑफ ग्वालियर
छटवां दिन
रीजन 18 नारायण
रीजन चेयरमैन लायन रानी अग्रवाल
दिनांक 7 अक्टूबर
कार्यक्रम यातायात सुरक्षा दिवस
स्थान फूलबाग चौराहे
समय दोपहर ४ बजे से
होस्ट क्लब लायंस क्लब क्वीन ; रौनक ; गायत्री
सातवां दिन
8 अक्टूबर
प्रथम् कार्यक्रम
कार्यक्रम प्रभुजनों को भोजन एवम् रक़्त दान शिविर
स्थान : कैंसर हॉस्पिटल
समय : प्रातः 10.30
द्वितीय कार्यक्रम
कार्यक्रम प्रभुजनों को भोजन
स्थान लायंस पार्क
समय 4 बजे
होस्ट क्लब सभी क्लब

Newsराजनीतिराज्य

एमपी के 35वें मुख्य सचिव होंगे अनुराग जैन, केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से वापिसी, शाम तक जारी होंगे आदेश

भोपाल. मध्यप्रदेश के नये मुख्य सचिव अनुराग जैन होंगे। वह अगस्त 2025 तक इस पद पर रहेंगे। हालांकि नियुक्ति ओदश शाम तक जारी होगा। अनुराग जैन 1989 बैच के आईएएस अधिकारी है। मोजूदा मुख्य सचिव वीरा राणा को सर्विस एक्सटेंशन 30 सितम्बर को यानी आज समाप्त हो रहा है। अनुराग जैन को मुख्य सचिव बनाने किसी भी अधिकारी को सुपर सीड नहीं किया जायेगा।
डनकी नियुक्ति का आधार अनुभव और सीनियोरिटी है। हालांकि वह सीएम डॉ. मोहन यादव की पसंद भी है। अनुराग जैने को सीएस बनाने की चर्चा 9 माह से हुई थी। जब मुख्यमंत्री मोहन यादव से दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश भवन में उनकी मुलाकात हुई थी। ऐसे माना जा रहा था कि वह जल्द ही एमपी लौट सकते हैं।
सुबह बधाई तो राजेश राजोर को भी मिली थी
हालांकि आज सुबह सीएम हाउस में 1990 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. राजेश राजौरा को वहां उपस्थित अधिकारियों ने बधाई दी है। इस बीच पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान सीएम हाउस में थे। उनकी मुख्यमंत्री मोहन यादव से भी आधे घंटे तक मुलाकात चली थी। अनुराग जैन 30 मई 2020 से केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे पूर्व मुख्य सवचिव रहे इकबालसिंह बैंस के एक्सटेंशन के समय भी जैन के मुख्य सचिव बनने की चर्चा थी। लेकिन केन्द्र उन्हें रिलीव नहीं किया था। आपको बता दें कि अनुराग जैन के साथ राजेश राजौरा, मोहम्मद साुलेमान और जेएन कंसोटिया के नाम के नाम भी मुख्य सचिव के लिये चर्चा में रहें। अनुराग जैन का ग्वालियर से भी नाता है। ग्वालियर में एडीएम रहें आरके जैन के साले लगते है और उनका काफी ग्वालियर में आना -जाना रहता है।
अनुराग जैन का अभी तक का सफर
केंद्र में रोड, ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे मिनिस्ट्री की कमान  10 साल पहले पीएमओ में संयुक्त सचिव रहे अनुराग जैन को मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में सबसे अहम मंत्रालय रोड, ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे की कमान दी गई है। जैन मप्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दो बार सचिव रह चुके हैं। वे भोपाल के कलेक्टर भी रहे हैं। जैन वित्त प्रबंधन के अच्छे जानकार माने जाते हैं।
यही वजह है कि 2019 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद कमलनाथ सरकार ने उन्हें वित्त विभाग की जिम्मेदारी सौंपी थी। लेकिन मई 2020 में वे फिर से प्रतिनियुक्ति पर केंद्र चले गए। अनुराग जैन ने दिसंबर 2013 से फरवरी 2014 तक भारतीय निर्यात-आयात बैंक के कार्यवाहक अध्यक्ष और कार्यवाहक प्रबंध निदेशक के रूप में भी काम किया है। अनुराग जैन की मध्यप्रदेश में पब्लिक सर्विसेज डिलीवरी एक्ट को लागू कराने में अहम भूमिका रही है। पीएम गति शक्ति मास्टर प्लान में भी उनका अहम रोल रहा। सूत्रों की माने तो दिल्ली से यह संदेश पहुंचा कि अनुराग जैन को मुख्य सचिव बनाया जाए। दरअसल, जब मुख्यमंत्री भोपाल से झारखंड के लिए रवाना हुए तब तक दिल्ली से किसी भी तरह कोई मैसेज नहीं पहुंचा था। इसलिए यह माना जा रहा था कि डॉ राजेश राजौरा ही प्रदेश के अगले मुख्य सचिव बनाए जाएंगे।

Newsराजनीतिराज्य

ठेकेदार आत्महत्या कांड-49 लाख रूपये के चैक मामले की तलाश जुटी, डायरी में साले की पत्नी का उल्लेख

ग्वालियर. नगरनिगम और लोक निर्माण विभाग (PWD) के ठेकेदार नरेन्द्रसिंह चौहान के आत्महत्या केस के मामले में रविवार को पुलिस ने उनके साले राजीव गौर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। राजीव पर आत्महत्या के लिये मजबूर करने का केस किया गया है। पुलिस का जांच में नरेन्द्र की डायरी मिली है। इसमें उनके साले राजीव की पत्नी प्रीति के नाम पर 49 लाख रूपये का लेनदेन लिखा है। प्रीति के नाम लिखा हुए एक चेक और कुछ दस्तावेज भी मिले हैं। एक वीडियो भी है जो पूरे सामान और चेक का है।
अब पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि 49 लाख रूपये का मामला क्या है? राजीव और उसकी पत्नी ही इस संबंध में कुछ बता सकते है। घटना के बाद से ही दोनों गायब है। पुलिस को शक है कि इन दोनों में से किसी के भी हाथ आने से पूरा राज खुल जायेगा। इससे पहले 25 सितम्बर का ठेकेदार नरेन्द्रसिंह चौहान 47, पत्नी सीमा चौहान 42, बेटे आदित्य चौहान 20, के शव उनके मकान के ऊपरी फ्लोर पर मिले थे। पुलिस के अनुसार ठेकेदार ने पत्नी-बेटे को गोली मारने के बाद आत्महत्या कर ली। सीमा के हाथ और एक कागज पर सुसाइड नोट मिला था। इसमें भाई को मौत का जिम्मेदार ठहराया था।पुलिस दोनों सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग की एक्सपर्ट से जांच कराएगी। एक्सपर्ट बताएंगे कि सुसाइड नोट किसने लिखा और लिखते समय क्या भावना रही होगी?

परिवार ने पूछा था- बंदूक की क्या जरूरत पड़ गई
नरेंद्र ने एक महीने पहले से ही अपने साले राजीव से दूरी बना ली थी। सारे काम समेटना शुरू कर दिए थे। दोस्तों से भी मिलना-जुलना कम कर दिया था। सोशल मीडिया से कंटेंट हटा दिया था। घटनाक्रम से सात दिन पहले ही वे उत्तर प्रदेश में इटावा के अपने पुश्तैनी घर से 306 बोर की बंदूक उठाकर लाए थे। वहां परिवार के सदस्यों ने उनसे पूछा भी था कि ऐसा क्या हो गया कि बंदूक की जरूरत पड़ गई? उन्होंने किसी को कुछ नहीं बताया था।

Newsराजनीतिराज्य

भदावना में अवैध हथियार लिये एक बदमाश को अवैध हथियार व ज़िंदा राउंड सहित किया गिरफ्तार

भदावना झरने में बच्चों को धमकी दे रहा था बदमाश, पुलिस को देख भाग गया खेतों में।
ग्वालियर। पुलिस द्वारा अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त व रखने वालों तथा आदतन अपराधियों के विरूद्ध जिले में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही के दौरान थाना उटीला पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लड़के भदावना के झरने में आये हुए हैं जिसमें से एक लड़के के पास कट्टा है और वो रंगबाज़ी दिखा रहा है।
एसडीओपी बेहट संतोष कुमार पटेल, थाना प्रभारी उटीला शिवम राजावत थाना बल की टीम के बताये स्थान भदावना पर पहुंची तो पुलिस टीम को देखकर एक लड़का खेतों की ओर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया तो ज्वार के खेत में घुसकर छिप गया। पुलिस टीम द्वारा तलाश कर उक्त संदिग्ध को पकड़ लिया गया और उससे अवैध हथियार के संबंध में पूछताछ की तो उसने पुलिस टीम को गुमराह करने का प्रयास किया था पहले ही अवैध हथियार भी छिपा दिया। पुलिस ने गहनता से पूछताछ की और उसका नाम व पता पूछा तो उसने अपना नाम सत्यम शर्मा पिता रामरूप शर्मा उम्र-20 वर्ष निवासी-बंधा थाना उटीला बताया। संदिग्ध लड़के द्वारा एक अवैध कट्टा व एक अधिया मय दो जिंदा कारतूस के ज्वार के खेत में मिट्टी में छिपा दिए थे उन्हे पुलिस ने पकड़े गये लड़के की निशादेही पर बरामद करवाये।
पुलिस को देखकर आरोपी की दौड़ को देख पुलिस ने उससे बात की तो उसने बताया कि वह पुलिस वाला बनना चाहता है और पुलिस की तैयारी भी करता है। इसके पहले भी आरोपी के खिलाफ हवाई फायरिंग कर धमकी देने का अपराध पंजीबद्ध हुआ था। पुलिस बनने की चाहत अधूरी रह गई उससे पहले पुलिस की हथकड़ी लग गई। थाना उटीला पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया और उससे अवैध हथियारों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उटीला शिवम राजावत, प्र.आर. ओमप्रकाश, प्रमोद, जितेन्द्र, सुनील, आरक्षक मुकेश, अनिल, राजीव, जयराम, कशवीर की भूमिका रही।

Newsराजनीतिराज्य

जीवाजी क्लब में अध्यक्ष राजेन्द्र सेठ, सचिव संजय वर्मा सह सचिव केतन करन, कोषाध्यक्ष संजय नीखरा जीते

ग्वालियर. 124 साल पुरानी संस्था जीवाजी क्लब में रविवार को क्लब के संचालन के लिए पदाधिकारियों के चुनाव हुए हैं। रात 9.30 बजे चुनाव के नतीजे भी घोषित किए गए हैं। जीवाजी क्लब के चुनाव में पदाधिकारियों के लिए मतगणना के बाद निर्वाचन अधिकारी केजी दीक्षित अध्यक्ष पद पर राजेंद्र सेठ को 994 के साथ विजय घोषित किया गया है। इसके अलावा सचिव पद पर संजय वर्मा को 1184 वोट, संयुक्त सचिव पद पर चेतन करण अग्रवाल को 561 वोट और कोषाध्यक्ष पद पर संजय नीखरा को 764 वोटो के साथ विजयी घोषित किया गया हैं। इससे पहले उपाध्यक्ष पर अमित गुप्ता निर्विरोध जीत चुके हैं। जीवाजी क्लब में मतदान के उपरांत 4 घंटे तक चली मतगणना में 1560 मतों की गिनती की गयी है। जिसमें अध्यक्ष पद राजेन्द्र सेठ, उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध अमित गुप्ता, सचिव पद पर संजय वर्मा संयुक्त सचिव के पद पर केतन करन अग्रवाल और कोषाध्यक्ष के पद पर संजय नीखरा मतगणना में विजयी घोषित किये गये।
124 साल पहले हुई थी जीवाजी क्लब की स्थापना
ग्वालियर में जीवाजी क्लब, जयविलास पैलेस से कुछ ही दूरी पर बना है। साल 1898 में तत्कालीन ब्रिटिश रेजीमेंट जनरल के प्रयास से एलिग्न लॉर्ड के नाम पर इसका नाम एलिग्न क्लब रखते हुए स्थापना की गई थी। उस दौर के तत्कालीन रईस-जागीरदार और अधिकारी स्तर के लोग फुरसत के क्षणों में मनोरंजन के लिए आते थे। क्लब में केवल सिंधिया राजपरिवार के सरदार व उनके परिवारों व अंग्रेज अफसर ही यहां मनोरंजन करने के लिए आते थे। सन 1936 तक यह क्लब एलिग्न क्लब के नाम से जाना जाता रहा। उसके बाद सिंधिया रियासत के शासक जार्ज जीवाजीराव के नाम पर इसका नामकरण करते हुए इसे जीवाजी क्लब कहा जाने लगा। तब से देश में नहीं विदेशों में जीवाजी क्लब की नाम और प्रतिष्ठा है।
जीवाजी क्लब में पदाधिकारियों और कार्यकारिणी के लिए चुनाव हुए हैं। चुनाव में रविवार की सुबह 9 बजे से शाम को 4 बजे तक मतदान हुआ था। रविवार सुबह 9 बजे से चले रहे मतदान में कुल 2700 सदस्यों में से 1713 सदस्यों को ही वोट डालने का अधिकार था। इनमें से 1561 सदस्यों ने मतदान का उपयोग किया है। शाम 4 बजे मुख्य निर्वाचन अधिकारी केजी दीक्षित और उपनिर्वाचन अधिकारी केशव सिंह गुर्जर के सामने पदाधिकारियों का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के समक्ष मतपेटी को शील कर मतगणना हॉल में पहुंचा दी गई हैं। जीवाजी क्लब के चुनाव में अध्यक्ष, सचिव, सह सचिव, और कोषाध्यक्ष के अलावा 10 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए भी रविवार को मतदान किया गया है। जीवाजी क्लब के हॉल में मतदान करने के लिये कक्ष बनाये गये थे। जिसमें पदाधिकारियों का चुनाव करते समय किसी को दिखाई न दें इसके लिये 12 मतदान केन्द्र बनाये गये थे 3 मतपेटियां रखी गयी थी। रात 9.30 बजे मतगणना पूरी हुई और विजय उम्मीदवारों के नाम की घोषणा निर्वाचन अधिकारियों ने की है।

Newsराजनीतिराज्य

‘‘मन की बात’’ में पीएम नरेन्द्र मोदी ने की मध्यप्रदेश की सराहना, डिंडौरी में महिलाओं ने तालाब बनाकर तैयार किया फिश फार्मिंग, छतरपुर में लगाया फ्रूट फॉरेस्ट

ग्राम पंचायत खौप में महिलाओं ने एकजुट होकर बंजर भूमि पर फ्रूट फॉरेस्ट लगाया था।

भोपाल. पीएम नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ‘‘मन की बात’’ कार्यक्रम के 114वें एपिसोड में मध्यप्रदेश के छतरपुर और डिंडौरी जिले में जल संरक्षण के लिये किये गये प्रयासों की सराहना की। पीएम मोदी ने कार्यक्रम की शुरूआत में कहा कि ‘‘मन की बात’’ को 3 अक्टूबर को 10 वर्ष पूर्ण हो चुके है। इस बीच प्रधानमंत्री ने डिंडौरी के रायपुरा गांव में बड़े तालाब के निर्माण के ग्राउण्ड का जलस्तर के बढ़ने और छतरपुर के खौंप गांव में बड़े तालाब को महिलाओं के प्रयासों से पुर्नजीवित करने का जिक्र किया।

शारदा स्व सहायता समूह ने 32 हजार की लागत से जलाशय में फिशिंग की शुरुआत की।

छतरपुर- बंजर भूमि पर लगाया फ्रूट फॉरेस्ट

पहले बात छतरपुर के स्वसहायता समूह हरी बगिया की महिलाओं की। जिला मुख्यालय से 9 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत खौप में महिलाओं ने एकजुट होकर बंजर भूमि पर फ्रूट फॉरेस्ट लगाया। समूह की महिलाओं ने ढाई साल पहले बंजर भूमि पर छायादार और फलदार 2300 पेड़ लगाए थे। आज इनमें फल लग चुके हैं।सरपंच महेश यादव ने बताया कि तत्कालीन कलेक्टर संदीप जीआर ने 3 साल पहले प्राचीन तालाब का गहरीकरण करवाया था। उसी समय समूह की महिलाओं से कलेक्टर ने बात की और पंचायत के सहयोग से कंकरीली बंजर भूमि पर तालाब से खाद डलवाया और बगिया का निर्माण कराया था।

वर्षा के जल संरक्षण कितना आवश्यक है-पीएम
पीएम मोदी ने कहा है कि पिछले कुछ सप्ताह से देश के अलग-अलग हिस्सों में जबरदस्त वर्षा हो रही है। वर्षा का मौसम हमें याद दिलाता है कि जल संरक्षण कितना जरूरी है। वर्षा के दिनों में बचाया गया पानी जल संकट के दिनों में मदद करता है। पानी के संरक्षण को लेकर कई लोग नयी पहल कर रहे हैं।
महिलाओं ने डिडौंरी में तालाब बनाकर बदली जिन्दगी
पीएम मोदी ने कहा है कि कहीं नारी शक्ति जल शक्ति को बढ़ाती है, तो कहीं जल शक्ति नारी शक्ति को मजबूत करती है। मध्यप्रदेश के 2 बड़े प्रेरणादाई प्रयासों की मुझे जानकारी मिली। डिंडौरी के रायपुरा गांव में बड़े तालाब के निर्माण से भूजल स्तर काफी बढ़ गया। इसका लाभ गांव की महिलाओं को मिला। यहां शारदा आजीविका स्वः सहायता समूह की महिलाओं को नया व्यवसाय मिल गया। इन महिलाओं ने गांव में फिश पार्लर शुरू किया है। जहां होने वाली मछलियों की बिक्री से आय बढ़ रही है।

Newsराजनीतिराज्य

प्रशासन के अधिकारी छात्रावासों का निरीक्षण करने पहुँचे, छात्रावासों की सुविधाएँ व सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ के निर्देश 

ग्वालियर अनुसूचित जाति व जनजाति कल्याण एवं स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संचालित छात्रावासों की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस सिलसिले में कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर अभियान बतौर छात्रावासों का निरीक्षण किया जा रहा है। रविवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों ने विभिन्न छात्रावासों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान खासतौर पर पेयजल, भोजन व्यवस्था, शौचालय, छात्रावास परिसर की साफ-सफाई एवं सुरक्षा के इंतजामों का बारीकी से अधिकारियों ने जायजा लिया। साथ ही छात्रावास अधीक्षकों को सुविधाओं व व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसडीएम ग्वालियर सिटी अतुल सिंह ने पुरानी छावनी व बहोड़ापुर स्थित जनजाति कल्याण विभाग के छात्रावासों का निरीक्षण किया। इसी तरह एसडीएम भितरवार डीएन सिंह ने तहसीलदार के साथ भितरवार क्षेत्र के विभिन्न छात्रावासों का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने छात्रावासों में निवासरत बच्चों से भी चर्चा कर उनकी समस्यायें सुनीं। साथ ही सरकार द्वारा छात्रावास में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने छात्रावास अधीक्षकों को निर्देश दिए कि वे बच्चों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता न करें। छात्रावास के दरवाजे-खिड़कियाँ मजबूत हों और साफ-सफाई की पुख्ता व्यवस्था रहे। अधीक्षक नियमित रूप से इनका निरीक्षण करते रहें।
hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet güncel matbet güncel holiganbet giriş matbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis meritking meritking giriş betturkey safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş tarafbet betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet mariobet casibom casibom giriş casibom casibom giriş mariobet meritking meritking giriş Norabahis Norabahis giriş Norabahis holiganbet holiganbet giriş betasus batasus giriş perabet perabet giriş casibom holiganbet jojobet kalitebet kalitebet giris wbahis tambet betbey grandpashabet grandpashabet ibizabet betgit palacebet betsalvador mercurecasino