राजनीति

Newsराजनीतिराज्य

स्मार्ट सिटी के कामों की जांच EOW से जांच कराने की मांग का प्रस्ताव, विपक्ष ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

ग्वालियर. सोमवार की दोपहर नगरनिगम की स्थगित परिषद का स्मार्टसिटी के कामों को लेकर सत्ता और विपक्ष के पार्षदों ने हंगाम कर दिया। पिछले दिनों नगरनिगम की परिषद की बैठक भी स्मार्टसिटी के बन्द स्ट्रीट लाइटों को लेकर परिषद 3 बार बीच में स्थगित की थी। लेकिन परिषद नहीं चल पाने की वजह से 21 अक्टूबर को आयोजित की गयी थी। पार्षदों की मांग पर नगरनिगम परिषद की बैठक में स्ट्रीट लाईट के मामले की जांच ईडी से कराने और निगम के बिजली विभाग में खरीदे गये उपकरण की जांच ईडीह से कराने का प्रस्ताव पारित कर दिया है। वहीं पूरे मामले में स्मार्ट सिटी के सीईओ नीतू माथुर का कहना है कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
ग्वालियर स्मार्ट सिटी के कामों को लेकर लगातार सत्ता और विपक्ष के पार्षद भ्रष्टाचार के आरोप लगाते रहे हैं। सोमवार को परिषद की बैठक में पार्षदों का गुस्सा फूट पड़ा। सभापति मनोज तोमर से कहा है कि स्मार्ट सिटी के काम ठीक से नहीं किये जा रहे हे। स्मार्ट सिटी के कामों में भ्रष्टाचार किया गया है इसकी जांच होनी चाहिये।
स्मार्ट सिटी के कार्यो की जांच ED से करायें
यह कहते हुए सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित हुआ है कि स्मार्ट सिटी के सभी कार्यो की जांच ईडी से कराई जायेगी और साथ ही नगरनिगम ने बिजली उपकरण खरीदी मामले में हुए भ्रष्टाचार को लेकर भी ईडी से जांच कराने के प्रस्ताव को पारित कर दिया है।
परिषद में किसने क्या कहा
नगरनिगम परिषद की बैठक में जांच के लिये प्रस्ताव पारित करने पर मनोज तोमर सभापति बोले
‘‘परिषद में जो प्रस्ताव पारित होता है, उसका ठहराव 7 दिन के अंदर नगरनिगम आयुक्त को भेज दिया जाता है। परिषद में जांच के लिये प्रस्ताव पारित हो चुका है और हम तय समय में ठहराव प्रस्ताव को आगे की कार्यवाही के लिये निगमायुक्त को भेज देंगे।’’
नगर निगम आयुक्त अमन वैष्णव बोले
‘‘परिषद में ठहराव प्रस्ताव क्या पारित हुआ है, बिना ठहराव प्रस्ताव को पढ़े अभी कुछ नहीं कह सकते है। जब मेरे पास आयेगा, तो ही जवाब दे सकूंगा।’’
स्मार्ट सिटी सीईओ बोली
मुझे तो अभी इसकी जानकारी ही नहीं है। नगर निगम कमिश्नर स्वयं स्मार्ट सिटी एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं, जो आदेश आयेगा, उसका विधि अनुसार अध्ययन कर आगे कार्यवाही करेंगे।’’-

 

Newsराजनीति

हमारा लक्ष्य सेवा और कर्म होना चाहिए .ज्योतिरादित्य सिंधिया

ग्वालियर सेठ गोपालदास अग्रवाल स्मृति सेवा संस्थान द्बारा विभूति सम्मान समारोह का आयोजन आज चेम्बर ऑफ कॉमर्स में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय मंत्री. ज्योतिरादित्य जी सिंधया व मध्यप्रदेश शासन के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमरए जस्टिस राकेश सक्सैनाए कलेक्टर.श्रीमती रूचिका चौहान मंचासीन रहे।
मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि गोपालदास जी स्मृति में गठित किये गये सेवा संस्थान को मैं बधाई देना चाहता हॅूं कि यह संस्था एक ऐसे व्यक्ति की स्मृति को चिर स्थायी बना रही है जिनकी विगत पांच पीढियों ने सदैव सामाजिक सेवाए सामाजिक सोच और सामाजिक विचाधारा के आधार पर ग्वालियर को संगठितए सुरक्षित और शक्तिशाली बनाने में अपना योगदान दिया है। लाल टिपारा गौशाला एवं जौरासी मंदिर में जाने के साथ ही वहां अपना योगदान देने का भी अवसर प्राप्त हुआ है।
कार्यक्रम के प्रारंभ में सेठ श्री गोपालदास जी अग्रवाल स्मृति सेवा संस्थान के अध्यक्ष.ग्वालदास अग्रवाल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे स्वण् गोपालदास जी अग्रवाल स्मृति सेवा संस्थान के सचिव.डॉण् प्रवीण अग्रवाल ने सम्मानित विभूतियों के उल्लेखनीय कार्यों से उपस्थितजनों को अवगत कराया।
स्वामी ऋषभ देवानन्द
आपनी शिक्षा के पश्‍चात्‌‍ लालटिपारा गौशाला के नाम से स्थापित गौशाला आत्मनिर्भर होकरए आदर्श गौशाला बनेए यह संकल्प लिया और परिणाम यह है कि गौशाला आत्मनिर्भर की ओर आग्रसर है और देश के कौने.कौने सहित विदेशों से छात्र.छात्राएंए धर्म प्रेमी बंधुए सैलानी ग्वालियर आकर . इस आदर्श गौशाला का भ्रमण करते हैं और वहीं का बना हुआ प्रसाद ग्रहण करते हैं।
सीए जीडीण् लड्ढा
गरीब लोगों के लिए 2015 में समर्पण अनन्य दानम्‌‍ चेरिटेबल सोसायटी का 25 लाख रुपये से समर्पण संस्था में डायग्नोस्टिक सेंटरए अल्ट्रासाउण्डए एक्स.रेए पैथोलॉजी का प्रांरभ कराई गई। इसके करीब 07 सेंटर प्रारम्भ हो चुके हैं ।
श्रीचन्द बलेचा
बटवारे में पाकिस्तान के सिंध प्रान्त से भारत आएए तब वह मात्र 08 वर्ष के थे ग्वालियर आ गए । कारोबार के लिए सुभाष मार्केट को चुना। समाज सेवा करते हुए सामाजिक सहायता . 250 निर्धन परिवारों को प्रतिमाह अन्न ;अनाजद्ध एवं आर्थिक सहायता । विद्यार्थी शिक्षा. प्रति वर्ष लगभग 300 बच्चों को पाठ्य सामग्री एवं यूनीफॉर्मए स्कूल बैगए शू और 75 अति निर्धन बच्चों की मासिक फीस। कन्या विवाह. अति निर्धन 10 कन्याओं के विवाह के लिए आर्थिक सहायता आदि कार्य किये जाते हैं।
सीए गीता आलोक ढींगरा
स्पेशल बच्चों की देखभाल एवं परवरिश के लिए एहसास संस्था बनाई एवं उनका सफल संचालन किया जा रहा है। वर्ष 2008 से स्पेशल बच्चों के जीवन में पंख लगाने का कार्य किया जा रहा है।
सुरेश चतुर्वेदी
अध्यक्षए ट्रस्ट हनुमान मंदिर जौरीसी.सूर्य मंदिर के बाद ग्वालियर पर शनि का प्रकोप को हटाने के लिए महालक्ष्मी मंदिर का निर्माण का निर्माण जनसहयोग से कराया गया।
विवेक सोनी
प्रबंधकए शासकीय केन्द्रीय पुस्तकालय का रिनोवशन कराकर हैरीटेज बिल्डिंग का रिनोवेशन में सक्रिय भूमिका निभाई।
विशाल जैन
वर्ष.2019 से शुरूआत की मरीजों और अटेंडर्स को भोजन वितरित करने की। वर्ष.2020 में लॉकडाउनए खाना बाँटते में अटेंडर्स ने पानी माँगा तो देखा नलों में पानी नहीं हैं। निजी स्तर पता कियाए देखा टंकी फटी हुई हैए प्लम्बर बुलाया एक.एक हजार की दो टंकियाँ स्थापित करवाईए वॉटर कूलर था तो . लेकिन धूल खा रहा थाए उसे भी मिस्त्री बुलाकर सुधरवाया और चालू करा दिया । साथ हीए उसकी मोटर बदलवा दी । जून.2020 में 10 हजार लीटर का चिलर प्लांट बनवाया। इसी प्रकार कई कार्य रोगियों की सेवा करते हुए किये गये।

Newsराजनीतिराज्य

बाहरी रूप भले ही आधुनिक दिखे लेकिन आत्मा, संस्कृति व विरासत की हो – ज्योतिरादित्य सिंधिया

ग्वालियर – राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय ग्वालियर की समृद्ध सांगीतिक विरासत को सहेजने का काम कर रहा है। इसलिए संस्थान के विकास में हमें इस बात का ध्यान रखना होगा कि विश्वविद्यालय का बाहरी स्वरूप भले ही अति आधुनिक बने, पर इसकी आत्मा अर्थात भीतरी स्वरूप में हमारी ऐतिहासिक सांस्कृतिक व आध्यात्मिक विरासत दिखना चाहिए। इस आशय के विचार केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने व्यक्त किए। सोमवार को राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय में आयोजित हुए “विद्यार्थी सह संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कायर्क्रम की अध्यक्षता  कुलगुरू प्रो. स्मिता सहस्त्रबुद्धे ने की।
विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मनोहारी शास्त्रीय गायन एवं नृत्य से अभीभूत हुए केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधया ने कहा कि हमें भरोसा है कि विश्व के बड़े-बड़े संगीतकार व कलाकार इस विश्वविद्यालय से निकलेंगे। उन्होंने कहा हाल ही में यूनेस्को ने भी ग्वालियर को संगीत की नगरी मान लिया है। इसलिए यह तय है कि आने वाले समय में सर्वश्रेष्ठ संगीतज्ञ यहां की मिट्टी से निकलकर विश्व में नाम करेंगे। श्री सिंधिया ने कहा कि यहाँ की प्रतिभा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में उनकी ओर से भी हर संभव प्रयास किए जायेंगे।
संगीत विश्वविद्यालय का दायरा बढ़ाने के प्रयास हों – ऊर्जा मंत्री
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इस अवसर पर कहा कि राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय का दायरा बढ़ाने के प्रयास होना चाहिए। उन्होंने कहा इस विश्वविद्यालय के दायरे में पूरा भारत वर्ष होना चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद केन्द्रीय मंत्री से आग्रह किया कि वे इस संबंध में केन्द्रीय संस्कृति मंत्री से चर्चा करें। इससे विश्वविद्यालय का विकास होगा। साथ ही इसका लाभ पूरे देश को मिल सकेगा।
विश्वविद्यालय की कुलगुरू प्रो. स्मिता सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि ग्वालियर की संगीत परंपरा काफी पुरानी है। जिस तरह राजा मानसिंह तोमर ने गायन की ध्रुपद और धमार शैली को विकसित किया। उसी तरह से सिंधिया परिवार का इस संगीत परंपरा को आगे बढ़ाने में खास योगदान रहा है। महाराज दौलतराव सिंधिया ने विश्व प्रसिद्ध ख्याल गायकी को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे स्वयं लखनऊ गए और वहां से हस्सू हद्दू खां जैसे कलाकारों को ग्वालियर लेकर आए और गायन शैली को सिखाने के लिए ‘अन्न छत्र’ की स्थापना की। उन्होंने विश्वविद्यालय में आधुनिक तकनीक से सुसज्ज्ति ऑडिटोरियम, आधुनिक स्टूडियो, छात्र- छात्राओं के रहने के लिए छात्रावास और मुख्य द्वार के सामने आरओबी के नीचे वाले स्थान को विश्वविद्यालय को देने की मांग की।
इनकी भी रही मौजूदगी
राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय में आयोजित हुए संवाद कार्यक्रम में श्री मुन्नालाल गोयल, विश्वविद्यालय की विद्या परिषद के सदस्यगण श्री अशोक आनंद, साधारण परिषद के सदस्य श्री चंद्रप्रताप सिकरवार व पूर्व ईसी मेंबर श्री अतुल अधोलिया भी मौजूद रहे। साथ ही विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. राकेश कुशवाह, वित्त नियंत्रक डॉ. आशुतोष खरे तथा डॉ. अंजना झा, डॉ. मनीष करवड़े, डॉ. संजय सिंह, डॉ. पारूल दीक्षित, डॉ. एसके मैथ्यू, डॉ. गौरीप्रिया, डॉ. श्याम रस्तोगी व डॉ. हिमांशु द्विवेदी सहित विश्वविद्यालय के आचार्यगण, संगतकार कमर्चारी व छात्र- छात्राएं मौजूद रहे। संचालन डॉ. पारूल दीक्षित ने किया।

Newsराजनीतिराज्य

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

मीडिया से बातचीत में सिंधिया ने कहा हम महाराष्ट्र-झारखंड के लिए भी तैयार। - Dainik Bhaskar

ग्वालियर. सोमवार को सिंधिया स्कूल के वार्षिकोत्सव में शामिल होने आये ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एयरपोर्ट पर भाजपा की सक्रिय सदस्यता ग्रहण की। सिंधिया ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा है कि आज सिंधिया स्कूल के स्थापना दिवस है और इस मौके पर, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष का आना हमारा सौभाग्य है।
इसरो के अध्यक्ष सोमनाथ जी ने भारत की प्रगति को न केवल अंतरिक्ष में बल्कि तिरंगे को भी पूरे ब्रम्हांड में पहुंचाने का काम किया है। यह ग्वालियर का सौभाग्य है कि आज ऐसी हस्ती हमारे साथ हैं। वहीं, जम्मू -कश्मीर में आतंकी हमले पर सिंधिया ने कहा है कि मैं इस हमले की घोर निंदा करता हूं। जो लोग सोचते हैं कि वह भारत में आतंक का माहौल बना सकते है। उन्हें हमारी सरकार पीएम के नेतृत्व में मुंहतोड़ जवाब देने के लिये एनआईए की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और जांच जारी है।

Newsराजनीतिराज्य

यातायात को सुगम बनाने कराई पेच रिपेयरिंग

ग्वालियर – नगर निगम ग्वालियर द्वारा नागरिकों की सुविधा एवं सुगम यातायात के लिए अनेक स्थानों पर निरंतर पेंच रिपेयरिंग का कार्य चल रहा है। नोडल अधिकारी पेच रिपेयरिंग प्रदीप जादौन एवं सहायक यंत्री श्री हसीन अख्तर ने बताया कि नगर निगम आयुक्त के निर्देशानुसार निगम के अमले द्वारा निरंतर सुगम यातायात एवं आम नागरिकों की सुविधा के लिए विभिन्न सड़कों पर पेच रिपेयरिंग का काम किया जा रहा है।
जिसके तहत आज सरस्वती शिशु मंदिर केदारपुर, श्रीराम कॉलोनी, यादव टॉकीज के पास गली में, धोली बुआ के पुल से तारागंज पुल जाने वाली रोड पर, आदर्श कॉलोनी, रामदास घाटी से भैंस मंडी रोड, नौगांव बिजली घर के सामने, दीनदयाल नगर बीएसएफ कॉलोनी, कोटेश्वर मंदिर के पास, ज्यादा कॉलोनी, नरसिंह नगर, ऊंट पुल से जयेंद्र गंज गोलंबर वाली रोड सहित अनेक जगहों पर पेच रिपेयरिंग कराई गई।

Newsराजनीतिराज्य

बंद स्ट्रीट लाईटों को शुरू करने को लेकर कांग्रेस ने सीईओ को सौंपा ज्ञापन, आश्वासन -सीईओ बोली 15 दिन में लाईट ठीक नहीं तो ठेकेदार को करेंगे ब्लैक लिस्ट

ग्वालियर. शहरों की सड़कों पर छाये अंधेरे को लेकर वाहन चालक सड़कों पर दुर्घटना का शिकार हो रहे है। इसी समस्या को लेकर शहर जिला कंाग्रेस ने 21 वार्डो की समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इसमें कांग्रेस नेता सुनील शर्मा की अगुआई चले रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान कहना था ज्ञापन तो सीईओ नीतू माथुर को ही सौंपेगे। इस बीच सीईओ अनुपस्थिति में सीनियर अधिकारी को ज्ञापन देने से इंकार कर दिया। तो सभी कांग्रेसी वहीं विरोध प्रदर्शन करते हुए धरना देना प्रारंभ कर दिया। यह धरना लगभग 2 घंटे चला।
टीएल मीटिंग में थी सीईओ
स्मार्ट सिटी कार्यालय पर सीईओ नीतू माथुर लगभग 1.30 बजे पहुंची तो उन्होंने कहा है कि मैं टीएल बैठक में थी इस वजह से लेट हो गयी हूं। बताईये आपको क्या परेशानी है तो कांग्रेस नेता सुनील शर्मा ने उपनगर ग्वालियर में बंद स्ट्रीट लाईटों को ज्ञापन सौंपा है। सीईओ ने कहा है कि हमने स्ट्रीट लाईट ठेकेदार को 15 दिवस को नोटिस दिया है। अगर उसने ठीक से काम नहीं किया तो हम 15 दिन के अंदर ब्लैक लिस्ट कर देंगे और नये टेण्डर बुलायेंगे।
विरोध में बनाई मानव श्रृखला
कांग्रेस नेता सुनील शर्मा के साथ उपनगर ग्वालियर से लगभग 200 कार्यकर्त्ताओं के साथ मानव श्रृंखला बनाई गयी। स्ट्रीट लाईट के अलावा उपनगर ग्वालियर और समस्यायें थी।

Newsराजनीतिराज्य

ग्राम मेहरा में 1 करोड़ 56 लाख रूपये की सरकारी भूमि से बेघर हुए 12 परिवार, शीला ने बेचे थे प्लाट, प्रशासन को हाईकोर्ट में 4 नवंबर को पेश करना है कंपलाइंस रिपोर्ट

ग्वालियर. सिटीसेंटर स्थित तहसील ग्राम मेहरा में शासकीय सर्वे नम्बर 576 पर बने लगभग 12 परिवारों को मौके से हटा दिया गया है। मौके पर रावत परिवार द्वारा बताया गया है कि हमने यह जमीन लगीाग 12 साल पहले महलगांव निवासी शीला जाटव से 3 लाख रूपये में खरीदी थी। जिला प्रशासन ने हमें दीपावली से पहले बिना समय दिये ही उजाड़ दिया बताओं अब हम ऐसे में कहा जाये। ग्वालियर की हुरावली मार्ग पर सरकारी जमीन पर बने मकान पर पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन का बुलडोजर चला, अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान जिला प्रशासन के अधिकारियों से मुंहवाद भी हुआ है।
कार्यवाही के दौरान मौके पर झांसी रोड एसडीएम विनोद सिंह, सीएसपी हिना खान, नायब तहसीलदार महेन्द्र यादव, आरआई होतम सिंह यादव, मिथलेश शर्मा,पटवारी करनसिंह तोमर, केके वर्मा, रीना शर्मा, प्रियंका पांडे, ज्योति साहू,योगेश शर्मा, राहुल और धर्मेन्द्र शर्मा टीआई प्रीती भार्गव मदालखत अधिकारी शैलेन्द्र सिंह चौहान, भवन अधिकारी राकेश कश्यप् और क्षेत्राधिकारी तनूजा वर्मा आदि पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद भी रहा।
शीला जाटव ने बेची सरकारी जमीन
प्रशासनिक कार्यवाही के दौरान हटाये जा रहे अतिक्रमण के वक्त शीला जाटव वहां से निकल गयी। मौके पर निवास कर रहे रावत परिवार के सदस्यों ने बताया कि 12 साल पहले शीला जाटव नाम की महिला से 3 लाख रूपये देकर खरीदे थे। अब प्रशासनिक अधिकारी शीला जाटव पर कार्यवाही के लिये शिकायत का इंतजार कर रहे है।
हाईकोर्ट में 4 नवम्बर को कम्पलाइंस रिपोर्ट पेश करना है
हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच में पीआईएल दायर की गयी है ग्राम मेहरा शासकीय भूमि सर्वे नम्बर 576 में बंटी जाटव बनाम मप्र शासन के संबंध में 23 सितम्बर को हाईकोर्ट ने आदेश दिया था शीला जाटव पत्नी लक्ष्मण जाटव सहित 23 लोगों का अतिक्रमण हटाकर 4 नवम्बर को कंपलाइंस रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिये के लिये नियत की गयी है। इस जमीन की कीमत 1 करोड़ 56 लाख रूपये आंकी गयी है।

Newsराजनीतिराज्य

शहर में कलर कोडिंग के अनुसार दो पालियों में ई-रिक्शा संचालन की व्यवस्था हुई लागू

ग्वालियर – शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम व बेहतर बनाने के लिए आज से कलर कोडिंग के अनुसार दो पालियों में ई- रिक्शा चलाने की व्यवस्था लागू कर दी गई है। कलर कोडिंग नियम का पालन कर चल रहे ई-रिक्शा चालकों का यातायात  पुलिस द्वारा फूल माला पहना कर व पुष्प भेंटकर अभिनन्दन किया गया। साथ ही जो रिक्शा चालक कलर कोडिंग नियम का पालन नहीं कर थे, उन्हें समझाइस दी गई कि नियम का पालन कर शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहयोगी बनें।
ज्ञात हो है कि ई-रिक्शों के लिए पालियों का निर्धारण पर्ची डालकर अर्थात  लॉटरी पद्धति से किया गया है।  जिससे तय हुआ कि नीले कलर कोडिंग वाले ई-रिक्शे प्रात: 3 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक चलेंगे और पीले कलर कोडिंग वाले रिक्शे अपरान्ह 3 बजे से प्रात: 3 बजे तक शहर में चलेंगे। कलेक्टर श्रीमती चौहान ने बताया कि रिक्शा चालकों को व्यवसाय के समान अवसर मिल सकें। इस बात को ध्यान में रखकर दो माह बाद अर्थात आगामी 20 दिसम्बर को ई-रिक्शों की पालियाँ बदली जायेंगीं।
पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने स्पष्ट किया कि जिन ई-रिक्शों का पंजीयन और कलर कोडिंग नहीं हुई है शहर में ऐसे रिक्शों को चलाने की अनुमति नहीं होगी। ऐसे रिक्शे मिलने पर जब्त कर थाने भेजे जायेंगे।
Newsराजनीतिराज्य

ग्वालियर में 8.37 बजे दिखा चांद, महिलाओं की चांद की पूजाकर खोला व्रत

ग्वालियर. आज करवाचौथ है। गणेशपुराण के मुताबिक कार्तिक मास की चर्तुर्थी को करका चतुर्थी या करवा चौथ कहते है। इस दिन महिलायें पति के लम्बी उम्र के लिये ब्रत करती है। उत्तर भारत में अलग-अलग इलाकों में करवाचौथ की 4 व्रत कथांये प्रचलित है। आमतौर पर पूजन के दोरान यह चारों कथांयें पढ़ी और सुनी जाती है।
महिलायें कैसे दें अर्घ्य
अगर पति-पत्नी के बीच में बेवजह झगड़ा होता है तो जल में ढेर सारे सफेद फूल डाकर चन्द्रमा को अर्घ्य दें। अगर पति -पत्नी के बीच में प्रेम कम हो रहा है तो जल में सफेद चंदन और पीलू फूल डालकर अर्घ्य दें। अगर पति-पत्नी के स्वास्थ्य के कारण वैवाहिक जीवन में बाधा आ रही है तो पति-पत्नी एक साथ चन्द्रमा को अर्घ्य दें। जल में जरा सा दूधए और अक्षत जरूर डाल लें। अगर नौकरी के कारण या जीवन में किसी अन्य वजह से पति-पत्नी के बीच में दूरिया आ गयी हैं तो शंख से जल अर्पित करें। जल में थोड़ा साइत्र मिला लें।
बता दें कि करवा चौथ के मौके पर सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु और हेल्थ के लिए देशभर में आज व्रत रखा है। ये व्रत मुख्य रूप से उत्तर भारत में मनाया जाता है. ऐसी मान्यता हैं कि इस दिन निर्जला व्रत रखने से पति को लंबी आयु का वरदान मिलता है। इस व्रत में सुहागिन महिलाएं शाम के वक्त चांद को देखने के बाद छलनी में पति का चेहरा देखती हैं और इसके बाद पति के हाथों से पानी पीती हैं और उनकी लंबी आयु की कामना करती हैं।
इस दिन मूलतः भगवान गणेश, गौरी और चंद्रमा की पूजा का विधान है। चंद्रमा को सामान्यतः आयु, सुख और शांति का कारक माना जाता है। इसलिए चंद्रमा की पूजा करके महिलाएं वैवाहिक जीवन में सुख शांति और पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। यही कारण है कि इस दिन सुहागनों को चांद निकलने का बेसब्री से इंतजार रहता है। आइए आपको बताते बताते हैं कि इस बार दिल्ली-एनसीआर सहित देश के अन्य हिस्सों में चांद निकलने का क्या समय बताया जा रहा है।

 

Newsराजनीतिराज्य

BJP से टिकट नहीं मिलने नहीं रोक पाये आंसू, प्रत्याशियों की सूची के बाद तीन सीटों पर बगावत

सलूंबर विधानसभा सीट से टिकट नहीं मिलने पर रविवार को समर्थकों के बीच नरेंद्र मीणा रोने लग गए।

जयपुर. भाजपा ने विधानसभा उपचुनाव के लिये 7 में से 6 सीटों पर शनिवार की रात को अपने प्रत्याशी घोषित कर दिये हैं। भाजपा ने विधानसभा चुनाव लड़े 5 प्रत्याशियों को बदल दिया है। विधानसभा चुनाव में 2 सीटों रामगढ़ और झुंझुनूं सीट पर बगावत करने वाले प्रत्याशियों सुखवंत सिंह और राजेन्द्र भांबू को उम्मीदवार बनाया है। इसके बाद इन दोनों सीटों पर विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे जय आहूजा और बबलू चौधरी ने विरोध शुरू कर दिया।
व्हीं सलंूबर विधानसभा सीट पर बीजेपी ने दिवंगत विधायक अमृतलाल मीणा की पत्नी शांता देवी को टिकट दिया है। यहां टिकट के प्रमुख दावेदान नरेन्द्र मीणा ने बगावत कर दी है। उन्होंने कहा है कि 20 साल धैर्य रखा। अब बैठक बुलाई है। जो समर्थक कहेंगे, वहीं निर्णय लूंगा। रविवार को समर्थकों के बीच पहुंचे नरेन्द्र मीणा फूट-फूट कर रोने लगे। समर्थकों ने उन्हें गले लगाते हुए संभालने का प्रयास किया। लेकिन वे अपने आंसू नहीं रोक पाये। नरेन्द्र मीणा ने कहा है कि अब समाज के चुनिंदा लोगों से राय लेकर जो निर्णय किया जायेगा। उसे आलाकमान को भेजेंगे। आलाकमान को इस पर पुर्नविचार करना चाहिये।
जो भी निर्णय होगा साथ रहेंगे
रामगढ़ सीट पर ज्ञानदेव अहूजा के भतीजे जय आहूजा को टिकट का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में बगावत कर आजाद समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले सुखवंत सिंह को उम्मीदवार बनाया है। देर रात को लिस्ट में सुखवंत सिंह का नाम आने के बाद जय आहूजा के समर्थकों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। जय आहूजा के समर्थकों ने रविवार को बैठक बुलाई है। समर्थकों का कहना था कि अगर जय नहीं है तो हम भी नहीं हैं। समर्थकों ने कहा- रामगढ़ को जय आहूजा की आवश्यकता है। जिस व्यक्ति को टिकट मिला है, वो रामगढ़ को नहीं संभाल सकता हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि जो भी निर्णय होगा उसमें सभी साथ रहेंगे और कोई धोखा नहीं देगा।

 

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet holiganbet holiganbet giriş matbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş holiganbet kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis süperbetin superbetin meritking meritking giriş betturkey çorlu escort tekirdağ escort Extrabet Extrabet giriş Extrabet güncel bahsegel safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş tarafbet jojobet grandpashabet holiganbet tambet grandpashabet betbey gameofbet betgit 1win betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet mariobet casibom casibom giriş casibom casibom giriş