हमारा लक्ष्य सेवा और कर्म होना चाहिए .ज्योतिरादित्य सिंधिया
ग्वालियर सेठ गोपालदास अग्रवाल स्मृति सेवा संस्थान द्बारा विभूति सम्मान समारोह का आयोजन आज चेम्बर ऑफ कॉमर्स में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय मंत्री. ज्योतिरादित्य जी सिंधया व मध्यप्रदेश शासन के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमरए जस्टिस राकेश सक्सैनाए कलेक्टर.श्रीमती रूचिका चौहान मंचासीन रहे।
मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि गोपालदास जी स्मृति में गठित किये गये सेवा संस्थान को मैं बधाई देना चाहता हॅूं कि यह संस्था एक ऐसे व्यक्ति की स्मृति को चिर स्थायी बना रही है जिनकी विगत पांच पीढियों ने सदैव सामाजिक सेवाए सामाजिक सोच और सामाजिक विचाधारा के आधार पर ग्वालियर को संगठितए सुरक्षित और शक्तिशाली बनाने में अपना योगदान दिया है। लाल टिपारा गौशाला एवं जौरासी मंदिर में जाने के साथ ही वहां अपना योगदान देने का भी अवसर प्राप्त हुआ है।
कार्यक्रम के प्रारंभ में सेठ श्री गोपालदास जी अग्रवाल स्मृति सेवा संस्थान के अध्यक्ष.ग्वालदास अग्रवाल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे स्वण् गोपालदास जी अग्रवाल स्मृति सेवा संस्थान के सचिव.डॉण् प्रवीण अग्रवाल ने सम्मानित विभूतियों के उल्लेखनीय कार्यों से उपस्थितजनों को अवगत कराया।
स्वामी ऋषभ देवानन्द
आपनी शिक्षा के पश्चात् लालटिपारा गौशाला के नाम से स्थापित गौशाला आत्मनिर्भर होकरए आदर्श गौशाला बनेए यह संकल्प लिया और परिणाम यह है कि गौशाला आत्मनिर्भर की ओर आग्रसर है और देश के कौने.कौने सहित विदेशों से छात्र.छात्राएंए धर्म प्रेमी बंधुए सैलानी ग्वालियर आकर . इस आदर्श गौशाला का भ्रमण करते हैं और वहीं का बना हुआ प्रसाद ग्रहण करते हैं।
सीए जीडीण् लड्ढा
गरीब लोगों के लिए 2015 में समर्पण अनन्य दानम् चेरिटेबल सोसायटी का 25 लाख रुपये से समर्पण संस्था में डायग्नोस्टिक सेंटरए अल्ट्रासाउण्डए एक्स.रेए पैथोलॉजी का प्रांरभ कराई गई। इसके करीब 07 सेंटर प्रारम्भ हो चुके हैं ।
श्रीचन्द बलेचा
बटवारे में पाकिस्तान के सिंध प्रान्त से भारत आएए तब वह मात्र 08 वर्ष के थे ग्वालियर आ गए । कारोबार के लिए सुभाष मार्केट को चुना। समाज सेवा करते हुए सामाजिक सहायता . 250 निर्धन परिवारों को प्रतिमाह अन्न ;अनाजद्ध एवं आर्थिक सहायता । विद्यार्थी शिक्षा. प्रति वर्ष लगभग 300 बच्चों को पाठ्य सामग्री एवं यूनीफॉर्मए स्कूल बैगए शू और 75 अति निर्धन बच्चों की मासिक फीस। कन्या विवाह. अति निर्धन 10 कन्याओं के विवाह के लिए आर्थिक सहायता आदि कार्य किये जाते हैं।
सीए गीता आलोक ढींगरा
स्पेशल बच्चों की देखभाल एवं परवरिश के लिए एहसास संस्था बनाई एवं उनका सफल संचालन किया जा रहा है। वर्ष 2008 से स्पेशल बच्चों के जीवन में पंख लगाने का कार्य किया जा रहा है।
सुरेश चतुर्वेदी
अध्यक्षए ट्रस्ट हनुमान मंदिर जौरीसी.सूर्य मंदिर के बाद ग्वालियर पर शनि का प्रकोप को हटाने के लिए महालक्ष्मी मंदिर का निर्माण का निर्माण जनसहयोग से कराया गया।
विवेक सोनी
प्रबंधकए शासकीय केन्द्रीय पुस्तकालय का रिनोवशन कराकर हैरीटेज बिल्डिंग का रिनोवेशन में सक्रिय भूमिका निभाई।
विशाल जैन
वर्ष.2019 से शुरूआत की मरीजों और अटेंडर्स को भोजन वितरित करने की। वर्ष.2020 में लॉकडाउनए खाना बाँटते में अटेंडर्स ने पानी माँगा तो देखा नलों में पानी नहीं हैं। निजी स्तर पता कियाए देखा टंकी फटी हुई हैए प्लम्बर बुलाया एक.एक हजार की दो टंकियाँ स्थापित करवाईए वॉटर कूलर था तो . लेकिन धूल खा रहा थाए उसे भी मिस्त्री बुलाकर सुधरवाया और चालू करा दिया । साथ हीए उसकी मोटर बदलवा दी । जून.2020 में 10 हजार लीटर का चिलर प्लांट बनवाया। इसी प्रकार कई कार्य रोगियों की सेवा करते हुए किये गये।

