Uncategorized

Uncategorized

मुझसे मिल लो-मैं मरने जा रहा हूं, क्लासमेट को किया मैसेज, 26 दिनों से लापता है नाबालिग छात्र

दसवीं का छात्र आदर्श यादव 21 अगस्त को कोचिंग जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। - Dainik Bhaskar
ग्वालियर. डबरा से एक नाबालिग छात्र 26 दिनों से गायब था। 10वीं का छात्र आदर्श यादव 21 अगस्त को कोचिंग जाने के लिये घर से निकला था। लेकिन वापिस नहीं लौटा तो पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही है। लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। मोदी कुंज निवासी आदर्श भाई के साथ कोचिंग के लिये निकला था। भाई उसे छोड़कर घर लौट आया। लेकिन आदर्श शाम तक घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने तलाश के बाद शहर थाना पुलिस को खबर दी। टीआई यशवंत गोयल ने तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर टीम को खोजबीन करने में लगाया।
3 दिन तक सिंध नदी में तलाशा
पुलिस ने हाइवे के सीसीटीवी कैमरे खंगाले, जिसमें आदर्श दतिया रोग की ओर जाता दिखाई दिया। इसके बाद एसडीईआरएफ के साथ सिंध नदी में 3 दिन तक सघन तलाशी अभियान चलाया गया। लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस का दावा है कि उन्होंने 200 किमी के दायरे में छात्र की तलाश की, पर उसका पता नहीं चल पाया है।
साथी छात्रा को भेजे आदर्श के इंस्टा के चैट मिले
इस मामले में अब एक नया मोड़ आया है। लापता होने से ठीक पहले, 21 अगस्त को दोपहर 3:30 बजे आदर्श ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी से अपनी एक सहपाठी लड़की को कुछ संदेश भेजे थे। इनके स्क्रीनशॉट अब पुलिस के हाथ लगे हैं।
इंस्टा पर मैसेज- मुझसे बात कर लो, मैं मरने जा रहा
अपनी एक सहपाठी लड़की को इंस्टा में आदर्श ने लिखा- तू बस एक बार बात कर ले मेरे से, मैं मरने जा रहा हूं। सॉरी अब मैं बच नहीं सकता, तू ये मत समझना कि मैं तेरे चक्कर में मर रहा हूं, मैं बहुत तकलीफ में हूं, मुझे पता नहीं मेरी मौत कैसे होगी। शायद मैं भूख से मर जाऊं या सिंध नदी में गिरकर। उसने लिखा-
मैं 3:30 बजे घर से निकलूंगा, मेरा कोई नहीं तेरे बिना, जब तक तू मैसेज करेगी, तब तक मैं इस दुनिया को बाय बोल दूंगा, क्योंकि इस दुनिया ने मुझे बहुत प्यार दिया है, एक बार कॉल कर लेना प्लीज।

 

Uncategorized

अभिनेत्री दशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर एनकाउंटर में मार गिराये

सीसीटीवी में कैद हुए थे बदमाश

गाजियाबाद. बरेली में हीरोइन दिशा पाटनी के घर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। गाजियाबाद के थाना ट्रॉनिका सिटी इलाके में मंगलवार को हुए एनकाउंटर में इस घटना के मुख्य आरोपी रविन्द्र और अरूण को मार गिराया है। यह ज्वॉइंट ऑपरेशन यूपी एसटीएफ, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और हरियाणा एसटीएफ ने मिलकर किया है।
मरे गये आरोपियों की पहचान रविन्द्र उर्फ कल्लू निवासी कहनी, रोहतक और अरूण निवासी गोहना रोडद्व सोनीपत के रूप में हुई है। दोनों शूटर कुख्यात गैंस्टर गोल्डी बरार और रोहित गोदारा गैंग के सक्रिय सदस्य थे। घटनास्थल से ग्लॉक और जिगाना पिस्टल के साथ कई कारतूस बरामद किये गये हैं।
एनकाउंटर में ढेर दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने वाले
ऑपरेशन यूपी एसटीएफ, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और हरियाणा एसटीएफ का ज्वॉइंट ऑपरेशन
घटना के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिशा पाटनी के पिता और पूर्व डीएसपी जगदीश पाटनी से फोन पर बात कर परिवार को सुरक्षा भरोसा दिया था। पुलिस ने ढाई हजार से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले कर आरोपियों की पहचान की। ऐसा अधिकारियों का कहना है कि जो एनकाउंटर के बाद जांच में तेजी आयेगी और गैंग क अन्य सदस्यों की भी जल्द गिरफ्तारी की जायेगी।

Uncategorized

नाबालिग को कट्टा दिखाकर किया गैंगरेप

ग्वालियर. नाबालिग को कट्टे की नोंक पर अपहरण कर गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना 5 अगस्त 2025 की है। आरोपियों ने पीडि़ता को जान से मारने की धमकी दी थी। जिससे डरकरव ह चुप रही। वह उसे बार-बार मिलने के लिये बुलाने लगे। जिससे परेशान होकर नाबालिग ने परिजन को सारी बात बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर मंगलवार की रात हजीरा थाने पहुंचे और केस दर्ज कराया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
17 वर्षीय किशोरी ने पुलिस ने बताया है कि 5 अगस्त को वह घर से नाश्ता लेने के लिये निकली थी। लौटते समय चार शहर का नाका के पास उसे राहुल लोधी और कल्लू खां मिले। उन्होंने उसे कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी और फिर जबरदस्ती एक्टिवा पर बैठा लिया।
नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर किया दुष्कर्म
दोनों आरोपी नाबालिग को लेकर भिंड रोड पर दीनदयाल नगर में होटल अमेरिकन पहुंचे। यहां एक कमरे में ले जाकर उसे शराब पिलाई। फिर कोल्ड ड्रिंक पीने को दी, इससे नाबालिग के हाथ-पैर सुन्न हो गए। इसके बाद दोनों आरोपियों ने बारी-बारी उससे रेप किया। गैंगरेप के बाद आरोपियों ने नाबालिग को धमकी दी कि किसी को बताया तो उसे जान से मार देंगे। धमकी से डरी-सहमी नाबालिग ने चुप्पी साध ली। लेकिन आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगे। होटल में मिलने के लिए बुलाने लगे। धमकाने लगे कि उनकी बात नहीं मानी तो नाबालिग को बदनाम कर देंगे। पीड़िता के मुताबिक, मुरैना के रहने वाले राहुल और कल्लू उसे कोचिंग के बाहर अक्सर मिलते थे। उनसे सामान्य बातचीत होती थी।

Uncategorized

भोपाल गैस त्रासदी पर आया हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, जल्द करें क्रिमिनल केस का समाधान, 40 सालों तक नहीं रख सकते हैं लंबित

जबलपुर. भोपाल गैस त्रासदी प्रकरण के चलते हुए 33 सालों से अधिक समय हो गया है। लेकिन निराकरण नहीं हुआ। लिहाजा मामले में हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट को आदेश दिया है कि भोपाल गैस त्रासदी से जुड क्रिमिनल केस का ट्रायल कोर्ट शीघ्र निराकरण करें। हाईकोर्ट ने मामले में यह भी टिप्पणी की है। हम 40 सालतक केस को लंबित नहीं रख सकते हैं। कोर्ट ने कहा है कि वॉरेन एंडरसन समेत सभी आरोपियों पर जल्द फैसला सुनाया जाये।


क्या है मामला
भोपाल गैस पीडि़त संघर्ष समिति की और से दायर याचिका पर बुधवार को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा एवं जस्टिस विनय सर्राफ की डिवीजन बेंच ने सुनवाई करते हुए निर्देश दिये हैं कि केस से जुड़े सभी प्रकरणों दाखिल मंथली प्रोसेस रिपोर्ट रजिस्ट्रार ऑफ जनरल को दी जाये। जिसके बाद प्रकरणों की प्रोग्रेस रिपोर्ट देखी जायेगी। भोपाल गैस पीडि़त संघर्ष सहयोग समिति की तरफ से जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए बेंच ने भोपाल ट्रॉयल कोर्ट को निर्देश दिया कि गैस त्रासदी से जुड़े लंबित मामलों का निराकरण जल्द से जल्द किया जाये। याचिककर्त्ता समिति जो विभिन स्वैच्छिक संगठनों का संघ है और गैस त्रासदी पीडि़तों की तरफ से काम करती है।
संघ ने बताया है कि क्रिमिनल 91.1992 मामला पिछले 33 वर्षो से लंबित है। वर्ष 2010 से जिलाजज की अदालत मेंआपराधिक पुनरीक्षण की अपील भी लंबित है। सुनवाई के दौरान वकील ने आपत्ति जताई कि याचिकाकर्त्ता न तो गवाह है और न नही पक्षकार, इसलिये याचिका सुनन योग्य नहीं ह ै।
हालांकि हाईकोर्ट ने इस पर आदेश दिया कि ‘चूंकि ये कार्रवाई लंबे समय से लंबित है, इसलिए इस याचिका का निराकरण करने के निर्देश देते हैं। हाईकोर्ट ने संबंधित न्यायालय और लंबित आपराधिक अपीलों का यथाशीघ्र निस्तारीकरण प्राथमिकता से करें। हाईकोर्ट ने संबंधित अदालतें मासिक रिपोर्ट रजिस्ट्रार जनरल को भेजेंगी और रजिस्ट्रार जनरल इन्हें मुख्य न्यायाधीश को प्रशासनिक पक्ष पर प्रस्तुत करेंगे।
सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने बताया कि मामला 5 अक्टूबर तक स्थगित कर दिया गया है। सरकारी पक्ष ने कहा कि सीबीआई जांच एजेंसी है। अब भी एक आपराधिक अपील तथा एक विविध आपराधिक मामला लंबित है। यह मामला दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 82 के तहत आरोपियों को फरार घोषित करने के लिए दायर किया गया था। याचिकाकर्ता ने तर्क दिया कि एक आरोपी अक्टूबर 2023 से अदालत में उपस्थित हो रहा है, फिर भी अब तक न तो कोई आदेश पारित हुआ है, न ही ट्रायल शुरू हुआ है। इस पर अदालत ने मौखिक रूप से पूछा ‘धारा 82 में आरोपी उपस्थित होता है तो उसका क्या अर्थ है?’। याचिकाकर्ता ने यह भी कहा कि धारा 82 में उपस्थिति से ट्रायल स्वतः शुरू नहीं होता, इसके लिए अदालत को विशेष आदेश देना पड़ता है। उन्होंने कहा कि आरोपी दो साल से उपस्थित है, फिर भी चार्जशीट दाखिल नहीं हुई। याचिकाकर्ता ने कहा कि मजिस्ट्रेट ने खुले अदालत में आदेश पारित करने में असमर्थता व्यक्त की है। इस पर हाईकोर्ट ने आश्वस्त किया है कि अब हर महीने रिपोर्ट भेजें।

Uncategorized

महिला के हत्यारे भाईयों का हुई उमकैद की सजा, शराब के पैसे मांगने पर महिला की थी हत्या

ग्वालियर. शराब के लिये पैसे नही ंदेने पर एक महिला की हत्या के मामले में 2 भाईयों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। जिला न्यायालय के विशेष न्यायालय ने दोनों को दोषी करार दिया है। घटना 9 अप्रैल 2023 की है। मोतीझील स्थित फल मंडी के पीछे रहने वाली महिला मिथिलेश अपने घर पर काम कर रही थी। दोपहर 3.30 बजे उनके पड़ोसी मोहन और खेमचंद घर पहुंचे। दोनों ने शराब पीने के लिये 1300 रूपये मांगे। मिथिलेश ने पैसे देने से इंकार कर दिया।
इसके बाद दोनों भाइयों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। मोहन ने मिथिलेश पर चाकू से कई वार किए। मिथिलेश को बचाने आई भतीजी जयश्री और भतीजे रोहित कुशवाहा पर खेमचंद ने हमला कर दिया। घायल मिथिलेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 13 अप्रैल को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने 30 वर्षीय मोहन कुशवाहा को 17 अप्रैल और 50 वर्षीय खेमचंद कुशवाहा को 22 मई को गिरफ्तार किया। तब से दोनों जेल में हैं। कोर्ट ने सभी गवाहों और सबूतों के आधार पर दोनों को दोषी पाया और उम्रकैद की सजा सुनाई।

 

Uncategorized

सिल्ट जमाव की से हरसी बांध में 6 हजार हेक्टर में सिचाई के लिये नहीं मिल पायेगा पानी-एक्सपर्ट

ग्वालियर. हरसी बांध में तेजी से सिल्ट (मिट्टी) का जमाव हो रहा है। 88 वर्ष में 26.69 एमसीएम (मिलियन क्यूबिक मीटर) मिट्टी का जमाव हो चुका है। साल 2050 तक यह बढ़कर 34.14 एमसीएम पर पहुंच जायेगी। इससे बांध की जलभराव क्षमता प्रभावित होगी। 34.70 एमसीएम मिट्टी का जमाव होने पर जिले की 6262 हेक्टर भूमि की सिंचाई क्षमता कम होगी।
यह खुलासा हुआ है नेशनल रजिस्टर ऑफ लार्ज डैम्स संस्था (एनआरएलडी) की रिपोर्ट में। एनआरएलडी संस्था ने 30 राज्य के 5 हजार 701 बांधों का सर्वे किया। जिसमें एमपी के 62 बांध शामिल है। इसमें 100 साल से ज्यादा व 100 से कम उम्र के बांधों की सिल्ट की रिपोर्ट तैयार की। जिसमें ग्वालियर का हरसी बांध भी शामिल किया गया है।

Uncategorized

दीपक गुप्ता हत्याकांड के मुख्य आरोपी रहीम एनकाउंटर में गिरफ्तार, गो तस्करी में पहले भी जेल जा चुका

गोरखपुर. दीपक गुप्ता हत्याकांड में शामिल एक आरोपी का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। उसका नाम रहीम बताया जा रहा है। घायलावस्था में आरोपी रहीम को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल उपचार के लिये उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में अभी तक कुल 4 आरोपी गिरफ्तार किये जा चुके है।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी रहीम एक तस्कर है। पुलिस एनाकाउंटर में उसे गोली लगी हे। रहीम 19 वर्षीय छात्र दीपक गुप्ता हत्याकांड में शामिल था। पुलिस शिद्दत से उसकी तलाश में जुटी हुई थीं जैसे ही मुखबिर से खबर मिली कि गोरखपुर की पिपराइच पुलिस और कुशीनगर पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन शुरू किया। रहीम को पकड़ने के दोरान वह मुठभेड में गोली लगने से घायल होकर गिर पड़ा। जिसके बाद उसे दबोच लिया गया।
घायल हुआ रहीम कुशीनगर के दुर्गपट्टी इलाके का रहने वाला है। बलरामपुर बस्ती सहित कई जिलों से गो तस्करी के आरोप में रहीम पहले भी जेल जा चुका है। सोमवार की रात पिपराइच थाना इलाके में घटना में रहीम मुख्यतौर पर शामिल था। रहीम के जरिये ही बिहार के गोपालगंज का गोतस्कर गिरोह घटना में शामिल हुआ था। ज्ञात हो कि घटना में शामिल है एक अन्य आरोपी अजब हुसैन को ग्रामीणों ने पहले ही पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। उसे भी घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 2 अन्य आरोपी छोटू और राजू को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। अब दीपक गुप्ता हत्याकांड में शामिल 2 अन्य बदमाशों की तलाश तेज कर दी गयी है।

Uncategorized

नक्सलियों का सरेंडर फिर एनकाउंटर और सफाया, सीजफायर ऑफर के लिये ऐसे मजबूर हुए नक्सली

नई दिल्ली. गृहमंत्री अमित शाह ने 24 अगस्त 2024 को रायपुर में कहा था कि देश में मार्च 2026 तक नक्सलवाद का खात्मा कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा था कि लेफ्ट विंग माओवाद के खिलाफ लड़ाई अपने अंतिम चरण में है। तब उन्होंने कहा था कि अब समय आ गयाहै कि वामपंथी उग्रवाद पर एक मजबूत रणनीति और निर्मम दृष्टिकोण के साथ अंतिम प्रहार किया जाये।
केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भले ही देश माओवाद के खात्मे की डेडलाइन मार्च 2026 दी थी। लेकिन नक्सलियों की तरफ से हथियार डालने का ऑफर मार्च 2026 की डेडलाइन से पहले ही आ गया है। नक्सलियों ने पहली बार एक प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि सशस्त्र संघर्ष छोड़ने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा है। हालांकि यह प्रस्ताव अस्थाई है लेकिन माओबादी चाहते हैं कि सरकार एक माह के लिये सीजफायर घोषित करे। इस बीच माओवादी सरकार से बातकरने के लिये भूमिका बनाना चाहते हैं। स्वयं नक्सली कैडरों से संपर्क करना चाहते हैं। गौरतलब है कि यह पत्र 15 अगस्त 2025 को लिखा गया है। इसे 1ि6 सितम्बर 2025 का जारी किया गया है।
ढह गये नक्सलियों के किले
सुरक्षाबलों के जोरदार ऑपरेशन केबाद छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके के अधिकांश भाग जैसे कि दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, कांकेर, नारायणपुर और कोंडागांव जिले अब नक्सल मुक्त हो चुके है। यहां ऑपरेशन कागर और ब्लैक फॉरेस्ट जैसे अभियानों में 300 से ज्यादा नक्सलियों को मार गिराया गया। कर्रेगुट्टा हिल्स (छत्तीसगढ़ -तेलंगाना सीमा) को नक्सलियों का अंतिम गढ़ माना जाता था। जो कि अब पूरी तरह सुरक्षित है। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के जंगलों को नक्सल मुक्त घोषित किया गया है। सरकार का दावा हैकि झारखंड के पश्चिम सिंहभूमि जिले में नक्सली गतिविधियां समाप्त हो गयी है।
सहदेव कुख्यात नक्सली कमांडर था। जिस पर 1 करोड़ रूपये का इनाम था। सुरक्षाबलों ने इसके साथ 2 अन्य इनामी नक्सलियों को मार गिराया है। ओडिशा के कंधमाल, कालाहांडी और मलकानगिरी जिलों में नक्सल प्रभाव कम हुआ है। जबकि रेड कॉरिडोर में शामिल रहे आंध्रप्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले को मुक्त कराया है। सरकार का आंकड़ा कहता है कि देश में गंभीर प्रभावित जिलों की प्रभावित जिलों की संख्या 12 से घटकर 6 रह गयी है। इस तरह हम देखते हैं कि पिछले एक साल में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के टॉप लीडरशिप का सफाया कर दिया। इस कारण से नक्सली बैकफुट पर है। सुरक्षाबलों का इस अभियान में अपरहैंड हासिल है। इस वजह से नक्सली सीजफायर की मांग कर रहे हैं।
ऑपरेशन में मारे गए खूंखार नक्सली नेता
पिछले एक साल में सुरक्षाबलों ने देश में बड़े ऑपरेशन किए हैं और सालों जंगलों में छिपे लाखों रुपये के इनामी नक्लसियों को मार गिराया है.
जयराम रेड्डी उर्फ चलपति उर्फ अप्पा राव
कब और कहा: जनवरी 2025, गरियाबंद, छत्तीसगढ़.
जयराम रेड्डी वरिष्ठ नक्सली नेता था. जिस पर 1 करोड़ रुपये का इनाम था. सुरक्षाबलों के ऑपरेशन में 14 अन्य नक्सलियों के साथ मारा गया.
बड़े चोखा राव उर्फ दामोदर
कब और कहां: जनवरी 2025, बीजापुर, छत्तीसगढ़
दामोदर CPI (माओवादी) की तेलंगाना राज्य समिति का सचिव था, इस पर 50 लाख रुपये का इनाम था.
नंबाला केशव राव उर्फ बसवराज
कब और कहां- मई 2025, नारायणपुर, छत्तीसगढ़
CPI (माओवादी) के महासचिव और चीफ स्वयंभू मिलिट्री कमांडर 70 वर्षीय बसवराजू भारत का सबसे वांछित नक्सली नेताओं में से एक था. इस पर 1.5 करोड़ रुपये का इनाम था. बसवराजू नक्सलियों की हिंसक गतिविधियों का मुख्य योजनाकार था और LTTE जैसे संगठनों से ट्रेनिंग ले रखा था.
नरसिम्हा चलम उर्फ सुधाकर कब और कहां- जून 2025, छत्तीसगढ़.
सुधाकर प्रभावशाली नक्सली कमांडर था. इस पर 40 लाख रुपये का इनाम था. सुधाकर ने आयुर्वेद की पढ़ाई की थी और बाद में नक्सल आंदोलन में शामिल हो गया.

 

Uncategorized

शादी नहीं करोगी तो तेजबा फेंक दूंगा, मुकीम खान ने सरे राह छात्रा को धमकाया, धर्म बदलना पड़ेगा नही ंतो परिवार को भेड़-बकरी जैसे मार डालूंगा

इंदौर 21वर्षीय छात्रा ने परिचित युवक पर शिकायत दर्ज कराई। उसका आरोप है कि युवक शादी करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा है। ऐसा नहीं करने पर उसने तेजाब फेंकने की धमकी दी है। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी मुकीम खान के खिलाफ छेड़छाड़ धमकी और धर्म परिवर्तन के लिये दबाव बनाने सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। एडीसीपी जोन-2 अमरेन्द्र सिंह ने बताया है कि रात में मुकीम को गिरफ्तार कर लिया है।
छात्रा ने पुलिस को बताया है कि शादी करने से मना किया तो मुकीम ने कहा है कि शादी तो करनी पड़ेगी। ऐसा नहीं करने पर परिवार को भेड़-बकरी की तरह खत्म कर देगा और मुझ पर तेजाब फेंक कर मार डालेगा।
रास्ता रोक कर शादी करने के लिये प्रेशर बनाया
छात्रा ने बताया है कि उसने मुकीम का कॉल उठाना बन्द कर दिया। सोमवार की शाम 5 बजे गरबा प्रैक्टिस करने छात्रा गरबा मण्डल जा रही जा थी। तभी आरोपी ने रास्ते में रोका और फिर से शादी को लेकर दबाव बनाया । छात्रा ने कहा है कि तुम वर्ग विशेष से हो। शादी नहीं होगी। तब उसने छात्रा पर धर्म बदलने के लिये दबाव बनाया और कहा कि अगर शादी नहीं करेगी तो तेजाब फेंक देगा। पीडि़ता दहशत में आ गयी और घर पहुंचकर भाई को घटना की जानकारी दी। इसके बाद भाई पीडि़ता को थाने लेकर पहुंचा और प्रकरण दर्ज कराया।

 

 

Uncategorized

पटेल स्कूल भवन विवाद में मालिकों को मिलेगा कब्जा, हाईकोर्ट ने कहा कि स्कूल प्रबंधन चलाना भवन का मालिकाना हक नहीं देता

ग्वालियर. हाईकोर्ट ग्वालियर ने पटेल मिडिल स्कूल, हजीरा से जुड़े भवन विवाद में राज्य सरकार की अपील को खारिज कर दिया है। न्यायालय ने साफ कहा है कि सिर्फ स्कूल का प्रबंधन अपने हाथ में लेने से सरकार को भवन का मालिकाना हक नहीं मिल जाता। दरअसल, स्कूल जिस भवन में चल रहा है। वह बालकृष्ण अग्रवाल और उनके साथियों की निजी संपत्ति है। उन्होंने यह भवन 1978 में राज्य सरकार को किराये पर दिया था। ताकि उसमें स्कूल चलाया जा सके। उसी साल सरकार ने स्कूल का प्रबंधन संभाल लिया। लेकिन इसके बाद कई सालों तक मकान मालिकों किराया नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि भवन में अवैध निर्माण भी किया गया है। इस पर उन्होंने स्कूल को भवन से निकालने के लिये कोर्ट में मामला दर्जक कराया गया।
मकान मालिक के पक्ष निचली अदालतों ने दिया फैसला
निचली अदालत और फिर जिला न्यायालय दोनों ने मकान मालिकों के पक्ष में फैसला दिया। इसके बाद सरकार ने हाईकोर्ट में अपील की। कहा गया कि स्कूल के अधिग्रहण के साथ ही भवन भी सरकार की संपत्ति बन गया है।
हाईकोर्ट ने क्या कहा?
हाईकोर्ट ने सरकार की दलील को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि सरकारी दस्तावेजों में कहीं भी यह नहीं लिखा है कि भवन को अधिग्रहित किया गया था। इसमें साफ-साफ लिखा है कि स्कूल किराए के भवन में चल रहा था और हर महीने 125 रुपए किराया तय किया गया था। कोर्ट ने यह भी कहा कि संविधान के अनुच्छेद 300 (क) के मुताबिक, किसी भी व्यक्ति की संपत्ति को बिना कानूनी प्रक्रिया के सरकार नहीं ले सकती। ऐसा में मकान मालिकों ने कोर्ट में भवन खाली कराने का आवेदन दिया है। वहीं, शिक्षा विभाग का कहना है कि स्कूल में बड़ी संख्या में छात्र पढ़ते हैं और बारिश का मौसम और सत्र के बीच का समय होने की वजह से उन्हें एकदम से दूसरी जगह शिफ्ट करना मुश्किल है।

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet güncel matbet güncel holiganbet giriş matbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis süperbetin superbetin meritking meritking giriş betturkey bahsegel safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş tarafbet jojobet grandpashabet holiganbet tambet grandpashabet betbey gameofbet betgit 1win betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet mariobet casibom casibom giriş casibom casibom giriş mariobet meritking meritking giriş Norabahis Norabahis giriş Norabahis holiganbet holiganbet giriş betasus batasus giriş perabet perabet giriş casibom