Uncategorized

Uncategorized

पुलिस जवान को गोली मारकर लूटने वाले एक बदमाश को दबोचा, लुटेरे शिवपुरी में CCTV में कैद हुए, 3 बदमाशों की तलाश मे जुटी पुलिस

ग्वालियर. पुलिस आरक्षक को गोली मारकर लूटपाट करने वाले बदमाशों का तरीका पूरी तरह मुरैना की गैंग का लग रहा था। लेकिन पुलिस ने जब हाइवे पर छानबीन की तो लूटपाट करने वाले शिवपुरी के नरवर में सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गये। इसके बा शुक्रवार की देर रात पुलिस ने शिवपुरी के मगरौनी से एक बदमाश राजाबाबू सिंह गुर्जर को पकड़ लिया है। अब पुलिस फरार 3 बदमाशों की तलाश में दविश दे रही है। लुटेरों की तलाश में क्राइम ब्रांच सहित 7 पुलिस टीम लगी हुई है।
आपको बता दें क बीमार पिता को देखने के लिये इन्दौर से मुरैना आ रहे पुलिस जवान प्रमोद त्यागी से 4 बदमाशों ने बाइक, 3 हजार रूपये की नगदी के साथ ही मोबाइल लूटा था। जब जवान ने उनका विरोध किया तो आरोपियों ने जवान को गोली मार दी थी। मामले का पता उस वक्त चला जब वहां से निकल रहे पूर्व विधायक सत्यपाल सिकरबार उर्फ नीटू की नजर सड़क पर घायल हालत में मदद मांगते जवान पर पड़ी । उन्होंने तत्काल गाड़ी रोकी और एसपी को घटना की सूचना देने के साथ ही घायल जवान को इलाज के लिये अस्पताल पहुंचाया। समय पर हॉस्पिटल पहुंचाने के चलते पुलिस जवान सुरक्षित है। घटना के बाद से पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी है।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए बदमाश
ग्वालियर में लूट करने वाले बदमाशों की तलाश में पुलिस ने ग्वालियर से शिवपुरी और मुरैना रूट पर सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। शिवुपरी के नरवर में बदमाशों के फुटेज मिले हैं। जिसके बाद बदमाशों की गैंग की पहचान हो गयी है। शुक्रवार की देर रात पुलिस ने एक लुटेरा राजाबाबू गुर्जर निवासी मगरौनी शिवपुरी को मगरौनी से दबोचा है। अब इसके 3 साथियों की तलाश की जा रही है।
क्राइम ब्रांच की 7 टीमें जुटी
मामले की गंभीरता को देखते हुए रात में ही एसएसपी धर्मवीर सिंह और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गये है। मामले की जांच के लिये एसएसपी ने 7 टीमें मोहना, घाटीगांव, बेलगढ़ा, करहिया, आंतरी और भंवरपुरा के साथ ही क्राइम ब्रांच को लगाया है। कुछ ठिकानों पर पुलिस टीमों को लुटेरों के फुटेज भी मिले है। जिनके आधार पुलिस टीम फरार बदमाशों की नरवर व मगरौनी शिवपुरी में सर्चिंग कर रही है।
हाईवे मोबाइल है पांच साल से बंद
हाईवे पर शाम से सुबह तक गश्त करने के लिए हाईवे मोबाइल पुलिस लाइन से निकलती थी, जिससे हाईवे पर लूट व अन्य घटनाओं में कमी रहती थी, लेकिन पिछले पांच साल यह हाईवे मोबाइल बंद है। अब हाईवे की जिम्मेदारी संबंधित थानों की है। लेकिन थानों पर अन्य दबाव होने के चलते हाईवे पर अब गश्त में कमी होती है, जिससे बदमाश सक्रिय है।
लुटेरों पर दस-दस हजार का इनाम
गोली मारकर लूट करने वाले बदमाशों पर पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने दस-दस हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।

Uncategorized

मणिपुर में सुरक्षाबलों पर आतंकी हमले में 2 जवान शहीद, 5 जख्मी, तलाशी अभियान जारी

इंफाल. मणिपुर के विष्णुपुर जिले में शुक्रवार की शाम आतंकवादियों ने असम राइफल्स की गाड़ी पर हमला कर दिया। हमले में 2 जवान शहीद हो गये। जबकि 5 जवान घायल हो गये है। घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों ने आरआईएमएस अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना के बाद से इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार घटना शाम लगभग 6 बजे नम्बोबल सबल लाइकाई इलाके में हुई है। जब असम राइफल्स के जवान इंफाल में विष्णुपुर की तरफ जा रहे थे। इस बीच आतंकवादियों ने घात लगाकर वाहन पर अंधाधुंध गोलिया चलाई गयी।

हमले के बाद की 3 तस्वीरें….

बिष्णुपुर जिले में शुक्रवार शाम आतंकवादियों के हमले में असम राइफल्स के 2 जवान शहीद हो गए, जबकि 5 जवान घायल हुए हैं।
बिष्णुपुर जिले में शुक्रवार शाम आतंकवादियों के हमले में असम राइफल्स के 2 जवान शहीद हो गए, जबकि 5 जवान घायल हुए हैं।
पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायल जवानों के लिए एम्बुलेंस बुलाई और अस्पताल पहुंचाया ।
पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायल जवानों के लिए एम्बुलेंस बुलाई और अस्पताल पहुंचाया ।
RIMS अस्पताल में 4 घायल जवानों का इलाज जारी है। घायल जवानों की संख्या अभी बढ़ सकती है।
RIMS अस्पताल में 4 घायल जवानों का इलाज जारी है। घायल जवानों की संख्या अभी बढ़ सकती है।

पीएम मोदी के मणिपुर दौरे के दो दिन पहले भी राज्य में फिर हिंसा भड़की थी। 11 सितंबर की रात चुराचांदपुर में उपद्रवियों ने पीएम मोदी के स्वागत में लगे पोस्टर बैनर फाड़ दिए, बैरेकेडिंग गिरा दी और उनमें आग लगा दी थी।
जवान ने बताया- अचानक हमले में संभलने का मौका नहीं मिला
एक घायल जवान ने बताया कि वे पटसोई से लौट रहे थे। जहां असम राइफल्स की दूसरी टीम ड्यूटी पर थी। तभी अचानक हमला हो गया। बाइक पर सवार हथियारबंद लोगों ने छिपकर अचानक हमला किया। हमें संभलने का मौका ही नहीं मिला। कई राउंड फायरिंग करने के बाद हमलावर भाग गए।
राज्यपाल बोले- ऐसे हमलों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने शहीद जवानों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और उनके साहस और देशभक्ति की सराहना की। उन्होंने घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की। राज्यपाल ने कहा- इस तरह के हमलों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए कड़ा कदम उठाया जाएगा।
पूर्व मुख्यमंत्री बीरेन सिंह बोले- हमला हम सबके लिए बड़ा झटका
मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा- हमारे बहादुर जवानों पर घात लगाकर किए गए इस हमले की खबर से मैं गहराई से दुखी हूं। दो जवानों की शहादत और कई के घायल होने की खबर हम सबके लिए बड़ा झटका है। उन्होंने कहा- शहीदों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना है। जवानों का साहस और बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा और इस घिनौने हमले के दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए।

Uncategorized

BJP नेता के घर 5 लाख की ज्वेलरी हुई चोरी, पता लगा है 12 वर्षो से काम कर रहे नौकर ने की चोरी

ग्वालियर. भाजपा नेता और पूर्व पार्षद के घर में चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी घर में काम करने वाले नौकर ने की और घटना के बाद अपने गांव भाग गया। चोरी गये सामान की कीमत लगभग 5 लाख रूपये है। घटना 8 अगस्त की है। ग्वालियर थाना पुलिस ने जांच के बाद शुक्रवार की रात को मामला दर्ज किया है। मामला हाईप्रोफाइल होने की वजह से पुलिस कुछ कहने से भी बच रही है। पुलिस नेबताया है कि मामले की जांच चल रही है।
क्या है घटनाक्रम
तानसेन नगर पंजाब नेशनल बैंक के पास रहने वाले धर्मेंद्र सिंह तोमर बीजेपी के नेता हैं और पूर्व में पार्षद रह चुके हैं। धर्मेन्द्र सिंह तोमर उर्फ गुड्डू की पत्ती मधु तोमर ने 8 अगस्त को उन्हें बताया कि घर में रखे पुराने व पुश्तैनी जेवरातों में से कुछ जेवर गायब हैं। यह सुनते ही धर्मेंद्र तोमर ने जेवरातों का मिलान किया तो पता चला कि सोने के झुमके, कंगन, चूड़ी तथा बेंदा नहीं था। जेवर गायब हुए तो घर में एक-दूसरे बात की गई कि कहीं ऐसा तो नहीं पहनने के बाद कहीं रखकर भूल गया हो। लेकिन उनकी पत्नी मधु ने मना कर दिया कि कहीं आना-जाना नहीं हुआ है, इसलिए जेवर पहनने और कहीं रखने का सवाल ही नहीं है।
12 वर्षो से काम कर रहा था नौकर अमित यादव
भाजपा नेता और पूर्व पार्षद धर्मेन्द्र सिंह तोमर उर्फ गुड्डू के घर में अमित यादव पुत्र वृषभान यादव पिछले 12 वर्षो से काम कर रहा था। धमेन्द्र सिंह तोमर ने बताया है कि उनके परिचित ने ही अमित यादव को घर में काम पर रखने के लिये कहा था। उन्होंने बताया कि अमित ने धीरे-धीरे करके एक-एक जेवर व नगद रूपये अलमारी के लॉकर से चोरी किये इसलिये कुछ पता नहीं चल सका है। रूपये कितने निकाले अस बात की जानकारी वह नहीं दे सके।

Uncategorized

DA Hike- दीपावली पर सरकारी कर्मचारियों का इतना बढ़ सकता है महंगाई भत्ता

नई दिल्ली. केन्द्र सरकार के कर्मचारियों के अच्छी खबर आने वाली है। दिवाली पर इन लोगों को तोहफा मिल सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार दिवाली के आसपास जुलाई 2025 के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोत्तरी का ऐलान हो सकता है। अभी सरकारी कर्मचारियों को 55% महंगाई भत्ता मिल रहा है। अगर सरकार महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोत्तरी करती है। तो महंगाई भत्ता बढ़कर 58%  हो जायेगा। केन्द्र सरकार के इस फैसले के लागू होने के बाद 50 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनर्स को लाभ मिलेगा। सरकार हर साल केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2 बढ़ोत्तरी करती है। पहली बढ़ोत्तरी जनवरी और दूसरी जुलाई से प्रभावी मानी जाती है। वर्ष 2025 की पहली बढ़ोत्तरी हो चुकी है। लेकिन अभी जुलाई इजाफा नहीं किया गया है। जिसका इंतजार है। उम्मीद है कि दिवाली के मौके पर सरकार कर्मचारियों को तोहफा देगी।
3 प्रतिशत बढ़ सकता है महंगाई भत्ता
विशेषज्ञों के अनुसार इस बार महंगाई भत्ता में बढ़ोत्तरी होने की संभावना अधिक है। क्योंकि हाल के माह ही में महंगाई में कमी हायी है। महंगाई आंकड़ों के अनुसार एक्सपर्ट अंदाजा लगा रहे है कि यह बढ़ोत्तरी 3% की हो सकती है।
कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि
केन्द्र सरकार अगर 3% महंगाई भत्ता बढ़ाती है तो एंट्री लेवल कर्मचारी को बेसिक वेतन 18 हजार रूपये पर पहले 9,900 रूपये महंगाई भत्ता मिल रहा है। अब यह बढ़कर 10,44 रूपये हो जायेगा। इसका मतलब है कि कर्मचारियों के वेतन में हर माह 540 की अतिरिक्त कमाई होगी। वहीं वार्षिक की बात करें तो इन कर्मचारियों और पेंशनर्स को सालाना लगभग 6480 रूपये का लाभ होगा।
कैसे तय होता है महंगाई भत्ता?
महंगाई भत्ते का कैलकुलेशन औद्योगिक श्रमिकों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) के आधार पर तय किया जाता है. यह आंकड़ा हर महीने लेबर ब्‍यूरो की ओर से जारी किया जाता है. सरकार पिछले 12 महीनों के CPI-IW औसत को लेकर एक खास फॉर्मूला लागू करती है. यह फॉर्मूला 7वें वेतन आयोग के तहत बनाया गया है. DA (%)= [(12 माह का औसत CPI-IW – 261.42) ÷ 261.42] × 100

 

Uncategorized

महाराज बाड़े पर हाथ ठेले एवं फुटपाथियों को हटाया

ग्वालियर – नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा सुगम यातायात के लिए शहर के विभिन्न स्थानों से अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इसके साथ ही दुकानदारों को यातायात बाधित न करने की चेतावनी दी गई।
मदाखलत अधिकारी ने बताया कि नगर निगम आयुक्त उपायुक्त के निर्देशन में महाराज वाडा क्षेत्र अंतर्गत गोरखी स्काउट, नजरबाग मार्केट, सुभाष मार्केट, हेमू कॉलोनी चौक, टोपी बाजार, छापाखाना से यातायात में बाधक हाथ ठेले, फुटपाथ पर लगे फुटपाथियों को हटवाया जाकर पुनः अतिक्रमण न करने की हिदायत दी गयी। उक्त कार्रवाई मदाखलत निरीक्षक सुघर सिंह, लव झा एवं दल दक्षिण उपस्थित रहा।

Uncategorized

अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी पर की कार्यवाही

ग्वालियर – डोंगरपुर क्षेत्र में नगर निगम से बिना विकास अनुज्ञा प्राप्त कर अवैध रुप से कॉलोनी विकसित की जा रही थी, जिसे आज शुक्रवार को निगम के अमले द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से हटवाया गया।
भवन अधिकारी ने बताया कि नगर निगम आयुक्त अवैध कॉलोनियों पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत आज वार्ड 60 स्थित डोंगरपुर में जी बिल्डर्स एंड डेवलपर्स अनुरूद्द सिंह चौहान पुत्र लक्ष्मण सिंह, मुरलीधर पुत्र भगवान दास द्वारा 269/1,305/1,306,307, 308/1/1 पर अवैध कॉलोनी में विकास कार्य किए जा रहे थे। जिसकी नगर निगम से कोई भी विकास अनुज्ञा प्राप्त नहीं की गई थी। जिस कारण उक्त कॉलोनी की सभी सीसी रोड, बाउंड्री एवं विद्युत के खंभे तोड़े गए। कार्यवाही के दौरान सहायक सिटी प्लानर, क्षेत्राधिकारी तनुजा वर्मा, मदाखलत अधिकारी, तहसीलदार, थाना प्रभारी सिरोल गोविंद बल्लभ एवं पुलिस बल व मदाखलत बल उपस्थित रहा।

Uncategorized

दिशा पाटनी के पर फायरिंग-एनकाउंटर में 5वें आरोपी बोला -दोबारा कभी यूपी नहीं आऊंगा

बरेली. यूपी की बरेली पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर की गयी फायरिंग की साजिश में शामिल 5वें रेकी करने वाले अपराधी को शाही थाना इलाके में एनकाउंटर के बीच पकड़ लिया। शुक्रवार की देर रात बिहारीपुर नदी पुल के पास पुलिस और अपराधियों के बीच गोलीबारी हुई है। जिसमें 19 वर्षीय रामनिवास उर्फ दीपक उर्फ दीपू निवासी बेडकला, थाना जैतारण, जनपद बियावर (राजस्थान) गोली लगने से घायल हो गया। आरोपी पर 25 हजार रूपये का इनाम घोषित था।
पुलिस ने उसके कब्जे से एक पिस्टल 32 बोर, 4 जिंदा व 4 खोखा कारतूस बरामद किये हैं। वहीं घटनास्थल से एक अन्य आरोपी अनिल पुत्र सतीश निवासी राजपुर थाना बड़ी, जनपद सोनीपत को भी पकडा गया है। जिसके पास से तमंचा 315 बोर, 2 जिन्दा और 4 खोखा कारतूस मिले है। दोनो आरोपी बिना नम्बर प्लेट की स्पलेंडर प्लस बाइक पर थे।
पुलिस के अनुसार, ये अपराधी दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग की घटना में रेकी कर चुके थे और लगातार सक्रिय थे. शाही थाना पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर इन्हें घेराबंदी में लिया. मुठभेड़ के बाद घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है. वहीं, आरोपी का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह कब रहा है कि वह दोबारा कभी यूपी में नहीं आएंगे सर।

Uncategorized

एनसीसी ओटीए अकादमी में 61वें स्थापना दिवस में 112 प्रशिक्षार्णियों को मिली रैंक, राष्ट्रीय ध्वज के समक्ष दिलाई शपथ

ग्वालियर. NCC ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी (OTA) ने शुक्रवार को अपना 61वां स्थापना दिवस समारोह हीरक जयंती के रूप में मनाया गया इस मौके पर भारत के अलग-अलग राज्यों से आये कुल 131 प्रशिक्षणार्थियों ने दीक्षांत पॉसिंग परेड़ पूरी की। 112 प्रशिक्षार्थियों को मिली रैंक, मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने पासिंग आउट हुए एसोसियेट एनसीसी ऑफिसर्स (एएनओ) और ट्रेनी कैडेट्स के उज्जवल की भविष्य की कामना की। दीक्षांत समारोह में हुई पासिंग परेड के दौरान कैडेट्स में जबरदस्त जोश और उत्साह देखने को मिला। महिला कैडेट्स ने कदमताली मिलाते हुए अपनी ट्रेनिंग का आखिरी चरण सफलतापूर्वक पूरा किया। उन्होंनें पत्रकारों चर्चा करते हुए मैप रीडिंग, राइफल शूटिंग और योग जैसे प्रशिक्षण अनुभवों का साझा कया। एनसीसी -ओटीए ने अभी तक करीब 40 हजार महिला एसोसियेट ट्रेनी ऑसिफसर्स को प्रशिक्षित किया है।
वर्तमान में कमांडेंट समेत कुल 28 कमांडेंट इस अकादमी में अपनी सेवायें दे चुके है। मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने एनसीसी-ओटीए की सराहना करते हुए कहा है कि आधुनिक तकनीकी से लड़ी जा रही है लड़ाईयों में सिटीजन सोल्जर, यानी देश का हर नागरिक युद्ध जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने एनसीसी में नारी शक्ति और सशक्तिकरण में वृद्धि पर भी जोर दिया।

Uncategorized

प्रशासनिक न्यायाधिपति ने लिया मर्सी होम का जायजा, यहाँ के रहवासियों के लिये खेल गतिविधियां शुरू करने के लिये कहा 

स्वीट होम में तब्दील हो रहा है मर्सी होम 
ग्वालियर – उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर के प्रशासनिक न्यायाधिपति आनंद पाठक ने गुरुवार को मर्सी होम का जायजा लिया। उन्होंने मर्सी होम के रहवासियों से चर्चा कर उनके हालचाल जाने। साथ ही यहाँ उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर के न्यायमूर्तिगणों की ओर से सहयोग राशि भी मर्सी होम को भेंट की। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा मर्सी होम को स्वीट होम में तब्दील करने के लिये किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर उच्च न्यायालय खण्डपीठ के न्यायमूर्ति अनिल वर्मा, न्यायमूर्ति मिलिंद रमेश फड़के, न्यायमूर्ति आशीष श्रोती, न्यायमूर्ति अमित सेठ, न्यायमूर्ति पुष्पेन्द्र यादव, न्यायमूर्ति आनंद सिंह बहरावत व न्यायमूर्ति राजेश कुमार गुप्ता, उच्च न्यायालय के प्रिंसिपल रजिस्ट्रार राजीव के. पाल, रजिस्ट्रार नवीन शर्मा, जिला न्यायालय के विशेष न्यायाधीश ऋतुराज चौहान, पुलिस महानिरीक्षक अरविंद सक्सेना, पुलिस उप महानिरीक्षक अमित सांघी, कलेक्टर रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह व नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
न्यायाधिपति ने कहा कि मर्सी होम में खेल गतिविधियां व योगाभ्यास जैसे कार्यक्रम प्रमुखता से कराए जाएं, जिससे यहाँ के रहवासियों में सकारात्मकता का संचार हो। उन्होंने सभी की भागीदारी से मर्सी होम का कायाकल्प करने पर बल दिया। पहल पर मर्सी होम में स्थानीय लोगों व संस्थाओं के सहयोग से तमाम सुविधायें जुटाई गई हैं। दीवारों पर रंग-बिरंगी पेंटिंग, साफ-सफाई व मरम्मत का काम प्रमुखता से कराया गया है। साथ ही यहाँ निवासरत विशेष बच्चों व बुजुर्गों के लिये दो जोड़ी कपड़े सहित अन्य मूलभूत सुविधायें उपलब्ध कराई हैं। मर्सी होम को स्वीट होम में तब्दील करने में राम आस्था मिशन का भी सहयोग मिल रहा है।
Uncategorized

जल भराव से प्रभावित हबीपुरा में मदद के लिये फिर से पहुँची जिला प्रशासन की टीम

स्वास्थ्य शिविर लगाकर 86 लोगों की जाँच कर किया गया नि:शुल्क उपचार
24 घंटे विद्युत आपूर्ति के लिये 63 केवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित

ग्वालियर – अतिवृष्टि से हुए जलभराव से प्रभावित शहर के वार्ड-61 के हबीपुरा के निवासियों को हर संभव सहायता मुहैया कराई जा रही है। इस कड़ी में कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर जिला प्रशासन, स्वास्थ्य एवं विद्युत वितरण कंपनी की संयुक्त टीम एसडीएम अतुल सिंह के नेतृत्व में प्रभावित परिवारों को सहायता उपलब्ध कराने के लिये फिर से हबीपुरा पहुँची। यहाँ के जिन 23 परिवारों के घरों में पानी भरने की स्थिति निर्मित हुई थी, उन सभी परिवारों को सर्वे के बाद राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के तहत 5 – 5 हजार रूपए की आर्थिक सहायता भी मंजूर कर दी गई है।
शुक्रवार को हबीपुरा में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में 86 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क दवायें वितरित की गईं। साथ ही गाँव के सभी हैंडपंपों व पेयजल स्त्रोतों का क्लोरीनेशन व मच्छरों से बचाव के लिये फॉगिंग कराई गई। जल भराव से प्रभावित हुई विद्युत आपूर्ति के स्थायी समाधान के लिये यहाँ पर 63 केवीए का एक नया ट्रांसफार्मर भी लगाने का काम शुरू कराया गया। इससे हबीपुरा में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति होगी। जल भराव के बाद पानी में विद्युत पोल आ जाने से दूसरी जगह से यहाँ विद्युत आपूर्ति की जा रही थी।

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet holiganbet holiganbet giriş matbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis süperbetin superbetin meritking meritking giriş betturkey çorlu escort tekirdağ escort bahsegel safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş tarafbet jojobet grandpashabet holiganbet tambet grandpashabet betbey gameofbet betgit 1win betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet mariobet casibom casibom giriş casibom casibom giriş mariobet meritking meritking giriş Norabahis Norabahis giriş Norabahis