Uncategorized

Uncategorized

सड़क पर दौड़ती इलेक्ट्रिक बाइक में लगी आग, युवक ने कूंद कर जान बचाई

सड़क पर जलती इलेक्ट्रिक स्कूटी। - Dainik Bhaskar

ग्वालियर. इंदरगंज थाना इलाके के जिन्सी नाला रोड पर एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी । घटना शनिवार की दोपहर 3 बजे जिंसी नाला नम्बर 1 के पास की है। स्कूटी में अचानक आग लगते ही युवक ने तत्काल कूंदकर अपनी जान बचाई। उसने पास की दुकान सक कपड़ लेकर आग बुिझाने का प्रयास किया। लेकिन आग इतनी जबरदस्त थी कि यह प्रयास बेकार रहा।
घटना के वकत् आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को खबर दी। हालांकि फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर नहीं पहुंची। इसके बाद स्कूटी सवार युवक ने वहां मौजूद लोगों की मदद से स्कूटी में लग रही आग पर मिट्टी और पानी डालकर आग पर काबू पाया।
स्कूटी कुछ ही मिनटों में जलकर पूरी तरह से राख हो गयी। घटना के दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों ने सड़क पर जलती स्कूटी का वीडियो मोबाइल से बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

Uncategorized

एमपी हाईकोर्ट में अवकाश के दिन बैठी 8 बैंच, 600 केसों की सुनवाई की, 350 निर्णय हुए

जबलपुर हाईकोर्ट में आज 10 जजों की बेंच बैठेंगी। - Dainik Bhaskar

जबलपुर. मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में शनिवार 20 सितम्बर को अवकाश के दिन एक साथ 8 बेंच बैठेंगी। यह बेंच सुबह 10.30 से लंबित जमानत याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। यह पहली बार है जब एक साथ 8 न्यायालय सुनवाई करने जा रही है। ऐसा माना जा रहा हैकि एक न्यायालय में पास कम से कम 100 जमानत याचिका से जुड़े केस होंगे। यानी 8 बेंच एक दिन में एक हजार याचिकाओं को सुनेगी।


छरअसल, हाईकोर्ट बार एसोसियेशन के अध्यक्ष डीके जैन और सचिव परितोष त्रिवेदी ने कुछ दिन पूर्व मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा से मुलाकात की थी। उन्हें एक मांग पत्र सौंपा था जिसमें लंबित मामलों की सुनवाई के लिये विशेष पहल करने का आग्रह किया था। चीफ जस्टिस ने बार एसोसियेशन की मांगों को सुनने के बाद निर्णय लिया कि अवकाश के दिन 10 बेंच लंबित जमानत याचिकाओं पर सुनवाई करेगी।
बार एसोसियेशन के सचिव परितोष त्रिवेदी ने बताया कि मध्यप्रदेश हाईकोर्ट अधिवक्ता संघ चीफ जस्टिस से लगातार मांग कर रहा था। हमारा कहना है कि जमानत याचिकाओं समेत कई अहम मामले लम्बे समय से सुनवाई के लिये अटके। जिससे जेल में कैदियों की संख्या बढ़ ही रही है। लंम्बित मामले भी दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे हैं।
बुधवार से बढ़ाई गयी थी 3 रेगुलर बेंच
हाईकोर्ट में बढ़ती याचिकाओं को देखते हुए 17 सितम्बर से जमानत याचिकाओं की सुनवाई करने वाली एक और बेंच बढ़ा दी थी। पहले 3 बेंच सुनवाई करती थी। चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा की पहल पर 10 बेंच एक साथ जमानता याचिकाओं के लंम्बित प्रकरणों की सुनवाई का फैसला लिया गया था। प्रत्येक जज के समक्ष 100 केस रखना तय हुआ था। बार एसोसियेशन ने उम्मीद जताई थी कि अगले सप्ताह तक जमानत के सभी केसों का समाधान हो जायेगा। नये सिरे से केसों की सुनवाई होगी।
31 दिसंबर तक 50 छुट्टियां रहेंगी
हाईकोर्ट बार के सचिव परितोष त्रिवेदी ने बताया कि आने वाले समय में बहुत छुट्टियां है। पहले दशहरा में एक सप्ताह की छुट्टी, फिर दीपावली भी एक सप्ताह कोर्ट बंद और भी अन्य त्योहार है। 31 दिसंबर तक 50 से अधिक छुट्टी है। ज्यादातर मामले जमानत के रहे। परितोष त्रिवेदी ने कहा कि हम चाहते हैं कि न्याय तुंरत मिलें, क्योंकि 2, 3 माह बाद जेल से छूटता है, तो वह न्याय नहीं कहलाता है। उन्होंने बताया कि ये पहला अवसर है, जब छुट्टी के दिन 8 बेंचों ने सुनवाई की है।

Uncategorized

आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च

ग्वालियर आगामी त्योहरों को दृष्टिगत रखते हुए कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा का भरोसा दिलाने के उद्देष्य से ग्वालियर शहर के फूलबाग चौराहा से जिला पुलिस बल व सीआरपीएफ की कंपनी द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में सीआरपीएफ कंपनी के असिस्टेंट कमाडेंट आरसी मीना, सीएसपी महाराजपुरा नागेन्द्र सिंह सिकरवार, सीएसपी मुरार अतुल कुमार सोनी, डीएसपी यातायात अजीत सिंह चौहान, प्रषिक्षु डीएसपी अन्नपूर्णा सिरसाम सहित थाना प्रभारीगण, यातायात के अधिकारी एवं पुलिस बल सम्मलित हुआ।
फ्लैग मार्च आज शाम 4ः00 बजे फूलबाग मैदान से प्रारम्भ हुआ जो फूलबाग से सेवा नगर, किला गेट, हजीरा चौराहा, चार शहर का नाका होेते हुए सागर ताल चौराहा, बहोड़ापुर चौराहा, कटी घाटी, हनुमान चौराहा, महाराज बाड़ा से सर्राफा, गस्त का ताजिया, राम मंदिर, ऊंटपुल, इंदरगंज चौराहा होते हुए नदी गेट, मोती तबेला, बैजाताल, नए पड़ाव पुल, तानसेन तिराहा, आकाशवाणी, थाटीपुर चौराहा, बारादरी चौराहा, 7 नंबर चौराहा, दूध डेरी तिराहा, सूर्य नमस्कार तिराहा, तानसेन तिराहा होते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर समाप्त हुआ। इस फ्लैग मार्च में दो सौ से अधिक पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया।
पुलिस द्वारा निकाले गये इस फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के अवसर पर ग्वालियर जिले की कानून व यातायात व्यवस्था बनाए रखना और असमाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने का संदेश देना और आमलोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाना था। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस द्वारा असामाजिक एवं शरारती तत्वों को साफ शब्दों में चेतावनी दी गई कि अगर किसी के भी द्वारा माहौल खराब करने का प्रयास किया गया तो ऐसे तत्वों के विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

Uncategorized

भाषा ही हमारी पहचान है, हिंदी हमारी मातृभाषा है इसलिए हिंदी में संप्रेषण प्रभावकारी होता है- डॉ राजरानी शर्मा

जीवाजी विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र, पुरातत्व, मनोविज्ञान, इतिहास एवं एम बीए बिजनेस इकोनॉमिक्स विभागों के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि डॉ राजरानी शर्मा, विख्यात साहित्यकार एवं पूर्व प्राध्यापक शासकीय कमलाराजे स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, ग्वालियर थी l
इस अवसर पर छात्र/छात्राओं द्वारा पोस्टर, सुलेखन, नुक्कड़ नाटक एवं कविता पाठ आदि प्रतियोगिता में भाग लिया और उन्हें मुख्य अतिथि डॉ राजरानी शर्मा एवं विभागाध्यक्ष प्रो शान्तिदेव सिसोदिया द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए l
डॉ राजरानी शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदी भाषा पर प्रत्येक भारत के नागरिक को गर्व महसूस करना चाहिए l जिसके पास अपनी मातृभाषा की अच्छी शब्दावली, मुहावरे एवं लोकोक्तियों का ज्ञान होगा उसका सम्मान हर देश में होगा यह निश्चित है क्योकि भाषा ही हमारी पहचान होती है l हिंदी हमारी मातृभाषा है इसलिए हिंदी में संप्रेषण प्रभावकारी होता है हम अपनी बात अच्छे से सामने वाले समझाने में सक्षम होते हैं l उन्होंने सभी छात्रों को कहा कि आप अपनी मातृभाषा हिंदी पर गर्व करें और आपको अपनी मातृभाषा हिंदी में अभिमान भी होना चाहिए l छात्रों से हिंदी को अपना कर भविष्य में कई सारे व्यावसायिक विकल्पों के मार्ग खुलने की तथा अवसरों की बात कही, हिंदी एक स्वयं सिद्ध भाषा के रूप में अपनी पहचान पूरे विश्व में रखती है, भाषा का स्वरूप उच्चारण तकनीकी तथा यंत्रों के माध्यम से पूर्णता रखता है, विश्व की सबसे बड़ी भाषा जिसमें लगभग 22 भाषाओं का समावेश हैl विशाल शब्दावली और अनुप्रयोगिता के कारण इसे सहज रूप से कृत्रिम बौद्धिकता से जोड़ा जा सकता है नवीन नवाचारों के साथ समावेश करने में इस भाषा की वैज्ञानिकता हमेशा सार्थक और सफल हो पाई है l उन्होंने हिंदी की गरिमा की पहचान करते हुए छात्रों को इसमें बेहतर व्यवसाय एक विकल्पों को ढूंढने की बात कही, यह आने वाला समय निश्चित रूप से इस भाषा का होगा l
विभागाध्यक्ष प्रो शान्तिदेव सिसोदिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि हिंदी हृदय स्पर्शी भाषा है जो हमारी संवेदनाओं एवं भावनाओं को व्यक्त करने एवं समझने में सक्षम है इसलिए अपनी हिंदी भाषा पर गौरान्वित महसूस करें और अपनी भाषा का संबर्धन करें l हिंदी हमें अपनी पहचान कराती है l
पोस्टर प्रतियोगिता में मनोविज्ञान विभाग के मेघराज शर्मा तथा विशाखा भारद्वाज प्रथम स्थान तथा रहनुमा खातून ने द्वितीय स्थान तथा शिवानी सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त कियाl श्रुतलेख प्रतियोगिता में दीपेश रजक (प्रबंधन), सुब्रतl यादव (पुरातत्व) नेट द्वितीय स्थान प्राप्त किया l कार्यक्रम का संयोजन डॉ. शिवकुमारी सिंह ने किया l इस अवसर पर डॉ गंगोत्री शर्मा, डॉ कृतिका प्रधान, डॉ यlशी जैन, डॉ सिल्की चौधरी, डॉ कहकशा,डॉ दिव्या कोठारी, सुश्री आरती, सुश्री ज्योति, सुश्री निशा कुशवाह उपस्थित थी l

Uncategorized

नवविवाहित की मौत पर लगा 3 किमी लम्बा जाम, ससुराल पक्ष के 22 लोगों की गयी FIR 

ग्वालियर. डबरा में एक नवविवाहिता की मौत के बाद हाइवे पर चक्काजाम करने के मामले में पुलिस ने कार्यवाही की है। सिटी पुलिस ने 7 नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 18 सितम्बर को रामगढ़ पुल के पास नवविवाहिता वंदना जाटव की फांसी की मौत हुई । परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। पहले थाने में विरोध प्रदर्शन किया है। इसके बाद लाश को लेकर सिमरिया टेकरी स्थित एनएच-44 पर पहुंचकर एनएच-44 पर पहुंचकर चक्काजाम कर दिया है। इससे दोनों ओर से आने वाले वाहनों की लम्बी लाइनें लग गयी है। पुलिस ने अमर सिंह, दीवान सिंह, जिवलेश कैन, अशोक सरपंच, प्रहलाद जाटव, हरिकिशन जाटव और कल्लू जाटव सहित अन्य लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने कहा कि अब हाईवे जाम करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। मृतका के पिता गुलाब सिंह जाटव ने बताया कि 4 वर्ष पहले बेटी वंदना का विवाह डबरा के रामगढ़ रोड निवासी दीपक जाटव से हुआ था। शादी के कुछ दिन बाद से पति और ससुराल वाले दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करने लगे। आरोप है कि शुक्रवार को पहले वंदना की बेल्ट से पिटाई की गई। मौत के बाद उसे फांसी के फंदे पर लटका दिया गया। मामले को लेकर डबरा एसडीओपी सौरभ कुमार ने बताया कि एक नव विवाहिता की मौत के बाद परिजनों ने नेशनल हाईवे पर जाम लगाया था। जिसमें 7 नाम दर्ज सहित 15 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है।

Uncategorized

H-1B वीजा पर आये फैसला से मची अफरा-तफरी, अमेरिका का किराया हुआ दोगुना


नई दिल्ली. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के एच-1बी वीजा पर फीस की बढ़ोत्तरी के टेक दिग्गजों के बीच सनसनी मचा दी है। 21 सितम्बर से पहले लोग किसी भी हालत में अमेरिका पहुंचना चाहते हैं। अगर यह पहुंचने से चूक जाते हैं। 88 लाख रूपये तक का भुगतान करना पड़ सकता है। या फिर नौकरी भी जा सकती है। ट्रम्प के इस फैसले के बाद अमेरिकी एयरपोर्ट पर हडकम्प मच गया है। वहीं भारत से अमेरिका के लिये फ्लाइट किराया भी बढ़ चुका है। दरअसल, ट्रम्पने एच-1बी वीजा पर फीस बढ़ाकर 1 लाख डॉलर (लगभग 88.10 लाख रूपये) कर दिया है। यह नियम पहली बार या दोबारा अमेरिका में आने वाले सभी कर्मचारियों पर लागू हो गा। इसे 21 सितम्बर से प्रभावी माना जायेगा। इस तारीख के बाद अगर कोई कर्मचारी वापिस अमेरिका आता हैतो उसकी कम्पनी को 88 लाख रूपये का भुगतान करना होगा।
महंगा हुआ हवाई टिकट
ट्रम्प के इस फैसले की वजह से अमेरिकी हवाई अड्डों पर अफरा-तफरी मच गयी है। ऐसी खबरें हैं कि जैसे यह ऐलान किया गया। कई भारतीय तकनीकी एक्सपर्ट विमान से उतर गये। इसके अलावा, भारत में फंसे लोगों के लिये अमेरिका जाने वाली सीधी उड़ान की लागत में भारी उछाल आया है। क्योंकि एयरलाइंस ट्रम्प द्वारा फैलाई गयी अराजकता का लाभ उठाने की कोशिश कर रही है।
21 सितम्बर के बाद नहीं आ सकेंगे
कम्पनी ने चेतावनी स्पष्ट है कि 21 सितम्बर के बाद अमेरिका के बाहर किसी एच-1बी कर्मचारी को तब तक वापिस आने की अनुमति नहीं दी जायेगी। जब तक कि उनके नियोक्ता एक लाख डॉलर का शुल्क चुका नहीं देते। यह लागत केवल आवश्यक या उच्च स्तरीय भूमिकाओं वाले कर्मचारियों के लिये ही चुकाया जायेगा। इसका मतलब साफ है कि बाकी विदेशी कर्मचारियों को नोकरी में रूकावट नहीें आये। इसके लिये 21 सितम्बर तक अमेरिका वापिस लौटना आवश्यक है। यह ईमेल आतंरिक तौर से भेजा गया है और कंपनी की समीखा से परिचित लोगों ने इसकी पुष्टि की है।

Uncategorized

24 घंटे के अन्दर अमेरिका वापिस लौटे, एच-1बी वाले भारतीय कर्मचारियों को माइक्रोसॉफ्ट की चेतावनी

नई दिल्ली. एच-1बी वीजा पर नया फीस का नियम लागू होने से पहले ही अमेरिकी आईटी दिग्गज कम्पनियों ने अपने विदेशी कर्मचारियों, खासकर भारतीय कर्मचारियों को एक फरमान ईमेल के जाध्यम से भेजा है। जिसमें 1 दिन के अंदर किसी भी हालत में अमेरिका वापिस लौटने के लिये कहा गया है। सूत्रों के अनुसार माइक्रोसॉफ्ट ने भारत की यात्रा कर रहे अपने एच-1बी कर्मचारियों के लिये एक तत्काल आतंरिक परामर्श जारी किया है। जिसमें चेतावनी दी गयी है। िकवह 21 सितम्बर के बाद उन्हें अमेरिका में आने से रोका जा सकता है।
21 सितम्बर के बाद नहीं आ सकेंगे
कम्पनी ने चेतावनी स्पष्ट है कि 21 सितम्बर के बाद अमेरिका के बाहर किसी एच-1बी कर्मचारी को तब तक वापिस आने की अनुमति नहीं दी जायेगी। जब तक कि उनके नियोक्ता एक लाख डॉलर का शुल्क चुका नहीं देते। यह लागत केवल आवश्यक या उच्च स्तरीय भूमिकाओं वाले कर्मचारियों के लिये ही चुकाया जायेगा। इसका मतलब साफ है कि बाकी विदेशी कर्मचारियों को नोकरी में रूकावट नहीें आये। इसके लिये 21 सितम्बर तक अमेरिका वापिस लौटना आवश्यक है। यह ईमेल आतंरिक तौर से भेजा गया है और कंपनी की समीखा से परिचित लोगों ने इसकी पुष्टि की है।

Uncategorized

घाटीगांव क्षेत्र में सिपाही को गोली मारकर लूट करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने लूटी गई बाइक सहित किया गिरफ्तार

लुटेरों की गिरफ्तारी पर एसएसपी ग्वालियर द्वारा 10 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
 पुलिस ने पकड़े गये लुटेरे से लूटी गई बाइक पेशन प्रो को जप्त किया।
ग्वालियर. एसएसपी धर्मवीर सिंह ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि घायल फरियादी प्रमोद त्यागी पुत्र भागीरथ त्यागी निवासी मुरैना ने जेएएच में उपचार के दौरान बताया कि इन्दोर में आरक्षक के पद पर पदस्थ है। अपनी पेशन प्रो मोटरसाईकिल से ग्वालियर आर रहा था। तभी घाटीगांव के हाइवे पर लगभग 9 बजे रात में 4 अज्ञात बदमाशों एक बिना नम्बर की बाइक से आये और मुझे ओवर टेक कर घेर लिया। मुझसे मेरा बैग जिसमें 30 हजार रूपये नगद रखे, मेरा मोबाइल, घड़ी, पर्स और बाइक छीन ली। मैंने विरोध किया तो उनमें से एक लड़के ने अपने हाथ में लिये कट्टे से मेरे ऊपर फायर कर दिया। मुझे अस्पताल में देखने आये एसएसपी धर्मवीर सिंह को मैंने उक्त घटना की जानकारी दी। इस पर से टीम बनाकर रवाना की गयी। जिसमें एएसपी सुमन गुर्जर, एएसपी ग्रामीण जयराज कुबेर, क्राइम ब्रांच, थाना घाटीगांव समेत जिले के अन्य थानों की पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर वांछित आरोपियों की तलाश कर एक आरोपी बाबूजी गुर्जर की गिरफ्तारी की गयी है।
पुलिस की टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर भेजा गया और पुलिस टीम द्वारा आरोन गांव के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को घेरकर पकड़ा और नाम व पता पूछा तो उसने अपना नाम धर्मेन्द्र गुर्जर उर्फ बाबूजी पुत्र जबर सिंह गुर्जर उम्र 26 साल निवासी ग्राम मगरोनी थाना नरवर जिला शिवपुरी का होना बताया। पुलिस द्वारा पकड़े गये संदेही से उक्त लूट की घटना के बारे में पूछताछ की गई तो उसके द्वारा पुलिस टीम को गुमराह करने का प्रयास किया लेकिन गहनता से पूछताछ करने पर उसके द्वारा लूट की घटना अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर करना बताया।
पुलिस द्वारा आरोपी धर्मेन्द्र गुर्जर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि एक व्यक्ति से सिमरिया तिराहा के पास हाईवे रोड पर हम चारों ने मिलकर जो पेशन प्रो मोटरसाइकिल छुडाई थी उस मोटर साइकल की दोनों नम्बर प्लेट आगे पीछे की निकालकर उस मोटरसाइकिल को हम चारों ने आरोन के आगे बकरी केन्द्र के पास एक कुआं के पानी में डाल दिया है। पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपी की निशादेही पर मोटर साइकिल को रस्सी की मदद से कुंआ के पानी से बाहर निकाला गया। जो उक्त लूट का मशरूका होने से विधिवत जप्त किया गया और अभिरक्षा में लिये गये आरोपी को गिरफ्तार कर उक्त लूट की घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जाकर फरार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा 10.10 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया है।

 

Uncategorized

विधवा को पारिवारिक पेंशन का हक-हाईकोर्ट

ग्वालियर. हाईकोर्ट ने एक महिला को पारिवारिक पेंशन का हक दिलाया है। हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि नियमित सेवा के दौरान कर्मचारी की मृत्यु होने पर विधवा को पारिवारिक पेंशन मिलनी चाहिये। याचिकाकर्त्ता कमलीबाई के पति की 1998 में सेवा के दौरान मृत्यु हो गयी थी। उनकी कुल सेवा अवधि 7 साल 8 माह 8 दिन थी। विभाग ने 1 साल की सेवा पूरी नहीं होने का हवाला देकर पेंशन देने से मनाकर दिया था। हाईकोर्ट ने पेंशन नियम 1976 की धारा 47 का हवाला दिया। इसके अनुसार सेवा में रहते हुए मृत्यु होने पर परवार को पेंशन का हक है। न्यायालय ने कहा है कि नियम 432 सिर्फ सेवा निवृत्ति पर लागू होता है। सेवा में मृत्यु की स्थिति में नियम 47 लागू होगा।
अदालत ने विभाग के 2 जुलाई 2012 के आदेश को रद्द कर दिया है। कोर्ट ने 2 महीने के अन्दर याचिकाकर्ता की पेंशन तय करने और भुगतान का आदेश दिया है और साथ ही बकाया पेंशन पर 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज देने का भी निर्देश दिया है।

Uncategorized

पड़ाव आरओबी पर 80 की रफ्तार से दौड़ रही कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, कार पलटी

ग्वालियर. पुराना पड़ाव ओवरब्रिज पर शुक्रवार की रात 10 बजे भीषण हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने पीछे से बाइक सवार को ठोकर मार दी। टक्कर के बाद कार पलट गयी। चालक और उसक साथी नम्बर प्लेट लेकर फरार हो गये। बाइक सवार युवक उछलकर गिरा और घायल हो गया। तभी पीछे से आ रहे दोस्तों ने युवक को हजीरा अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को खबर दी। घटना पुराना पड़ाव ओवरब्रिज की है। पड़ाव थाना पुलिस कार सवार युवकों की तलाश कर रही है।
क्या है घटनाक्रम
सिकंदर कंपू निवासी दिनेश झा (35) बलवंत नगर स्थि​त हिटाची सर्विस सेंटर में सर्विस मैनेजर हैं। रोज की तरह ड्यूटी करके शुक्रवार को टीवीएस बाइक से अपने घर सिकंदर कंपू लौट रहे थे। दिनेश के दोस्त उनके पीछे-पीछे दूसरी बाइक से आ रहे थे। पड़ाव पुल पर रात 10 बजे तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दिनेश को पीछे से ठोक दिया। दिनेश उछलकर सड़क पर गिरे और घायल हो गए। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार चला रहा युवक और उसका साथी नंबर प्लेट लेकर फरार हो गए।
दोस्तों ने भर्ती कराया
पीछे से आ रहे दिनेश के दोस्त पंकज सागर और अन्य ने उन्हें जमीन पर पड़ा देखा। गाड़ी रोकी तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को भी खबर दी। पुलिस कार सवार युवकों को तलाश रही है। घायल दिनेश का हजीरा अस्पताल में उपचार चल रहा है। पंकज सागर ने बताया कि लगभग कार की रफ्तार 80-90 किमी प्रतिघंटा होगी। कार चालाने वाले शराब के नशे में थे। हम लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही दोनों भाग गये। दिनेश की बाइक पूरी तरह से टूट चुकी है।

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet holiganbet holiganbet giriş matbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş holiganbet kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis süperbetin superbetin meritking meritking giriş betturkey çorlu escort tekirdağ escort Extrabet Extrabet giriş Extrabet güncel bahsegel safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş tarafbet jojobet grandpashabet holiganbet tambet grandpashabet betbey gameofbet betgit 1win betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet mariobet casibom casibom giriş casibom casibom giriş mariobet meritking meritking giriş