मप्र छत्तीसगढ़

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

सीरियल ब्लास्ट की थी योजना, जेल में दी गयी ट्रेनिंग, NIA कोर्ट ने लश्कर‘-ए-तैयबा के 7 आतंकियों को सुनाई सजा

नई दिल्ली. NIA  की स्पेशल कोर्ट ने 2023 के बेंगलुरू जेल में कट्टरपंथी बनाने के मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए मास्टरमाइंड टी. नसीर सहित 7 आरोपियों को दोषी करार दिया गया है। सभी दोषियों मको 7 साल की सख्त कैद और 48 हजार रूपये जुर्माने की सजा सुनाई गयी है।इस संबंध में टी नसीर के अलावा सैयद सुहैल खान, मोहम्मद उमर, जाहिद, तबरेज, सैयद मुदस्सिर पाशा, मोहम्मद फैसल रब्बानी और सलमान खान को सजा सुनाई गयी है।
बेंगलुरू में थी आतंकी अटैक की तैयारी
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी बेंगलुरू शहर में आतंकी हमले की तैयारी कर रहे थे। प्रतिबंधित संगठन के एंटी-इंडिया एजेंडें को आगे बढ़ाने की योजना बना रहे थे। यह मामला सबसे पहले जुलाई 2023 में बेंगलुरू सेंट्रल क्राइम (CCB) ने दज्र किया था। जब कुछ अपराधियों के पास से हथियार, गोला बारूद और डिजीटल डिवाइस बरामद किये गये थे। बाद में जांच NIA को सौंप दी गयी।
एनआईए की जांच में एक ओर बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया गया। जिसमें टी नसीर को जेल से कोर्ट ले जाते समय फरार कराने की योजना बनायी गयी थी। नसीर 2008 बेंगलुरू सीरियल ब्लास्ट मामले में पहले से ही आरोपी था। इस केस में एनआईए ने कुल 11 आरोपियों और एक फरार आरोपी जुनैद अहमद के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। इनमें से सलमान खान को रवांडा से प्रत्यप्रित कर भारत लाया गया था। फिलहाल आरोपी जुनैद अहमद की तलाश जारी है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

भीषण गर्मी की चपेट में मध्यप्रदेश, 44 के पार ग्वालियर में पहुंचा तापमान, स्कूलों के समय भी भी किया गया बदलाव

भोपाल. एमपी के इस वक्त भीषण गर्मी की चपेट में है। जहां अप्रैल के माह में ही तापमान खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है। कई शहरों में पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। तेज धूप, लू और शुष्क हवाओं ने हालात को गंभीर बना दिया है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल राहत के कोई आसार नहीं और आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है।
मंगलवार को बांदा प्रदेश का सबसे गर्म इलाका रहा है। जहां ज्यादातर तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अलावा नरसिंहपुर ग्वालियर में 43.4 डिग्री, झांसी में 43.2 डिग्री, जबकि ग्वालियर और दतिया में 42.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। राजधानी भोपाल में भी गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है। जहां अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री दर्ज किया गया है। जो सामान्य से ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान से ऊपर बना हुआ है। जिससे रात में भी लोगों को राहत नहीं मिल रही।
प्रदेश में शुष्क मौसम और कम आर्द्रता की वजह गर्मी और अधिक तीखी महसूस हो रही है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि राज्य के कुछ हिस्सों में लू चलने की पूरी संभावना है। खासकर दोपहर के समय बाहर निकलना खतरनाक हो सकता है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गयी है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

ज्वेलरी शॉप से महिला पेंडल चोरी करते हुए दिखाई दी, महिला ने भीड़ लाभ उठाते हुए घटना को दिया अंजाम

ग्वालियर. गोला का मंदिर इलाके में एक सराफा दुकान पर महिला ग्राहक द्वारा चोरी की घटना सामने आयी है। जड़ेरूआ स्थित दीक्षा ज्वेलर्स पर 19 अप्रैल की दोपहर एक महिला ग्राहक ने सराफा कारोबारी की नजर बचाकर सोने का पेंडल पार कर दिया। घटना का खुलासा दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद जांच में खुलासा हुआ है।
पिंटो पार्क निवासी सराफा कारोबारी जगदीश सोनी की जड़ेरूआ में दीक्षा ज्वेलर्स के नाम से शॉप है। 19 अप्रैल का अक्षय तृतीय होने की वजह से दुकान पर ग्राहकों की काफी भीड़ थी। इसी बीच एक महिला मंगल सूत्र का पेंडल खरीदने के बहाने दुकान पर पहुंची और कारोबारी अन्य ग्राहकों को भी गहने दिखाने में व्यस्त था। इसी का लाभ उठाते हुए महिला ने चुपचाप एक सोने का पेंडल छिपा लिया और कुछ ही देर के बाद पसंद नहीं आने की बात कहकर शॉप से चली गयी।
शॉप बन्द करते समय गहनों का मिलाने पर चोरी का पता चला
जब रात को शॉप बन्द करते समय ज्वेलरी आइटम के मिलान करते समय एक पेंडल गायब मिला। शक होने पर उन्होंने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे तलाशे तो जिसमें एक महिला साफ तौर पर पेंडल उठाकर छिपाते हुए दिखाई दी।
CCTV में कैद हुई संदेही
फुटेज में देखा गया कि महिला चोरी करने के बाद ज्यादा देर दुकान में नहीं रुकी और तुरंत वहां से निकल गई। इसके बाद सराफा व्यवसायी ने गोला का मंदिर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। CCTV फुटेज के आधार पर संदेही महिला की पहचान और तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ने का दावा किया गया है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

निगम परिषद की बैठक में सीवर संधारण ठेका प्रथा व्यवस्था समाप्त करने का निर्णय

ग्वालियर – नगर निगम परिषद के विशेष अभियाचित सम्मेलन का आयोजन सभापति मनोज सिंह तोमर की अध्यक्षता में निगम परिषद कार्यालय में आयोजित किया गया। बैठक में चर्चा जारी रहते बैठक 23 अप्रैल की  दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
निगम परिषद में आयोजित बैठक सीवर संधारण व्यवस्था पर चर्चा हुई। जिसमें चर्चा उपरांत सभापति ने निर्णय सुनाते हुए कहा कि सर्वसम्मति से सीवर संधारण में ठेका प्रथा समाप्त की जाती है तथा अब नगर निगम व्यवस्था संभालेगा इसके लिए डेढ़ माह में नगर निगम सारी व्यवस्थायें कर ले और जब तक संबंधित ठेकेदार से ही कार्य कराये, यदि ठेकेदार कार्य में लापरवाही करते है तो उसकी भुगतान रोक कर अमानत राशि जप्त की जाए एवं ब्लैक लिस्टेड की कार्यवाही करें आवश्यकता हो तो FIR भी करायें।
उपरोक्त व्यवस्था विभागीय कराते हुए उस क्षेत्र के उपयंत्री एवं सहायक यंत्री पीएचई को जिम्मेदारी देते हुए अन्य प्रभार से हटाया जाता है एवं भविष्य में अन्य कोई प्रभार न दिया जाए। गंदे नाले एंव नाली जो सीवर में मिले हैं उनके मुहाने बंद कराकर अन्य व्यवस्था कराने हेतु क्षेत्र के जेडओ एवं सहायक यंत्री को आदेशित किया जाता है। सीवर व्यवस्था हेतु सुपर सकर मशीन जो क्रय की जा रही है उसमें संचालन एवं संधारण की राशि पर रोक लगाई जाए। इसके साथ ही सड़क सफाई व्यवस्था ठेके पर दी जा रही है, इस पर तत्काल रोक लगाई जाए।
इसके साथ ही मेयर इन काउंसिल द्वारा 330 सफाई श्रमिक रखे जाने हेतु अनुशंसा की गई है, चर्चा उपरांत इसमें से 3&3 कर्मचारी प्रत्येक वार्ड में दिए जाए। निगमायुक्त परिषद द्वारा लिए गए इस निर्णय का पालन सुनिश्चित करें।
परिषद में प्रदेश सरकार के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा प्रेषित नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में प्रस्ताव पर चर्चा उपरांत प्रस्ताव स्वीकृत किया गया।
बैठक के अंत में भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्णाचार्य गजेन्द्रगढकर की धर्मपत्नि यशस्वनी गजेन्द्र गढकर, पार्षद नागेन्द्र राणा के बडे भाई ठाकुर अभिनेन्द्र सिंह राणा, पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा के छोटे भाई अजय मिश्रा, मशहूर गायिका सुश्री आशा भोसले, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनीशा भुजवल, सेवा भारती एवं राष्ट्र उत्थान न्यास के अध्यक्ष विजय गुप्ता के आकस्मिक निधन होने पर निगम परिषद द्वारा 2 मिनट का मौन रखते हुए शोक संवेदना व्यक्त की गई।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर के निकले दिल्ली में ग्रेनेड हमले में पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद से जुड़े दो गुर्गे

ग्वालियर. दिल्ली में ग्रेनेड हमले और टारगेट किलिंग की साजिश को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नाकाम कर दिया है। स्पेशल सेल पुलिस ने आईएसआई से जुड़े पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्‌टी के इशारों पर काम करने वाले दो गुर्गो को पकड़ा है। दोनों ग्वालियर के डबरा के रहने वाले हैं। एक गुर्गे को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने डबरा के बंजारापुरा से उठाया था, जबकि दूसरे को दिल्ली के पास से पकड़ा है। इनके मोबाइल से कुछ संदिग्ध वीडियो व वॉइस नोट्स मिले हैं। दोनों गुर्गे ग्वालियर डबरा निवासी 21 वर्षीय राजवीर सिंह व 19 वर्षीय विवेक बंजारा हैं। दोनों को दिल्ली पुलिस ने डिटेल पूछताछ के लिए मंगलवार को पांच दिन की रिमांड पर लिया है।


दोनों गुर्गे ग्वालियर के रहने वाले
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने खुलासा किया है कि शहजाद के इशारों पर उसके यह गुर्गे एनसीआर क्षेत्र में फायरिंग, ग्रेनेड हमले और टारगेट किलिंग करने की साजिश रचने वाले थे। इनके पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी गैंग से जुड़े होने के सबूत मिले हैं। राजवीर और विवेक बंजारा ग्वालियर के डबरा क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, इन दोनों को सोशल मीडिया के माध्यम से गिरोह में भर्ती किया गया था।

पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्‌टी।
एक टीम ने ऑपरेशन चलाकर ग्वालियर के विवेक को गिरफ्तार किया
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को जब सूचना मिली थी कि एनसीआर में बड़ा कांड होने वाला है और उसका नेटवर्क पाकिस्तानी गैंगस्टर के गुर्गे हैं तो पुलिस ने अपना नेटवर्क का जाल बिछा दिया। स्पेशल सेल की एक टीम ने ऑपरेशन चलाकर ग्वालियर के डबरा से विवेक 17 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया। विवेक के हाथ आते ही अगले दिन 18 अप्रैल को राजवीर भी दिल्ली में सराय काले खां इलाके से पकड़ा गया।

पकड़े गए ग्वालियर निवासी विवेक बंजारा व राजवीर सिंह। - Dainik Bhaskar
तलाशी में एक पिस्टल और छह कारतूस बरामद हुए
जब दिल्ली पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की तलाशी ली तो राजवीर के कब्जे से एक पिस्टल और छह कारतूस बरामद हुए हैं। दो मोबाइल भी जब्त किए गए हैं, जिनमें आपत्तिजनक वीडियो और वॉइस नोट्स मिले हैं।
दिल्ली पुलिस ने ग्वालियर पुलिस से संपर्क भी नहीं किया
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की यह पूरी कार्रवाई बताई जा रही है। पुलिस की टीम कब आई और विवेक को कहां से उठाया इस मामले में ग्वालियर जोन पुलिस को कोई जानकारी नहीं है। दिल्ली पुलिस ने ग्वालियर पुलिस से संपर्क भी नहीं किया है।

 

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

27 अप्रैल को MP विधानसभा का विशेष सत्र

भोपाल. मध्यप्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र 27 अप्रैल को बुलाया गया है। विधानसभा सचिवालय की ओर से इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस विशेष सत्र में ‘नारी शक्ति वंदन’ से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इससे पहले रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विशेष सत्र बुलाने की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि महिलाओं से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय पर विधानसभा में विस्तृत चर्चा की जाएगी।


गौरतलब है कि इससे पहले सोमवार को भोपाल में भाजपा द्वारा ‘नारी शक्ति वंदन’ के समर्थन में आक्रोश रैली भी निकाली गई थी। इस रैली के माध्यम से पार्टी ने महिलाओं के अधिकारों के समर्थन में अपनी बात रखी। भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महिला आरक्षण बिल को लेकर कहा कि लोकतंत्र एक निर्णायक दौर से गुजर रहा है और संसद में जो घटनाक्रम हुआ, वह बेहद निंदनीय और कष्टकारी है। बता दें कि महिला आरक्षण बिल से जुड़ा संविधान का 131वां संशोधन बिल मोदी सरकार लोकसभा में पास नहीं करा पाई।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

वैवाहिक वर्षगांठ पर बेसहाराओं को मानवता का ‘मीठा’ उपहार

यादव दंपत्ति ने मर्सी होम के रहवासियों के बीच रस घोलकर मनाई शादी की सालगिरह
ग्वालियर – शादी की सिल्वर जुबली अर्थात 25वीं वर्षगांठ अक्सर लोग वैभव और प्रदर्शन के शोर में मनाते हैं, लेकिन ग्वालियर के राजस्व निरीक्षक होतम सिंह यादव और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सविता यादव ने इसे सेवा की सादगी और निस्वार्थ प्रेम की नई परिभाषा दी है। इस दंपत्ति ने अपनी सिल्वर जुबली को डोंगरपुर के समीप स्थित ‘स्वीट होम’ (मर्सी होम) में रह रहे बेसहारा लोगों व बच्चों के साथ ‘मानवता के उत्सव’ के रूप में मनाया।
यादव दम्पत्ति ने मर्सी होम के रहवासियों को फल वितरित किए। साथ ही परिसर में ही गन्ने के रस की मशीन लगवाई और अपने हाथों से रहवासियों को ताजा गन्ने का रस पिलाया। संस्थान के प्रांगण में रहवासियों की चहक और गन्ने के रस की मिठास ने उत्सव के आनंद को दोगुना कर दिया।
राजस्व निरीक्षक होतम सिंह यादव ने इस पहल के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया है कि वास्तविक खुशी अपनों के साथ-साथ समाज के उपेक्षित वर्ग को अपना बनाने में है। उनका यह प्रयास केवल एक दान नहीं, बल्कि उन लोगों के प्रति एक भावनात्मक निवेश है, जो स्नेह के प्यासे हैं। मर्सी होम प्रबंधन ने इस ‘सार्थक सालगिरह’ की सराहना करते हुए इसे सामाजिक सरोकार का एक उत्कृष्ट उदाहरण बताया है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

पेट्रोल से भरी बोतल लेकर आर्थिक मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ी, दे रही थी आत्मदाह की धमकी

कलेक्ट कार्यालय परिसर पर स्थित पानी की टंकी पर चढ़ी महिला भूरी खान। - Dainik Bhaskar

ग्वालियर. मंगलवार की दोपहर एक महिला के हंगामे से कलेक्ट्रेट परिसर के पीछे अफरा-तफरी मच गयी। लगभग 3.30 बजे एक महिला 5 मंजिला करीब 60 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गयी और हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर आत्मदाह की धमकी देने लगी। महिला कलेक्टर की जनसुनवाई में आयी थी। 20 लाख रूपये आर्थिक मदद मांग रही थी। महिला का कहना था कि उसके पति और 2 बच्चों की मौत हो चुकी है। जिसके चलते वह आर्थिक रूप से पूरी तरह टूट चुकी है। उसने जिला प्रशासन से 20 लाख रूपये की आथ्रिक मदद की मांग की है। महिला ने चेतावनी दी कि यदि उसकी मांग पूरी नहीं की गयी तो वह अपनी जान दे देगी।
नहीं मिली मदद तो पानी की टंकी पर चढ़ी
मंगलवार को कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में सहायता की मांग लेकर पहुंची थी। जब उसे तत्काल मदद नहीं मिली, तो उसने यह कदम उठा लिया और पेट्रोल की बोतल लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गयी।
तेज गर्मी में बढ़ी चिंता
घटना के समय शहर में भीषण गर्मी पड़ रही है और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार है। ऐसे में टंकी पर खड़ी महिला की हालत को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। महिला को टंकी पर चढ़ा देख मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और महिला को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और अधिकारी महिला को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश में जुटे हैं।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

पिस्टल अड़ाकर किया ओरल सेक्स, प्रॉपटी व्यापारी को बोला-पीटा 10-10 लाख रूपये के 3 चेक साइन कराये

ग्वालियर. गुण्डों ने कंस्ट्रक्शन कम्पनी के संचालक प्रॉपर्टी व्यापारी को कमरे में बंधक बना लिया। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उनसे पिस्ट अड़ाकर ओरल सेक्स किया और मारपीट की ।ऑनलाइन पेमेंट करवाकर शराब मंगाई, 10-10 लाख रूपये के 3 चेक साइन करवाये है। गुण्डों ने अपने दुश्मन का गालियां दिलवाकर वीडियो बनाये और पीडि़त के मोबाइल से उनको भेजें है।
गुण्डों का दुश्मन का उनका बिजनेस पार्टनर है। जिससे आरोतपियों का झगड़ा चल रहा है। घटना 15 अप्रैल की शाम 5.30 से रात 9 बजे के बीच हुई थी। घबराये प्रॉपर्टी व्यापारी ने बाद में पुलिस शिकायत की। मुख्य आरोपी ओमकार सिकरवार, गैंगस्टर पंकज सिकरबार का भाई है। पंकज की मौत हो चुकी है। पुलिस ने सोमवार को आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है।
क्या है घटनाक्रम
गोला का मंदिर इलाके में रहने वाला 48 वर्षीय युवक कंस्ट्रक्शन कंपनी चलाता है। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त करता है। उसने बताया कि वह 10 साल से ओमकार सिंह उर्फ भूरे सिकरवार को जानता हैा।
ओमकार उसके एक दोस्त पंकज सिकरवार का छोटा भाई है। पंकज गैंगस्टर था और 10 जुलाई 2019 को शूटर्स ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। ओमकार सिंह उर्फ भूरे सिकरवार ने 15 अप्रैल को ठेकेदार को सोनू राठौर से चल रहे लेनदेन पर बातचीत के लिए बुलाया। वह ओमकार के पीतांबरा धर्मकांटा पहुंचा। कुछ देर बाद ओमकार सिंह और गौरी यादव कार से आए और उसे ऑफिस ले गए।
गलत काम करते हुए बदमाश ने वीडियो भी बनवाया
आरोप है कि ओमकार सिकरवार ने पिस्टल अडाकर ठेकेदार के साथ गंदा काम किया। साथी गौरी यादव के मोबाइल से वीडियो बनवाया है। आरोपी ने उससे सोनू राठौर के लिये अपशब्द बुलवाये और वीडियो भी बनाये। उन्होंने सोनू को बुलाने का दबाव बनाया है। लेकिन ठेकेदार ने कॉल नहीं किया।

Newsअंतरराष्ट्रीयमप्र छत्तीसगढ़

रिफाइनरी में आग लगना साजिश या हादसा, अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच भारत सहित 5 देशों की रिफाइनरी में कैसे लगी आग

नई दिल्ली. पीएम नरेन्द्र मोदी मंगलवार को राजस्थान के पचपदरा में निर्माणाधीन रिफाइनरी का उद्घाटन करने वाले थे। लगभग 13 वर्ष पहले देखे गये इस प्रोजेक्ट का सपना अब पूरा होने जा रहा था। लेकिन उद्घाटन से ठीक एक दिन पहले भीषण आग ने रिफाइनरी के मेने प्रोसिसिंग यूनिट्स को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे इसका उद्घाटन टल गया है।
हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की इस रिफाइनरी में लगी भीषण आग की वजहों का पता लगाने के लिये जांच जानरी है। हैरानी की बात यह है कि दुनियाभर में ऑयल एसेट्स खासकर रिफाइनरी में आग लगने की घटनाओं का एक पैटर्न दिखाई दियाहै। यह सब ऐसे समय में हो रहा है जब पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बीच तेल और गैस जैसे प्राकृतिक संसाधनों को एक हथियार की तरह उपयोग किया जा रहा है। अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी 2026 से ईरान पर हवाई हमले शुरू किये और पश्चिम एशिया में व्यापक संघर्ष की शुरूआत हुई। उसके बाद से भारत समेत 6 देशों की तेल रिफाइनरियों में आग लगने की घटनायें सामने आयी है। यह सभी रिफाइनरियां युद्ध इलाके से बाहर है। इन घटनाओं को लेकर अब यह चर्चा तेज हो गयी है। कि क्या रिफाइनरियों में लग रही आग महज संयोग है या इसके पीछे कोई पैटर्न है।
दुनिया भर में तेल रिफाइनरियों में आग क्यों लग रही है?
एक नॉर्थ अमेरिकन एक्स (X) अकाउंट ने दावा किया कि दुनियाभर के ऑयल एसेट्स में आग लगने की ये घटनाएं सिर्फ संयोग नहीं, बल्कि तेल आपूर्ति को बाधित करने का पैटर्न हो सकता है। HPCL राजस्थान रिफाइनरी की घटना के बाद एक्स पर लिखते हुए अरविंद ने भी कहा कि अलग-अलग देशों में रिफाइनरियों में लग रही आग की घटनाएं वैश्विक स्तर पर रिफाइंड ऑयल सप्लाई को प्रभावित करने का संकेत हो सकती है। उन्होंने अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का हवाला देते हुए कहा, ‘एक पक्ष तेल की कमी पैदा करना चाहता है और इसके लिए पहले से तैयारी कर चुका है, जबकि दूसरा पक्ष तेल की भरपूर आपूर्ति बनाए रखकर दूसरे पर दबाव बनाना चाहता है।’
अमेरिका-ईरान युद्ध में तेल सबसे बड़ा हथियार बनकर उभरा है।  सैन्य ताकत के लिहाज से अमेरिका और ईरान की तुलना नहीं की जा सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी शुरुआत में लगा था कि यह युद्ध कुछ हफ्तों में खत्म हो जाएगा । लेकिन जब ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बाधित किया- जो फारस की खाड़ी से तेल-गैस एक्सपोर्ट का मुख्य समुद्री मार्ग है, और खाड़ी देशों के तेल ठिकानों पर हमले किए, तो हालात बदल गए है। इससे वैश्विक आपूर्ति पर बड़ा असर पड़ा और तेल की कीमतों में तेज उछाल आया, जिससे दुनिया भर के उद्योग प्रभावित हुए ।.
अगर विभिन्न देशों की रिफाइनिंग क्षमता प्रभावित होती है, तो इसका फायदा युद्ध में शामिल या बड़े भंडार रखने वाले देशों को मिल सकता है।  वेनेजुएला के पास दुनिया का सबसे बड़ा तेल भंडार (303.2 अरब बैरल) है, जबकि ईरान तीसरे स्थान पर है। (208.6 अरब बैरल). ऐसे में यदि वैश्विक सप्लाई बाधित होती है और रिफाइनरियां ठप पड़ती हैं, तो बड़े तेल भंडार वाले देशों को रणनीतिक बढ़त मिल सकती है. दिलचस्प बात यह है कि दुनिया का सबसे बड़ा कच्चा तेल आयातक चीन अब तक आग की ऐसी घटनाओं से अछूता रहा है।  कुल मिलाकर, आधिकारिक तौर पर इन घटनाओं को तकनीकी कारणों या दुर्घटनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है, लेकिन लगातार हो रही घटनाओं ने ‘ग्लोबल पैटर्न’ की आशंका को भी जन्म दे दिया है।