मप्र छत्तीसगढ़

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

टच एंड गो- पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर वायुसेना ने दिखाया दम, राफेल, मिराज करेंगे टच डाउन

राफेल, मिराज ने किया टच डाउन, 4 साल पहले मोदी का प्लेन किया गया था लैंड
सुल्तानपुर. अरवल-कीरी स्थित एयरस्ट्रिप पर बुधवार की दोपहर 2 बजे वायुसेना का 2 दिवसीय विशेष रिहर्सल शुरू हो रहा है। भारतीय वायुसेना के फायटर प्लेन एक्सप्रेस वे को वैकल्पिक रनवे के रूप में उपयोग करने के लिये ‘‘टच एंड गो’’ का अभ्यास करेंगे। मिराज, राफेज, जगुआर और तंेजस जैसे फायटर प्लेनों इसमें शामिल किया गया है।
स्थानीय प्रशासन और वायुसेना के अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लेने के बाद इसे अंतिम रूप दे दिया है। सेना के हेलीकॉप्टर से अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था और तकनीकी पहलुओं का समझा। यह अभ्यास आपातकालीन लैडिंग की क्षमता को और ज्यादा मजबूत बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस विशेष अभ्यास में वायुसेना के सुखोई-30एमकेआई, मिराज-2000, और जगुआर जैसे घातक लड़ाकू विमानों अपनी रफ्तार का दम भरते हुए ‘‘टच एंड गो’’ का ड्रिल करेंके। लड़ाकू विमानों के साथ सी-295, एएन-32 जैसे भारी मालवाहक जहाज भी एक्सप्रेस वे की एयरस्ट्रिप पर लैंडिंग की अभ्यास करेंगे। यह युद्धाभ्यास कठिन परिस्थितियों में सड़क को रनवे बनाने की सेना की तैयारी का हिस्सा है।
रूट डायवर्जन यातायात पर लागू
इस अहम निर्णय सैन्य अभ्यास की वजह से पूर्वाचल एक्सप्रेस वे पर आवाजाही करने वाले लोगों के लिये पहले ही रूट डायवर्जन कर दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रिहर्सल के बीच सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जायेगा। एयर स्ट्रिप के आसपास के इलाकों में सुरक्षा एजेंसियों की पैनी नजर रख रही है। स्थानीय लोगों से में भी इस अभ्यास को लेकर काफी उत्साह है। क्योंकि उन्हें भारतीय वायुसेना की ताकत और लड़ाकू विमानों के हैरतअंगेज करतबों को नजदीक से देखने का अवसर मिलेगा।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

यातायात पुलिस – -अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाकर की चालानी कार्यवाही

ग्वालियर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, ASP अनु बेनीवाल, DSP यातायात अजीत सिंह चौहान ने यातायात प्रभारी पश्चिम क्षेत्र केपीएस तोमर, यातायात प्रभारी मध्यक्षेत्र धनंजय शर्मा एवं यातायात प्रभारी पूर्वी क्षेत्र अभिषेक रघुवंशी के द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों में थाने एवं अन्य अधिकारी कर्मचारियों के साथ अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की गई।


विशेष अभियान के दौरान थाना यातायात गोला का मंदिर द्वारा हजीरा चौराहा से चार शहर का नाका के बीच दुकानदारों द्वारा फुटपाथ पर सामान को हटाया गया एवं पास खाली करवाया गया साथ ही सड़क किनारे खड़े वाहनों पर चालानी कार्रवाई की गई जिसमें 14 वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चलानी कार्रवाई कर ₹8000 जुर्माना अधिरोपित किया गया।
थाना यातायात कंपू द्वारा अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही की गई एवं 13 वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई जिसमें 6500 रुपए जुर्माना अधिरोपित किया गया तथा थाना यातायात झांसी रोड द्वारा पैदल भ्रमण कर अतिक्रमण हटाया गया
पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात को सुव्यवस्थित और सुचारू रूप से संचालित कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देश के पालन में यातायात थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में यातायात को सुव्यवस्थित और सुचारू बनाने हेतु हजीरा चौराहा से चार शहर का नाका , राजीव प्लाजा रोड पर पैदल भ्रमण कर अतिक्रमण हटाया और चालानी करवाई की गई।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

डॉ. भीमराव अंबेडकर पॉलीटेक्निक कॉलेज में बनेगा 100 बिस्तर का छात्रावास 

ग्वालियर -डॉ. भीमराव अम्बेडकर पॉलीटेक्निक कॉलेज में 100 बिस्तर का छात्रावास 01 करोड 84 लाख रुपए की लागत से निर्मित किया जा रहा है। इस छात्रावास के लिये राज्य शासन द्वारा पॉलीटेक्निक कॉलेज को स्वीकृति एवं राशि प्रदान की है। इसका निर्माण पीआईयू सेल द्वारा किया जा रहा है। छात्रावास का निर्माण कार्य तत्परता से और गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश कलेक्टर रुचिका चौहान ने दिए हैं। इसके साथ ही पॉलीटेक्निक कॉलेज के छात्रों के कौशल विकास पर भी विशेष जोर देने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर की अध्यक्षता में बुधवार को डॉ. भीमराव अम्बेडकर पॉलीटेक्निक कॉलेज के सभाकक्ष मे संचालक मंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कॉलेज के विकास से संबंधित कई निर्णय लिये गए। इसके साथ ही छात्रों के कौशल विकास के संबंध में भी सार्थक प्रयास करने के निर्देश दिए गए।
कॉलेज की संचालक मंडल की बैठक में संचालक उच्च शिक्षा डॉ. वीरेन्द्र कुमार, कॉलेज के प्राचार्य श्री अजय कुमार जैन, प्रो. प्रतीक मानके, व्याख्याता श्री आर के जैन, व्खाख्याता डॉ. बिंदु खरे, व्याख्याता डॉ. अमित धवन, व्याख्याता श्री मदनलाल शर्मा के साथ ही डॉ. ए के सराठे, डॉ. सौरभ खरे उपस्थित थे। कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। साथ ही संचालक मंडल में रखे गए विभिन्न प्रस्तावों पर स्वीकृति भी प्रदान की। इनमें भवन निर्माण, मरम्मत, उपकरणों का क्रय, उन्नयन, स्मार्ट क्लासरूम, लायब्रेरी एवं फर्नीचर क्रय हेतु राशि की स्वीकृति के साथ ही कॉलेज के रख-रखाव के संबंध में रखे गए प्रस्तावों पर सहमति प्रदान की।
महाविद्यालय में सभी को शुद्ध पानी उपलब्ध हो, इसके लिये आरओ सिस्टम और वाटर कूलर लगाने का कार्य तत्परता से किया जाए। कॉलेज का दल बनाकर जिले में ऐसे विद्यालय जहां 10वी के बच्चे अध्ययनरत हैं वहां पर कॉलेज में संचालित पाठ्यक्रमों और सुविधाओं के संबंध में शिक्षा विभाग से समन्वय स्थापित कर जानकारी प्रदान की जाए। कॉलेज में संचालित होटल मैनेजमेंट के छात्रों को बाहर के होटलों एवं अन्य संस्थाओं के विशेषज्ञों को बुलाकर प्रशिक्षण दिलाने की व्यवस्था की जाए। छात्र-छात्राओं को एआई के संबंध में जानकारी उपलब्ध हो, उसकी व्यवस्था भी की जाए।
Newsमप्र छत्तीसगढ़

निगम ने हटाया अवैध निर्माण

ग्वालियर लवकुश विहार कॉलोनी में किए जा रहे अवैध निर्माण को आज निगम के भवन शाखा एवं मदाखलत अमले ने हटवाया।
भवन अधिकारी राकेश कश्यप ने बताया कि उच्च न्यायालय की याचिका क्रमांक WP 40496/2025 में पारित आदेश के पालन में चंचल जैन व योगेश जैन -लव कुश विहार कॉलोनी, वार्ड 14 में बिना अनुमति किये गए अवैध भवन निर्माण की तुढ़ाई की कार्रवाई की गई।
कार्यवाही स्थल पर क्षेत्र अधिकारी क्षेत्र क्रमांक 4 रामू सिंह कुशवाह व नोडल मदाखलत अधिकारी, एवं मदाखलत का अमला तथा थाना किला गेट से पुलिस बल एवं जोन कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहा, स्थल पर कार्रवाई के दौरान भवन निर्माणकर्ता की ओर बहुत विवाद उत्पन्न किया गया, किंतु पुलिस बल एवं मदाखलत के सहयोग से कार्रवाई की गई।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

गुम हुआ 12 लाख रुपये कीमत का 10 तोला सोना ग्वालियर पुलिस ने 48 घंटे में खोज निकाला

ग्वालियर। – 20. अप्रैल को फरियादी कृपालसिंह गुर्जर निवासी आदित्यपुरम, महाराजपुरा ग्वालियर अपने परिवार के साथ सदर बाजार आये थे। कार से उतरते समय गिर्राज जी मंदिर के पास उनकी बहन से जेवराती पर्स गिर गया, जिसमें एक सोने का बड़ा हार, एक हाथफूल (03 अंगूठियों सहित) एवं एक जोधा अकबर अंगूठी सहित लगभग 10 तोला सोना (कीमत करीब 12 लाख रुपये) रखा हुआ था।
पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास जनभागीदारी से लगे सीसीटीव्ही कैमरे चेक किये तो पुलिस टीम को कार के पास 2 महिलाऐं दिखाई दी, जिसमें से एक महिला द्वारा पर्स उठाकर रखना दिखाई दिया। पुलिस टीम द्वारा सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर उक्त दोनों महिलाओं को चिन्हित किया गया तथा मुरार सदर बाजार, बजाज खाना, सब्जी मंडी, अग्रसेन चौराहा, रिसाला बाजार, कोतवाली संतर, नदी संतर, नदीपार टाल, भटेले मेडिकल स्टोर, राठौर संतर एवं श्रीनगर कॉलौनी तक के सीसीटीव्ही कैमरे चेक कर उनके जाने का रूट मैप तैयार किया गया तो उक्त महिलायें श्रीनगर कॉलौनी थाना ठाठीपुर तक आती हुई दिखाई दी।
दोनों आपस में देवरानी जिठानी होना पाई गई उन्होने पूछताछ में बताया कि वह 20 अप्रैल को दोपहर में बाजार गये थे तो गिर्राज जी मंदिर के पास रास्ते में उन्हे एक पर्स मिला था, जो हमने अपने पास रख लिया था। पुलिस द्वारा उक्त दोनों महिलाओं के पास से सोने के जेबरात का पर्स वापस प्राप्त किया जिसमें फरियादी द्वारा बताये अनुसार एक सोने का बड़ा हार, एक हाथ फूल जिसमें 03 अंगूठी, एक जोधा अकबर अंगूठी लगभग 10 तोला सोने के जेबरात कीमती लगभग 12 लाख रूपये के रखे हुए मिले। जिन्हे पुलिस टीम द्वारा सुरक्षार्थ अपने पास लिया गया और तेरा तुझको अर्पण कार्यक्रम के दौरान पुलिस कंट्रोल रूम सभागार में फरियादी को बुलाकर सुर्पद किये गये।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

टच एंड गो- पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर राफेल, मिराज ने किया टच डाउन, 4 साल पहले मोदी का प्लेन किया गया था लैंड

सुल्तानपुर. यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार की दोपहर 2 बजे लड़ाकू विमानों का एयरशो शुरू किया गया है। लगभग 3 घंटे चले एयर शो में सबसे पहले वायुसेना के सी-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट ने एक्सप्रेस वे पर बने रनवे पर लैडिंगब की है। इसके बाद जगुआर ने उड़ान भरी। रॉफेल, सुखोई और मिराज फायटर जेट ने भी टेकऑफ और लैडिंग की है। सेना के एम-17 हेलीकॉप्टर से कमांडोज ने सैन्य ऑपरेशनप कर मॉक ड्रिल की है। एम-32 भीष्म एयरक्राफ्ट ने भी एयर स्ट्रिप पर ‘‘टच एंड गो’’ का अभ्यास किया है।

एयर शो की तस्वीरें-

एयर शो के दौरान राफेल फाइटर जेट ने एक्सप्रेस-वे पर लैंडिंग की। राफेल की गड़गड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा।
एयर शो के दौरान राफेल फाइटर जेट ने एक्सप्रेस-वे पर लैंडिंग की। राफेल की गड़गड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर जगुआर लड़ाकू विमान ने लैंडिंग की।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर जगुआर लड़ाकू विमान ने लैंडिंग की।
वायु सेना के C295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट ने एक्सप्रेस- वे से टेकऑफ किया।
वायु सेना के C295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट ने एक्सप्रेस- वे से टेकऑफ किया।
एयर शो में सुखोई लड़ाकू विमान ने 'टच एंड गो' का अभ्यास किया।
एयर शो में सुखोई लड़ाकू विमान ने ‘टच एंड गो’ का अभ्यास किया।
एयर शो में 3 मिराज-2000 लड़ाकू विमान आसमान में एक साथ उड़ान भरते दिखाई दिए।
एयर शो में 3 मिराज-2000 लड़ाकू विमान आसमान में एक साथ उड़ान भरते दिखाई दिए।
तस्वीर V17 v5 हेलीकॉप्टर की है। इसकी मदद से बाढ़ या भूकंप जैसी आपदाओं में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाता है।
तस्वीर V17 v5 हेलीकॉप्टर की है। इसकी मदद से बाढ़ या भूकंप जैसी आपदाओं में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाता है।
यह M32 भीष्म एयरक्राफ्ट है। एयर शो के दौरान इसने एक्सप्रेस-वे पर लैंडिंग और टेकऑफ का अभ्यास किया।
यह M32 भीष्म एयरक्राफ्ट है। एयर शो के दौरान इसने एक्सप्रेस-वे पर लैंडिंग और टेकऑफ का अभ्यास किया।

बुधवार की देर शाम फिर ये युद्धाभ्यास किया जायेगा। आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिये एक्सप्रेसवेप र 3.2 किमी इमरजेंसी एयरस्ट्रिप बनायी गयी है। इस एयरशो को देखने केलिये लोगों की भीड़ जुटी है। 6 घंटे तक चलने वाले एयर शो के लिये 6 किमी का एरिया सील कर दिया गया है। इससे पहले जून 2023 में भी 4 घंटे तक यह अभ्यास चला था। 16 नवंम्बर 2021 को पीएम मोदी ने सुल्तानपुर से ही पूर्वाचल एक्सप्रेस का शुभारंभ किया गया था। पीएम मोदी एयरफोर्स के हरक्यूलिस जहाज से एयर स्ट्रिप पर उतरे थे।
लखनऊ से गाजीपुर तक बने 341 किमी लम्बे पूर्वाचल एक्सप्रेस वे की लागत 22,494,66 करोड़ रूपये है। अक्टूबर 2016 से इसका निर्माण शुरू हुआ था। जो सितम्बर 2021 में बनकम्पीट हुआ था।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

पेयजल किल्लत को लेकर पार्षद ने किया अर्द्धनग्न प्रदर्शन, पानी की टंकी से कूंदने की दी चेतावनी, कर्मचारियों को बनाया बधंक

अर्द्धनग्न प्रदर्शन करते हुए पार्षद माठू यादव।

ग्वालियर. शहर में पानी की किल्लत को लेकर जनप्रतिनिधियों और जनता के बीच आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। इसका ताजा मामला नूरगंज इलाके में सामने आया है। जहां वार्ड 14 के पार्षद और एमआईसी सदस्य विनोद उर्फ माठू यादव को मंगलवार की देर रात को पानी की टंकीप र चढ़कर अर्द्धनग्न प्रदर्शन किया गया। उन्होंने पानी नहीं मिलने पर टंकी में कूदने की चेतावनी दी है। नूरगंज इलाके में लम्बे समय से पानी की आपूर्ति बांधित हो होने से स्थानीय लोग परेशान है। इसी परेशानी के समाधान की मांग करते हुए पार्षद माठू यादव देर रात टंकी पर पहुंचे और कपड़े उतारकर अर्द्धनग्न अवस्था मंें प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा है कि जब तक इलाके की जनता को पानी नहीं मिलने तक वह अपना विरोध जारी रखेंगे।
कर्मचारियों को लोगों ने बंधक बना लिया
घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। हालांकि, वहां का माहौल पहले से ही तनावपूर्ण था। नाराज जनता ने निगम कर्मचारियों को घेर लिया और कुछ समय के लिए उन्हें बंधक बना लिया। लोगों का आरोप था कि बार-बार शिकायत के बावजूद पानी की समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा था।
पार्षद ने कपड़े फाड़ने की चेतावनी दी
पार्षद माठू यादव ने अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे जनता के हक के लिए किसी भी हद तक जाएंगे। उन्होंने धमकी दी कि या तो जनता को पानी मिलेगा या वे अपनी जान दे देंगे। उन्होंने अधिकारियों के खिलाफ कड़ी भाषा का इस्तेमाल करते हुए उनके कपड़े फाड़ने तक की चेतावनी भी दी।
स्थिति बिगड़ती देख प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की। टंकी से जुड़ी मोटर के स्टार्टर में तकनीकी खराबी पाई गई, जिसके कारण पानी की आपूर्ति बाधित हो रही थी। मरम्मत के बाद देर रात टंकी को भरवाया गया, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिली।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

बिना अनुमति, एनओसी काटी कॉलोनियों पर जिला प्रशसन की सख्त कार्यवाही

ग्वालियर. अवैध कॉलोनियां बसाने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस ने मिलकर सख्त कार्यवाही की है। इसी कड़ी में पुरानी छावनी और तिघरा इलाके में 2 अलग-अलग मामलों में मंगलवार की रात को कॉलोनाइजरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है। आरोप है कि बिना एनओसी, अनुमति और ले-आउट स्वीकृति के कॉलोनियां विकसित कर प्लॉट सेल किये जा रहे है।
पुलिस के अनुसार राहुल जैन पटवारी हल्का ग्रंाम जिगसौली तहसील कुलैथ के आवेदन पर कॉलोनाइजर नरेश पुत्र लालसिंह किरार के खिलाफ तिघरा थाने में एफआईआर दर्ज की गयी है। नरेश किरार द्वारा ग्राम पंचायत अंतर्गत जिगसौली तहसील वृत कुलैथ के सर्वे नम्बर 1172/1, 1172/2, 1174/1, 1174/2, 1175/1, 1175/2 भूमि पर अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही है। उन्होंने इस भूमि पर कॉलोनी विकास की अनुमति नहीं ली है। कॉलोनाइजर रजिस्ट्रेशन नहीं कराया। नगर तथा ग्राम निवेश से ले-आउट स्वीकृति भी नहीं कराया गया है। वह भू-खंड काट कर बेचे जा रहे थे। कई लोगों ने यहां अपने सपनों के घर के लिये प्लॉट भी खरीद लिये थे।
दूसरे मामले में इन पर हुई एफआईआर
दूसरे मामले में पुरानी छावनी थाना पुलिस ने सत्यभान सिंह नरवरिया, अभिलाख सिंह नरवरिया, हरिकृष्णा प्रोपर्टीज प्रा.लि. के डायरेक्टर सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इन पर ग्राम सुसैरा की सर्वे नंबर भूमि सर्वे क. 870/2, 871/2, 872/1, 872/2/1, 872/2/2, 872/6, 872/7/1, 873, 874, 875/1, 875/2, 919, 920/1, 930, 931, 932, 944/1, 944/2 की जमीन पर अवैध रूप से कॉलोनी विकसित करने का आरोप है। बिना किसी अनुमति और स्वीकृति के प्लॉट काटकर बिक्री की जा रही थी। इसमें श्याम सुंदर सिंह निवासी मां वैष्णोपुरम एवी रोड बिरलानगर, तारादेवी निवासी भगत सिंह नगर भिंड रोड, प्राण सिंह निवासी प्रतापपुरा तहसील गोरमी जिला भिंड को भी आरोपी बनाया है।
इस मामले में पुलिस ने बताया कि बिना परमिशन व एनओसी लिए और लोगों को विश्वास में लेकर अवैध तरीके से कॉलोनियां विकसित करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

पैर फिसलने से नहर में डूबी महिला की मौत, एसडीआरएफ ने शव बाहर निकाला

मुरैना. जौरा इलाके में एक महिला का पैस फिसलने से नहर में जा गिरी, नहर में एक ओर पानी जमा था। उसमें डूबने से उस महिला की मोत हो गयी। एसडीआरएफ को रेस्क्यू के लिये बुलाया गया। 3 घंटे की मशक्कत के बाद महिला का शव नहर से बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।
नहर में डूबने से मौत, शव बरामद
जौरा थाने इलाके के ग्राम घाडोर निवासी बैकुण्ठी बाई पत्नी वंशीलाल जाटव उम्र 60 साल एक शादी समारोह से लौट रही थी। रात को ऊबड़खाबड़ होने से नहर में उसका पैर फिसल गया। वह केनाल नहर में गिर गयी। नहर का हिस्सा थोड़ा से नीचे था। इसलिये उसमें पानी भरा हुआ था। जिससे उसकी डूबने से मौत हो गयी। घटना मंगलवार की रात की है। घटनास्थल पर पहुंची एसडीआरएफ के द्वारा रेस्क्यू कर दोपहर कर शव को नहर से बाहर निकाला गया है।
मार्ग कायम
एस डी ओपी जौरा नितिन बघेल के अनुसार गांव में शॉट कट ऊबड़खाबड़ रास्ता अपना कर बुजुर्ग महिला अपने घर जा रही थी पैर फिसलने से नहर में गिर गई । जिससे पैर फिसल गया और उसकी पानी में डूबने से मौत हो गई।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

नेशनल हाइवे-44 पर आपस में टकराये कार, ट्रक और लोडिंग वाहन, घायलों को भिजवाया अस्पताल

मुरैना. सिविल लाइन थाना इलाके में नेशनल हाइवे-44 स्थित सेल्स टैक्स बेरियर के पास तेज रफ्तार वाहनों की आपस में टक्कर हो गयी। एक के बाद एक 3 वाहन -ट्रक, क्रेटा और लोडिंग वाहन-आपस में टकरा गये। जिसमें कार सवार 2 लोग घायल हो गये। उन्हें उपचार के लिये जिला अस्पताल में भेजा गया। घटना के बाद नेशनल हाइवे पर जाम लग गया है।
पहले कार ट्रक भिड़े फिर पिकअप पीछे से टकरा गयी। नेशनल हाइवे-44 सेल्स टैक्स बैरियर पर धौलपुर की तरफ से आ रहे ट्रक नम्बर आरजेसीजी-0017 की तेज रफ्तार क्रेटा कार से टक्कर हो गयी। कार ट्रक के सामने आड़ी आ गयी। टक्कर के बाद ट्रक रूक गया। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार महिन्द्रा पिक आप लोडिंग वाहन ट्रक में जा घुसा। कुछ ही देर बाद तीनों वाहन आपस में टकरा गये।
इस हादसे में कार सवार 2 युवक घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिये जिला अस्पताल में भेजा गया। घटना के बाद नेशनल हाइवे पर जाम लग गया। हालांकि बाद में पुलिस के पहुंचने के लगभग आधे घंटे के बाद जाम खुलवाया गया। सिविल थाना टीआई उदयभान सिंह यादव के मुताबिक नेशनल हाइवे -44 पर हादसा हुआ है। पुलिस ने कार सवार घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया है। जाम लगने के बाद यातायात का क्लीयर करवा दिया गया है। घायलों के बयान उपचार के बाद लिये जायेंगे। उसके बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।