राजनीति

Newsराजनीतिराज्य

अधिकारी-कर्मचारी सो रहे है कांग्रेसी घंटी बजाते हुए पहुंचे चुनाव आयोग कार्यालय

श्योपुर. मध्यप्रदेश की 2 विधानसभा सीटों- विजयपुर और बुधनी में उपचुनाव के लिये मतदान चल रहा हहै। विजयपुर में वनमंत्री रामनिवास रावत का मुकाबला कांग्रेस के मुकेश मल्होत्र के बीच है। बुधनी में बीजेपी उम्मीदवार रमाकांत भार्गव के सामने कांग्रेस ने राजकुमार पटेल को उतारा है। विजयपुर के तेलीपुरा मतदान केन्द्र के मतदाताओं ने वीरपुर थाने पर प्रदर्शन करते हुए श्योपुर -मुरैना रोड पर चक्काजाम कर दिया है। उनका आरोप है कि रावत समाज के लोग फर्जी वोटिंग करवा रहे है। जबकि वहीं, अंधीपुरा गांव में भी मतदाताओं ने बीजेपी कार्यकर्त्ताओं को मतदान नहीं करने देने का आरोप लगाया है। पुलिस से शिकायत भी की है। खाड़ी गांव के लोगों ने भी मतदान केन्द्र कैप्चरिंग का आरोप लगाया है। केसी गांव के लोगों ने भी मारपीट का आरोप लगाया है और इसके बाद कांग्रेस का प्रतिनिधिमण्डल घंटी बजाते हुए चुनाव आयोग के भोपाल कार्यालय पहुंचा। कांग्रेस ने भी विजयपुर उपचुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए कहा है कि आयोग सो रहा है इसलिये घंटी बजाकर उसे जगाने आये है।
कांग्रेस प्रत्याशी को घर से ले आई पुलिस
विजयपुर से कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा की पत्नी ने कहा- मुकेश को वोट डालने से पहले पुलिस ने कस्टडी में ले लिया। पुलिस की 4-5 गाड़ी आईं और उन्हें साथ ले गईं। वहीं, कराहल टीआई भारत सिंह ने बताया कि मुकेश मल्होत्रा को सुरक्षा की दृष्टि से साथ लिया है। उन्हें पुलिस की गाड़ी से ही मतदान केंद्रों पर निरीक्षण कराएंगे। कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने X पर लिखा- मध्यप्रदेश में लोकतंत्र आज अपनी आखिरी सांसें ले रहा है। चुनाव आयोग से आग्रह है कि तुरंत इस स्थिति का संज्ञान लें और मतदाताओं को उनके संवैधानिक अधिकार का प्रयोग करने का अवसर दें।
श्योपुर: सेक्टर मजिस्ट्रेट पर हमला, मारपीट की
विजयपुर थाना इलाके के दोर्द गांव में सेक्टर मजिस्ट्रेट यतेंद्र छारी पर 50 से 60 लोगों ने हमला कर दिया। सेक्टर मजिस्ट्रेट फर्जी वोटिंग की शिकायत की जांच करने मौके पर पहुंचे थे। यतेंद्र छारी का कहना है- हंगामे की शिकायत पर मैं जैसे ही मतदान केंद्र पर पहुंचा तो 50 से 100 लोगों ने घेरकर हमला कर दिया। सभी लोग रावत समाज के थे। मैं पहले विजयपुर अस्पताल जा रहा हूं, बाद में थाने में शिकायत करूंगा।
वीडी शर्मा को पुलिस ने विजयपुर बॉर्डर पर रोका
विजयपुर जा रहे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को पुलिस ने विजयपुर के बॉर्डर पर रोक दिया। इसके बाद वो वहीं सड़क पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठ गए। वीडी शर्मा ने कहा- चाहे विजयपुर का उपचुनाव हो या बुधनी का बड़े शांत तरीके से चल रहे थे। विजयपुर के चुनाव में जनता का आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी को मिल रहा है और हर चुनाव में जनता का आशीर्वाद भाजपा को मिला है। क्योंकि विकास और जन कल्याण पर जनता आशीर्वाद दे रही है। कांग्रेस की हार की बौखलाहट दिख रही है।बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कहा- हमारे प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला यहां पर हैं। विधायक और प्रदेश के महामंत्री यहां पर हैं। हम सारे लोग यहां पर हैं, क्योंकि दबाव की राजनीति नहीं चलेगी। इलेक्शन कमीशन अपना काम कर रहा है। नियम कायदे से चुनाव ठीक तरीके से चल रहा था, लेकिन कांग्रेस ने चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास किया। कार्यकर्ताओं का मनोबल और ताकत बनी रहे, इसलिए हमने कार्यकर्ताओं से कहा है कि इस तरह के दबाव की राजनीति को उखाड़ कर फेंक दीजिए। किसी भी कीमत पर इनकी गुंडागर्दी नहीं चलने दी जाएगी। जीतू पटवारी को कोटा राजस्थान के बॉर्डर पर रोकने के बयान पर शर्मा ने कहा- कानून अपना काम करेगा, जीतू पटवारी के अनुसार काम थोड़ी करेगा चुनाव आयोग।

Newsराजनीतिराज्य

फरीदकोट पहुंची MP पुलिस, ग्वालियर में टारगेट किलिंग के मामले में शूटरों से होगी पूछताछ

ग्वालियर. फरीदकोट के गुरप्रीत सिंह हरीनों हत्याकांड मामले में गिरफ्तार अर्श उल्ला गिरोह से जुड़े गैंग से जुड़े 2 शूटरों से पूछताछ करने के लिये एमपी पुलिस की एक टीम मंगलवार को फरीदकोट पहुंची है। टीम की अगुआई डीएसपी स्तर के अधिकारी कर रहे है। पंजाब पुलिस ने 9 नवम्बर को गुरप्रीत सिंह हरी 9 हत्याकांड में वांछित दोनों शूटरों नवजोत सिंह और अनमोल प्रीतसिंह को मोहाली के खरड़ से गिरफ्तार से 2 दिन पूर्व 7 नवम्बर को शूटरों मध्यप्रदेश के ग्वालियर के डबरा क्षेत्र में भी एक टारगेट किलिंग की घटना को अंजाम दिया था।
पुलिस के अनुसार दोनों शूटरों ने हत्या के एक केस में जेल से पैरोल पर आए जसवंत सिंह नामक व्यक्ति की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना के बाद ग्वालियर पुलिस के डीएसपी की अगुवाई में एक टीम फरीदकोट पहुंची है और शूटरों से पूछताछ कर रही है। फरीदकोट पुलिस ने शूटरों की गिरफ्तारी के बाद एक शूटर के भाई को भी गिरफ्तार किया था और तीनों को 10 नवंबर को अदालत में पेश करके 6 दिन के रिमांड पर लिया हुआ है।

Newsराजनीतिराज्य

महिला गिरोह की सरगना लगी पुलिस के हाथ, पलक झपकते ही चुरा लेती है ज्वेलरी

ग्वालियर. जनभागीदारी से लगाये सीसीटीवी कैमरे से मुरार पुलिस बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने भीड़भाड़ वाले इलाकों से महिलाओं से पर्स से ज्वेलरी व नगदी चोरी करने वाली महिला गिरोह के एक पुरूष 3 महिलाओं समेत 4 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पकड़ी गयी महिलाओं में से एक बाल अपचारी भी शामिल है। पुलिस ने गिरोह के चारों सदस्यों से चोरी किये गये सोने-चांदी की ज्वेलरी समेत एक 4 पहियो वाहन भी बरामद किया गया है। बरामद किये गये ज्वेलरी की कीमत 5 लाख रूपये से अधिक है।
गिरोह की सरागना महिला आरोपी फरार चल रही है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पूछताछ में पकड़े गये आरोपियों ने ग्वालियर और अन्य जिला में चोरी की कई वारदातों को अंजाम देना स्वीकर किया है। फिलहाल पुलिस पकड़े गये सभी आरोपियों से पूछताछ कर उनके द्वारा की गयी अन्य चोरी की वारदातों के बारे में जानकारी एकत्रित कर रही है।
क्या है घटनाक्रम
ग्वालियर के मुरार थाना प्रभारी मदन मोहन मालवीय ने बताया कि, मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि बाजार में भीड़भाड़ वाले इलाकों से महिलाओं के पर्स से ज्वेलरी व नगदी चोरी करने वाली गैंग सफेद रंग की बोलेरो (MP07 ZK 7801) गाड़ी में लाल टिपारा रोड़ पर देखे गए। सूचना के आधार एक टीम बनाकर आरोपियों को पकड़ने के लिए भेजा गया। पुलिस टीम ने जडेरूआ बांध पर बैरिकेडिंग कर सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी को रोका गया। गाड़ी में पुलिस टीम को ड्राइवर सहित तीन महिलाएं बैठी मिली। जिनका हुलिया CCTV फुटेज में दिख रही महिलाओं से मेल खाता हुआ दिखा। पुलिस ने चारों संदिग्धों को हिरासत में लेकर चोरी की घटनाओं के बारे में पूछताछ की। पूछताछ में चारों पुलिस को गुमराह करते रहे। सख्ती से पूछताछ में 10 नवंबर को मुरार अग्रसेन चौराहा के पास एक महिला के पर्स से सोने का मंगलसूत्र, पैसा और उसी दिन बजाज खाना में साड़ी की दुकान से एक महिला के पर्स से सोने की एक जोड़ी झुमका और सोने का हार अपनी अन्य महिला साथी के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने पकड़े गए गैंग के सदस्यों से चोरी किए गए सोने के आभूषण बरामद किए हैं। पूछताछ में पकड़ाई गैंग के सदस्यों की पहचान 20 बर्षीय साहिबा खान, 19 बर्षीय रिजवाना रायन, 22 बर्षीय हरेंद्र उर्फ हरिश के रूप में हुई है।
हमारी गैंग दूसरे जिलों में भी सक्रिय-आरोपी
पुलिस की पूछताछ में गैंग के सदस्यों ने बताया है कि चोरी किये गये समान में से एक सोने का झुमका और पैसे लेकर उनके गैंग की महिला सदस्य अन्य जिला में चोरी की वारदात को अंजाम देने की गयी है। फिलहाल पुलिस द्वारा पकड़ी गयी महिलाओं और पुरूष से उनके गैंग के दूसरे सदस्यों के संबंध में पूछताछ कर रही है। पकडे गये सभी गिरोह के सदस्यों की पहचान घटनास्थल पर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुई थी।

Newsराजनीतिराज्य

पुश्तैनी मकान के झगड़े में युवक की हत्या, 2 नाजुक, सबलगढ़ से 20 किमी दूर है अहीरों का गांव

मुरैना. सबलगढ़ में 20 किमी सिमरोदा अहीर गांव में मंगलवार की दोपहर घर के सामने कचरे के ढेर को लेकर झगड़ा हो गया। शाम को परिवार जब देवश्यनी एकादशी पर देवता पूजने की तैयारी कर रहा था। तभी दूसरे पक्ष के घात लगाकर पीछे से लाठी और चाकू से वार कर दिया। इसमें लोकेन्द्र यादव के 22 वर्षीय बेटे गिरिराज यादव की मौत हो गयी।
दूसरी ओर सुरेन्द्र सिंह, रणविजय सिंह और लोकेन्द्र जख्मी है। यह क्षेत्र रामपुरकलां थाना इलाके में आता है। दोनों पक्ष एक ही यादव परिवार के बताये जा रहे है। इनमें पुश्तैनी मकान को लेकर झगड़ा चल रहा है। गिरिराज 5 बहनों के बीच इकलौता भाई है।

Newsराजनीतिराज्य

स्मॉग की चपेट में दिल्ली-नोएड सहित पूरा NCR

नई दिल्ली. दिल्ली-एनसीआर, पंजाब और उत्तरप्रदेश सहित उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में बुधवार 13 नवम्बर की सुंबह इस मौसम में अभी तक का सबसे घना कोहरा देखने को मिला है। धुंध की वजह से विजिबिलटी यानी दृश्यता काफी कम हो गयी है। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुबह 6 बजे 100 मीटर विजिबिलटी रही है तो वहीं हिंडन एयरपोर्ट और पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट पर जीरों विजिबिलिटी दर्ज की गयी है। हालांकि दिन चढ़ने के साथ इसके छंटने का अनुमान है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत में अचानक बदले मौसम और घने कोहरे के पीछे कई पर्यावरणीय वजह और मौसमी गतिविधियां जिम्मेदार हो सकती है। दिल्ली-पंजाब-यूपी से लेकर असम तक सुबह-सुबह आसमान में धुंध नजर आ रही है और तापमान में भी गिरावट आने से लोगों को ठण्ड का अहसास होने लगा है।

Newsराजनीति

झारखंड में 43 सीटों मतदान शुरू, पूर्व सीएम चंपाई सहित 683 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर

नई दिल्ली. झारखंड में आज लोकतंत्र के महापर्व में होम देने की तैयारी शुरू हो गयी है। राज्य में 2 चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहे जिसमें चरण मतदान सुबह 7 बजे शुरू हो गया है। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। पहले चरण में आज यानी कि बुधवार का 43 सीटों पर मतदान चल रहा है। जबकि दूसरे चरण में 38 सीटों के लिये 20 नवम्बर को मतदान होगा। चुनाव परिणाम 23 नवम्बर को महाराष्ट्र के साथ ही आयेंगे। झारखंड में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी 2025 को समाप्त हो रहा है। राज्य में 950 मतदान केन्द्र ऐसी भी है जहां मतदान का समय शाम 4 बजे तक ही रहेगा।
पहले चरण की 43 सीटों के लिये 15344 मतदान केन्द्र बनाये गये है। निष्पक्ष पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिये केन्द्रीय अद्धसैनिक बलों की 200 कंपनियां तैनात की गयी है। निर्वाचनर आयोग के अनुसार झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 683 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। जिसमें 73 महिला उम्मीदवार भी शामिल है। पहले चरण की 43 विधानसभा सीटों में से 17 सामान्य वर्ग से हैं जबकि 20 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिये और 6 सीटें अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

दो चोर मंदिर के ताले तोड़कर घूसे, दान पेटी तोड़कर नगदी, मोबाइल और लैपटॉप ले गये चोर, CCTV में कैद हुए चोर

ग्वालियर. चोर गैंग ने एक मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने मंदिर से लैटटॉप, मोबाइल और दानपेटी के ताले तोड़कर उसमें रखा नगद कैश चुरा लिया। यह पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमेरे में कैद हो गयी है। घटना ग्वालियर के पड़ाव थाना इलाके के फूलबाग चौराहे स्थित श्री मार्कण्डेश्वर महादेव मंदिर में मंगलवार की रात की है। सुबह जब पुजारी की मां जागी, तो मंदिर और दानपेटी के ताले टूटे हुए मिले। स्थिति को समझते ही पुलिस को खबर दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। पुजारी की मांग की शिकायत पर मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गयी है।
यह है पूरा मामला
ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र के फूलबाग चौराहे पर स्थित श्री मार्कण्डेश्वर महादेव मंदिर की देखरेख पंडित मनोज भार्गव करते हैं, जो अपनी पत्नी नीतू और मां के साथ मंदिर में रहते हैं। सोमवार को पुजारी मनोज भार्गव अपनी बुजुर्ग मां को मंदिर के घर में छोड़कर अपनी पत्नी नीतू के साथ आगरा किसी रिश्तेदार से मिलने गए थे। इसी दौरान, सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 2:45 बजे दो चोर मंदिर के पिछले दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। उन्होंने कमरे में सो रही दादी के पास रखा मोबाइल, लैपटॉप, मंदिर में बजने वाले भजन का म्यूजिक सिस्टम और दानपेटी तोड़कर उसमें रखी नकदी चुरा ली।
चोरी की यह घटना मंदिर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। सुबह जब पुजारी की मां जागी, तो दानपेटी टूटी पड़ी थी और अन्य सामान चोरी हो चुका था। यह देखते ही उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुजारी के रिश्तेदार दीपक तिवारी ने बताया कि सोमवार को पुजारी अपनी पत्नी के साथ आगरा गए थे, उस समय उनकी मां अकेली थीं। इसी दौरान, दो चोर मंदिर के पिछले दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुस आए और दानपेटी तोड़कर उसमें रखी नकदी, मोबाइल और एक लैपटॉप चुरा ले गए।

Newsराजनीतिराज्य

दिनदहाडे प्रॉपर्टी व्यापारी पर ताबड़तोड़ गोलीबारी में मौत, सीने पर 4 और पीठ पर 2 गोलियां लगी

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे।

ग्वालियर. दिनदहाडे एक प्रॉपर्टी व्यापारी की बदमाशों ने ताबडतोड़ गोली मारकर हत्या कर दी गयी। प्रॉपर्टी व्यापारी सुनील गुर्जर के सीने पर 4 और में 2 गोलियां लगी है। हत्या का आरोप बदमाश पुष्पेन्द्र भदौरिया और उसके साथियों पर है। घटना के बाद वह फरार हो गये।
घटना सोमवार की शाम को शताब्दीपुर की है। सूचना मिलते ही महाराजपुरा थाना पुलिस, एसपी धर्मवीर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे है। तत्काल फोरसिंक एक्सपर्ट को घटनास्थल पर बुलाया गया है। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया। मृतक के परिजन ने हमलावर समेत 8 लोगों नाम पुलिस को बताये है। मृतक और हमलावर कभी आपसे में साझेदारी में काम करते थे। दोनों पहले साथ में ही प्रॉपर्टी खरीदने और बेचते थे। विवाद के बाद वह अलग-अलग हो गये थे।

Newsराजनीतिराष्ट्रीय

38 वर्षे के बाद ग्वालियर को मिलेगा हार्ट सेंटर, संघ बनायेगा आरोग्यधाम हार्ट सेंटर, फर्स्ट फेज में 200 बिस्तर होंगे

ग्वालियर. गोले के मंदिर के सामने मार्क और एस्कॉर्ट हॉस्पीटल के लिये दी गयी जमीन पर अस्पताल नहीं जाने के बाद अब यह मौका आरोग्यधाम सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर बनाने का रास्ता साफ होता दिखाई दे रहा है। इसका निर्माण पिछले 38 सालों से अस्पताल के लिये आरक्षित जमीन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबंद्ध संस्था तराणेकर स्मृति सेवा न्यास करवायेगी। यह अस्पताल का विस्तार होगा। आरोग्यधाम प्रबंधन ने कुछ समय पूर्व राज्य सरकार को इसका प्रस्ताव भेजा था। जिसे प्रदेश की मोहन सरकार ने मंजूरी दे दी है। अब आरोग्यधाम प्रबंधन की विभागीय प्रक्रिया पूरी करनी है। प्रारंभिक तौर पर यहां 200 बिस्तर का अस्पताल तैया होगा और बाद में धीरे-धीरे इसकी बेड क्षमता बढ़ाई जायेगी।
संघ ने आरोग्यधाम हॉस्पिटल की शुरूआत तराणेकर स्मृति सेवा न्यास के तहत 2011 में एजी ऑफिस पुल के पास की थी। यहां अभी 200 बिस्तर का अस्पताल संचालित हो रहा है। साल 2025 मे ंसंघ का शताब्दी वर्ष होने की वजह संघ इस वर्ष में सेवा कार्यो के विस्तार पर जोर दे रहा है। ग्वालियर कलेक्टर रूचिका चौहान ने बताया है कि आरोग्यधाम के प्रस्ताव को शासन से स्वीकृति मिल चुकी है।
तीन राज्यों का होगा फायदा
इस अस्पताल के बनने के पर सिर्फ ग्वालियर और अंचल के दूसरे जिलों को ही नहीं बल्कि मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों के लोगों को भी बेहतर उपचार की सुविधा मिल सकेगी।
मार्क हॉस्पिटल
मालनपुर में टीवी कलपुर्जे बनाने वाले हॉटलाईन इंडस्ट्रीज ग्रुप ने इस जमीन पर मार्क अस्पताल के नाम से अस्पताल बनाने का जिम्मा लिया था। जमीन के कुछ हिस्से पर स्ट्रक्चर भी खड़ा कर दिया गया। लेकिन ग्रुप के घाटे में जाने पर यह बन्द हो गया।
एस्कॉर्ट हॉस्पिटल
देश के हॉस्पिटल चेन ग्रुप एस्कॉर्ट के साथ 2002 में बातचीत शुरू हुई। लेकिन भाजपा सरकार ने ग्रुपन के साथ एमओयू में दिलचस्पी नहीं ली। इसके विपरीत सरकार विभागों को जमीन का आवंटन शुरू कर दिया। लेकिन हाईकोर्ट ने आवंटन निरस्त कर दिया।
इंदिरा गांधी अस्पताल
केन्द्र में मंत्री रहते माधवराव सिंधिया ने 1986 में गोला का मंदिर के नजदीक जमीन का आवंटन कराया था। 10 जून 1989 को तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी से इंदिरा गांधी चिकित्सालय के लिये शिलान्यास कराया। सऊदी अरब के सहयोग से तैयार होना था। इस अस्पताल का निर्माण कुवैत व इराक युद्ध की वजह से अटक गया।

Newsराजनीतिराज्य

26 वर्षो से बंद पड़ी है जेसी मिल्स, सीएम बोले जल्द समाधान होगा और श्रमिकों को जल्द बकाया पैसा भी मिलेगा

ग्वालियर. सोमवार की सुबह -सुबह मुख्यमंत्री 26 वर्षो से बंद पड़ी जेसी मिल को देखने के लिये पहुंचे। श्रमिक, श्रमिकों के परिवार से भी बातचीत की है। इसके बाद उन्होंने कहा है कि जेसी मिल के श्रमिकों की समस्याओं का जल्द समाधान होने वाला है। हुकुमचंद मिल की तरह जेसी मिल के 8 हजार श्रमिकों की समस्याओं का समाधान किया जायेगा। डॉ. मोहन यादव पहले सीएम है। जेसी मिल देखने के लिये पहुंचे है। यहां के 8 हजार श्रमिक और उनके परिवार के भुगतान के इंतजार में है। अभी तक किसी भी सीएम ने यहां आकर उनकी समस्याओं के समाधान के प्रयास नहीं किया है।

सीएम ने जेसी मिल परिसर में घूमकर यहां के श्रमिक, श्रमिक परिवार के सदस्यों से बातचीत कर समस्याओं को समझा और उनके निराकरण का आश्वासन दिया।
जेसी मिल के श्रमिकों का समाधान हो अधिकारियों को लगाया है
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मैंने अधिकारियों को जेसी मिल के समाधान के लिये लगाया है। स्वयं ऊर्जामंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के साथ मैंने मिल का निरीक्षण किया है। मैं ऐसा आश्वासन देता हूं कि जल्द ही जेसी मिल के 8 हजार श्रमिकों की समस्याओं का समाधान हो जायेगा।
मोहन यादव बोले- आईटी क्षेत्र में बहुत संभावना है
सीएम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, ऐसी जमीनों का उपयोग उद्योग और अन्य विकास कार्यों में किया जाएगा। ग्वालियर में आईटी के क्षेत्र में बहुत संभावनाएं हैं। यहां के युवा बाहर जाकर काम कर रहे हैं। मैं चाहता हूं कि ग्वालियर में ही उनको यह मौका मिले। इसलिए इस पर भी आगे कई संभावनाओं पर काम किया जाएगा।
अचानक सीएम पहुंचे जेसी मिल
सीएम मोहन यादव रविवार की सुबह अचनाक जेसी मिल का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां से श्योपुर के विजयपुर में उपचुनाव में प्रचार करने के बाद देर रात को ग्वालियर लौटे थे। रात अधिक होने की वजह से भोपाल नहीं जा पाये। मुरार के वीवीआईपी सर्किट हाउस में उन्होंने रात्रि विश्राम किया था। यहां विश्राम करने के बाद सोमवार की सुबह वह बिना तय कार्यक्रम के ग्वालियर के हजीरा बन्द पड़ी, जेसी मिल पहुंच गये। उनके साथ प्रदेश सरकार के ऊर्जामंत्री, जिलाध्यक्ष अभय चौधरी उपस्थित रहें। यहां सीएम ने जेसी मिल परिसर में घूमकर यहां के श्रमिक, श्रमिक परिवार के सदस्यों से बातचीत कर समस्याओं को समझा और उनके समाधान का आश्वासन दिया। सीएम ने श्रमिक संघ के नेताओं से भी मुलाकात की है।
1923 में शुरू हुई थी मिल
24 फरवरी 1921 को सिंधिया स्टेट के महाराज जीवाजी राव सिंधिया ने घनश्याम दास बिरला को ‘बिरल्ला ब्रदर्स’ के नाम पर 700 बीघा से अधिक जमीन पर मिल खोलने के लिए दी थी। उसके बाद सन 1923 में इस मिल में कपड़ा उत्पादन के लिए मशीनें लगाई गई और उसके बाद यह मिल शुरू हो गया। जिसमें करीब 16000 मजदूर काम करने लगे थे। प्रतिदिन यहां करीब एक लाख गज सादा कपड़े का उत्पादन होने लगा। उसके बाद आजादी के समय इस मिल का नाम ‘जेसी मिल’ मतलब’ जीवाजी राव कॉटन मिल्स लिमिटेड’ के रूप में कन्वर्ट कर दिया गया। कुछ समय बाद इस मिल में फैंसी और जकाट लूम लगाए गए। उसके बाद कपड़े के साथ पलंग की निवाड़ और गर्म कपड़ों के लिए उनका उत्पादन भी शुरू हो गया। इसके बाद धीरे-धीरे यह जेसी मिल का पतन शुरू हुआ।28 अप्रैल 1992 में मध्य प्रदेश की तत्कालीन सुंदरलाल पटवा सरकार द्वारा बिजली बिल न भरने का नोटिस दिया। सरकार द्वारा यह बताया गया कि जेसी मिल पर बिजली का बिल लगभग 4 से 5 करोड़ है और पेनेल्टी मिलाकर कुल 55 करोड़ से अधिक हो गया है। उसके बाद बिजली का बिल का भुगतान न किए जाने का बहाना लेकर बिजली विभाग ने जेसी मिल की बिजली को काट दी। उसके बाद यह जेसी मिल पूरी तरह बंद हो गई, जिससे इस मिल में काम करने वाले 8 हजार से अधिक मजदूर बेरोजगार हो गए।

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet matbet holiganbet güncel holiganbet matbet giriş sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş vaycasino vaycasino giriş norabahis betcio meritbet betplay atlasbet grandpashabet jojobet holiganbet kralbet deneme bonusu veren siteler deneme bonusu veren siteler casibom casibom betgit sonbahis amgbahis gameofbet romabet betplay 1win casinoroyal betsalvador meritking meritking giriş casinowon bullbahis benjabet casibom casibom giriş matbet matbet giriş matsosyal betpas betpas giriş betnano betnano giriş betnano güncel giriş süperbetin superbetin meritking meritking giriş betturkey çorlu escort tekirdağ escort Extrabet Extrabet giriş Extrabet güncel bahsegel